लखनऊ में टीम इंडिया ने देखी धुरंधर मूवी: फीनिक्स पलासियो मॉल पहुंचे खिलाड़ी, रात में कोच गंभीर के साथ खूब एंजॉय किया – Lucknow News h3>
लखनऊ में इंडिया क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने धुरंधर मूवी देखी। सोमवार रात सभी खिलाड़ी इकाना स्टेडियम के पास फीनिक्स पलासियो मॉल गए थे। यहां कोच गौतम गंभीर के साथ सबने सिनेमा हॉल में रणवीर सिंह स्टारर मूवी धुरंधर को एंजॉय किया।
.
मॉल में सभी खिलाड़ी अपने स्टाफ के साथ रात 10:30 बजे ऑडी-2 हॉल में पहुंचे। कप्तान सूर्य कुमार यादव, कोच गौतम गंभीर, शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती सहित टीम इंडिया के करीब सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ पहुंचा।
4 तस्वीरें देखिए…
कैप्टन सूर्य कुमार यादव, वाइस कैप्टन शुभमन गिल सबसे आगे चले।
कोच गौतम गंभीर भी मूवी देखने पहुंचे।
तिलक वर्मा भी साथी खिलाड़ियों के साथ पहुंचे।
सभी खिलाड़ी कैजुअल ड्रेस में थे।
प्रैक्टिस भी करेंगे खिलाड़ी
आज इकाना स्टेडियम में टीम इंडिया के खिलाड़ी 5 बजे से प्रैक्टिस करते हुए नजर आएंगे। इस दौरान ऑप्शनल ट्रेनिंग सेशन रखा गया है। शाम को करीब 5 बजे टीम इंडिया की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की जाएगी। साउथ अफ्रीका की ऑप्शनल ट्रेनिंग दोपहर 1:30 बजे से है। हालांकि, सीरीज में 2-1 से पिछड़ने के चलते साउथ अफ्रीका के करीब सभी खिलाड़ी मैदान पर हो सकते हैं।
अर्शदीप भी मस्ती के मूड में दिखे।
सोमवार शाम को एयरपोर्ट पहुंची थी टीम
इकाना स्टेडियम में 17 दिसंबर को टी-20 क्रिकेट मैच खेला जाएगा। इसके पहले सोमवार को इंडिया और साउथ अफ्रीका की टीम लखनऊ पहुंचीं। दोनों टीमें गोमतीनगर स्थित हयात होटल में रुकी हैं।
इससे पहले अमौसी एयरपोर्ट पर हार्दिक पांड्या हाथ हिलाते हुए निकले और फैंस का अभिवादन किया। टीम इंडिया के कप्तान सूर्य कुमार ब्लैक चश्मे में पहुंचे। कहा- लखनऊ आकर अच्छा लग रहा। शुभमन गिल चिल मूड में नजर आए। संजू सैमसन और तिलक वर्मा बात करते हुए एयरपोर्ट से बाहर निकले।
खिलाड़ियों के सिनेमा हॉल में एंट्री के समय सिक्योरिटी टाइट रखी गई।
होटल और इकाना में पुलिस अलर्ट
दोनों टीमों को एयरपोर्ट से रिजर्व बसों से कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच हयात होटल लगाया गया। होटल में खिलाड़ियों के पहुंचने से पहले सुरक्षा-व्यवस्था पुख्ता की गई। डॉग और बम स्क्वायड ने चेकिंग की। होटल के आसपास कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था है। इकाना स्टेडियम में भी पुलिस अलर्ट मोड पर है। डॉग और बम स्क्वायड ने स्टेडियम परिसर में चेकिंग की गई। खिलाड़ियों के पोस्टर और कटआउट भी स्टेडियम में लगाए गए हैं।
सोमवार रात लखनऊ एयरपोर्ट से इंडियन टीम को होटल हयात रेजेंसी ले जाया गया था।
500 रुपए से टिकट शुरू
मैच के लिए 500 रुपए से टिकट की बिक्री शुरू हो गई है। 8,500 रुपए तक का टिकट है। इसमें हॉस्पिटैलिटी के साथ में फुल बुफे की व्यवस्था रहेगी। वीआईपी लाउंज के टिकट 25 हजार रुपए तक में मिल रहे। टिकट बुक माई शो डॉट कॉम और जोमैटो के प्लेटफॉर्म से कर सकते हैं।
इकाना स्टेडियम के बाहर काउंटर से भी लोग टिकट भी ले रहे हैं। फैंस के बीच अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांड्या को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा। इस दौरान स्टेडियम के बाहर कई तरह के सामान भी बिक रहे हैं।
—————————
कल की खबर पढ़िए…
लखनऊ पहुंची टीम इंडिया, ब्लैक चश्मे में दिखे सूर्य कुमार : बोले- अच्छा लग रहा, हार्दिक पांड्या हाथ हिलाते निकले, 25 हजार तक टिकट
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 17 दिसंबर को टी-20 क्रिकेट मैच खेला जाएगा। इसके पहले सोमवार को इंडिया और साउथ अफ्रीका की टीम लखनऊ पहुंचीं। दोनों टीमें गोमतीनगर स्थित हयात होटल में रुकी हैं। इससे पहले अमौसी एयरपोर्ट पर हार्दिक पांड्या हाथ हिलाते हुए निकले और फैंस का अभिवादन किया। टीम इंडिया के कप्तान सूर्य कुमार ब्लैक चश्मे में पहुंचे। कहा- लखनऊ आकर अच्छा लग रहा। शुभमन गिल चिल मूड में नजर आए। संजू सैमसन और तिलक वर्मा बात करते हुए एयरपोर्ट से बाहर निकले। (पूरी खबर पढ़िए)
