रायबरेली में अवैध मिट्टी खनन से बड़ा हादसा: टीला धंसने से 2 मजदूरों की मौत, 2 घायल; 14 पर मुकदमा – Raebareli News h3>
आशीष कुमार श्रीवास्तव | रायबरेली5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रायबरेली जिले के नसीराबाद कोतवाली क्षेत्र में ईदगाह खुदागंज के पास अवैध मिट्टी खनन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी का टीला अचानक धंसने से चार मजदूर उसके नीचे दब गए। हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तत्काल रायबरेली जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल दो घायलों का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, इलाके में पिछले एक महीने से अवैध रूप से मिट्टी के टीले की खुदाई की जा रही थी। शुरुआत में जेसीबी मशीन से खुदाई हुई, लेकिन विरोध के बाद मजदूरों के जरिए मिट्टी निकाली जा रही थी। इसी दौरान टीला भरभराकर गिर पड़ा और यह हादसा हो गया।
भूमिधरी जमीन पर बिना अनुमति हो रहा था काम
राजस्व रिकॉर्ड के मुताबिक, गाटा संख्या 1295 और 1294 (रकबा 0.164 और 0.240 हेक्टेयर) भूमिधरी भूमि है। इसके बावजूद यहां बिना किसी वैध अनुमति के मिट्टी खनन किया जा रहा था।
Advertising
मृतक और घायलों की पहचान
- बृजलाल (60), पुत्र राम आसरे, निवासी वार्ड नंबर-3 नसीराबाद
- बृजेश कुमार (23), पुत्र रामकिशन, निवासी वार्ड नंबर-3 नसीराबाद
घायल:
- इरफान (24), पुत्र वकील, निवासी वार्ड नंबर-8 नसीराबाद
- रोहित (20), पुत्र सुंदरलाल, निवासी वार्ड नंबर-8 नसीराबाद
दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
बृजलाल अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले थे। उनकी पत्नी, वृद्ध मां और दो बेटियां हैं। वहीं 23 वर्षीय बृजेश चार भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। दोनों परिवार मजदूरी पर निर्भर थे। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खनन विभाग की तहरीर पर अवैध मिट्टी खनन के मामले में 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी
हादसे की जानकारी मिलते ही नसीराबाद SO पवन कुमार सोनकर, तहसीलदार रिचा सिंह, खनन निरीक्षक के. सुरेश कुमार समेत राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News