Advertising
<

1090 चौराहे पर थार से स्टंटबाजी: वायरल वीडियो में युवक ऊपर चढ़कर लगाया…जी सर, नहीं हमसे नहीं होगा; लखनऊ पुलिस ने किया गिरफ्तार – Lucknow News

0
1090 चौराहे पर थार से स्टंटबाजी:  वायरल वीडियो में युवक ऊपर चढ़कर लगाया…जी सर, नहीं हमसे नहीं होगा; लखनऊ पुलिस ने किया गिरफ्तार – Lucknow News

1090 चौराहे पर थार से स्टंटबाजी: वायरल वीडियो में युवक ऊपर चढ़कर लगाया…जी सर, नहीं हमसे नहीं होगा; लखनऊ पुलिस ने किया गिरफ्तार – Lucknow News

राजधानी लखनऊ में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले स्टंटबाजों पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री आवास के पास स्थित 1090 चौराहे पर महिंद्रा थार से खतरनाक स्टंट करते युवक का वीडियो वायरल होते ही गौतमपल्ली थाना पुलिस हरकत में आ गई। देर रात वाह

.

वायरल वीडियो से खुली पोल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें महिंद्रा थार चालक 1090 चौराहे जैसे संवेदनशील इलाके में लापरवाही और स्टंटबाजी करता नजर आया। वीडियो सामने आते ही ACP हजरतगंज विकास जायसवाल ने मामले का संज्ञान लिया और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

1090 चौराहे पर वाहन चेकिंग

पुलिस आयुक्त के निर्देश और डीसीपी मध्य व एडीसीपी मध्य के पर्यवेक्षण में, एसीपी हजरतगंज के नेतृत्व में थाना गौतमपल्ली की टीम ने 14 दिसंबर की रात 1090 चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान समतामूलक चौराहे की ओर से आती महिंद्रा थार को रुकने का इशारा किया गया।

Advertising

नंबर मिलते ही पकड़ा गया चालक

वाहन रोके जाने पर जब उसका नंबर चेक किया गया तो वह वायरल वीडियो में दिख रही गाड़ी से मेल खा गया। पुलिस ने चालक को नीचे उतारकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना नाम दिलीप रावत, निवासी नत्थूखेड़ा, थाना रहीमाबाद, उम्र 28 वर्ष बताया।

पुलिस से बहस और हंगामा

पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो के बारे में पूछे जाने और वाहन के कागजात मांगे जाने पर आरोपी ने दस्तावेज दिखाने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह अपने अधिकारों का हवाला देते हुए पुलिस से तेज आवाज में बहस करने लगा और माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की।

कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मौके पर लोक शांति भंग होने और संज्ञेय अपराध घटित होने की आशंका जताई। इसके बाद आरोपी को कारण बताते हुए रात करीब 1:10 बजे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा के तहत पुलिस हिरासत में लिया गया।

थार सीज, मुकदमा दर्ज हुआ

पुलिस ने महिंद्रा थार वाहन संख्या यूपी 32 आरबी 4048 को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया। वहीं आरोपी दिलीप रावत के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए धारा सीआरपीसी के तहत चालान कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News