Advertising
<

साई बाबा एक्टर सुधीर दलवी की हालत नाजुक: श्री साई बाबा संस्थान ट्रस्ट ने 11 लाख देने के लिए कोर्ट से इजाजत ली, परिवार ने मांगी थी मदद

0
साई बाबा एक्टर सुधीर दलवी की हालत नाजुक:  श्री साई बाबा संस्थान ट्रस्ट ने 11 लाख देने के लिए कोर्ट से इजाजत ली, परिवार ने मांगी थी मदद


साई बाबा एक्टर सुधीर दलवी की हालत नाजुक: श्री साई बाबा संस्थान ट्रस्ट ने 11 लाख देने के लिए कोर्ट से इजाजत ली, परिवार ने मांगी थी मदद

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Sai Baba Actor Sudhir Dalvi Is In Critical Condition, Sai Baba Trust Seek Permission To Bombay High Court To Give Financial Support To Actor

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म शिरडी के साई बाबा में साई बाबा बने एक्टर सुधीर दलवी की हालत लंबे समय से नाजुक बनी हुई है। घरवाले अब उनके इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ हैं और आर्थिक मदद की मांग कर रहे हैं।

अब सुधीर दलवी के इलाज के लिए श्री साई साई बाबा संस्थान ट्रस्ट आगे आया है। वो ट्रस्ट के पैसों से एक्टर का इलाज करवाएंगे। उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट से ट्रस्ट के पैसे एक्टर के इलाज में लगाने की परमिशन मिल गई है।

ट्रस्ट की ओर से सुधीर दलवी के परिवार को 11 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जा रही है, जिसकी परमिशन उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट से मिल चुकी है। दरअसल, ये ट्रस्ट समाज सेवी काम करता है, हालांकि किसी अन्य कारण के लिए ट्रस्ट को फंड देने की अनुमति नहीं होती है, ऐसे में उन्हें कोर्ट से इजाजत लेनी पड़ी है।

86 साल के एक्टर सुधीर दलवी ने मनोज कुमार स्टारर फिल्म शिरडी के साई बाबा (1977) में साई बाबा का किरदार निभाया था। एक्टर को 8 अक्टूबर को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। एक्टर जानलेवा सेप्सिस इन्फेक्शन से जूझ रहे हैं, जिसके इलाज में काफी खर्च हो रहा है। परिवार ने अब तक 10 लाख रुपए देकर उनका इलाज करवाया है, हालांकि उनके पूरे इलाज में अब भी 15 लाख रुपए लगने वाले हैं। यही वजह रही कि परिवार ने सार्वजनिक तौर पर उनके इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगी थी।

Advertising

रणबीर कपूर की बहन ने भी दी आर्थिक मदद

बता दें कि सुधीर दलवी ने कई फिल्मों और टीवी शो में काम किया है। वो रामानंद सागर के शो रामायण में गुरू वशिष्ट और श्याम बेनेगल के शो भारत एक खोज में शाहजहां के रोल में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा सुधीर दलवी को आशा, कर्मयोगी, क्रांति, अर्पण, पुकार, काले धंधे, हुकूमत, दादागिरी, अग्नि, तूफान, तिरंगा, खलनायक जैसी फिल्मों में भी अहम किरदारों में देखा गया है। आखिरी बार उन्होंने साल 2003 की फिल्म एक्सक्यूज मी में देखा गया था।

रेयर बीमारी से जूझ रहे हैं सुधीर दलवी

सेप्सिस एक ऐसी हेल्थ कंडीशन है, जिसमें हमारा इम्यून सिस्टम हमें प्रोटेक्ट करने की बजाय हमें ही डैमेज करने लगता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, साल 2020 में पूरी दुनिया में सेप्सिस के कारण 1 करोड़ 10 लाख लोगों की मौत हो गई। जबकि भारत के आखिरी आंकड़े साल 2017 के हैं। भारत में साल भर में 29 लाख लोगों की मौत हुई थी।