यूपी के शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा… रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट आई फैमिली, पांच लोगों की मौत h3>
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. यहां रोजा रेलवे स्टेशन के आउटर इलाके में रेलवे ट्रैक पार करते समय गरीब रथ ट्रेन की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्य और उनका एक रिश्तेदार शामिल है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे के बारे में पता चलते ही स्टेशन पर मौजूद लोग सन्न रह गए.
हादसा उस समय हुआ, जब हरिओम नाम का युवक अपने रिश्तेदार सेठपाल, उसकी पत्नी पूजा और उनके दो बच्चों को रेलवे स्टेशन छोड़ने आया था. दोनों परिवार एक ही बाइक पर सवार होकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे. यह रास्ता आमतौर पर रेलवे कर्मचारियों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन ट्रैक पार करते समय बाइक सवार ट्रेन की दिशा का सही अंदाजा नहीं लगा सके. इसी दौरान तेज रफ्तार में गरीब रथ ट्रेन आ गई और पांचों लोग चपेट में आ गए.
हादसा इतना भीषण था कि दो पुरुष, एक महिला और दो बच्चों की मौके पर ही ट्रेन से कटकर मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दीॉ. कुछ ही देर में जीआरपी पुलिस और रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए.
यह भी पढ़ें: पटरियों पर रील का शौक बना जानलेवा… ट्रेन की चपेट में आए 2 लड़कों की मौत, हंसते-खेलते परिवारों के बुझे चिराग
जीआरपी ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजन लालाराम ने बताया कि हरिओम अपनी मां को शहर छोड़ने आया था और वापस लौटते समय अपने साढ़ू और उसके परिवार के साथ यह हादसा हो गया, जिससे पूरा परिवार उजड़ गया.
Advertising
इस मामले में जीआरपी के एसओ मदनपाल ने बताया कि जिस रास्ते से यह परिवार बाइक लेकर निकल रहा था, वह रेलवे कर्मचारियों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला मार्ग है. बाइक सवार यह अनुमान नहीं लगा सके कि ट्रेन किस दिशा से आ रही है, जिसके चलते यह हादसा हो गया.
वहीं, शाहजहांपुर के एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि रोजा स्टेशन के आउटर पर पति-पत्नी, उनके दो बच्चे और एक रिश्तेदार बाइक से रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी ट्रेन की चपेट में आकर पांचों की मौत हो गई. फिलहाल जीआरपी द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे रेलवे ट्रैक पार करते समय अत्यधिक सावधानी बरतें और अनधिकृत रास्तों का इस्तेमाल न करें.
—- समाप्त —-