1090 चौराहे पर थार से स्टंटबाजी: वायरल वीडियो में युवक ऊपर चढ़कर लगाया…जी सर, नहीं हमसे नहीं होगा; लखनऊ पुलिस ने किया गिरफ्तार – Lucknow News h3>
राजधानी लखनऊ में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले स्टंटबाजों पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री आवास के पास स्थित 1090 चौराहे पर महिंद्रा थार से खतरनाक स्टंट करते युवक का वीडियो वायरल होते ही गौतमपल्ली थाना पुलिस हरकत में आ गई। देर रात वाह
.
वायरल वीडियो से खुली पोल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें महिंद्रा थार चालक 1090 चौराहे जैसे संवेदनशील इलाके में लापरवाही और स्टंटबाजी करता नजर आया। वीडियो सामने आते ही ACP हजरतगंज विकास जायसवाल ने मामले का संज्ञान लिया और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
1090 चौराहे पर वाहन चेकिंग
पुलिस आयुक्त के निर्देश और डीसीपी मध्य व एडीसीपी मध्य के पर्यवेक्षण में, एसीपी हजरतगंज के नेतृत्व में थाना गौतमपल्ली की टीम ने 14 दिसंबर की रात 1090 चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान समतामूलक चौराहे की ओर से आती महिंद्रा थार को रुकने का इशारा किया गया।
नंबर मिलते ही पकड़ा गया चालक
वाहन रोके जाने पर जब उसका नंबर चेक किया गया तो वह वायरल वीडियो में दिख रही गाड़ी से मेल खा गया। पुलिस ने चालक को नीचे उतारकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना नाम दिलीप रावत, निवासी नत्थूखेड़ा, थाना रहीमाबाद, उम्र 28 वर्ष बताया।
पुलिस से बहस और हंगामा
पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो के बारे में पूछे जाने और वाहन के कागजात मांगे जाने पर आरोपी ने दस्तावेज दिखाने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह अपने अधिकारों का हवाला देते हुए पुलिस से तेज आवाज में बहस करने लगा और माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की।
कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका
स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मौके पर लोक शांति भंग होने और संज्ञेय अपराध घटित होने की आशंका जताई। इसके बाद आरोपी को कारण बताते हुए रात करीब 1:10 बजे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा के तहत पुलिस हिरासत में लिया गया।
थार सीज, मुकदमा दर्ज हुआ
पुलिस ने महिंद्रा थार वाहन संख्या यूपी 32 आरबी 4048 को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया। वहीं आरोपी दिलीप रावत के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए धारा सीआरपीसी के तहत चालान कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।
