गुलबदीन बोले- भारतीय फैंस के सपोर्ट से एनर्जी मिलती है: IPL ने अफगानी क्रिकेट को आगे बढ़ाया, अक्षर-ईशांत मेरे अच्छे दोस्त h3>
दुबई1 घंटे पहलेलेखक: बिक्रम प्रताप सिंह
- कॉपी लिंक
‘भारत और अफगानिस्तान का रिश्ता बहुत पुराना है। हमारे लोग भारत को बहुत पसंद करते हैं। भारत में हमें जबरदस्त प्यार मिलता है। इससे हमें एनर्जी मिलती है।’
यह कहना है अफगानिस्तानी ऑलराउंडर गुलबदीन नाइब का। वे इंटरनेशनल लीग टी-20 में दुबई कैपिटल्स से खेल रहे हैं। नाइब ने दैनिक NEWS4SOCIALसे बातचीत की।
अफगानिस्तान के ऑलराउंडर गुलबदीन नाइब का इंटरव्यू
सवाल: आप टीम डिफेंडिंग चैंपियन है। पहले मैच में हार झेलनी पड़ी है। आप कल के मैच को कैसे देखते हैं? गुलबदीन: अगर उनसे छोटी-सी भी गलती होती, तो हम मैच जीत सकते थे। वे 150 से 190 के बीच 60 रन बनाने में अटके थे। उसके बाद हमने शानदार कमबैक किया। यह हमारे लिए पॉजिटिव है, क्योंकि टीम ने दिखाया कि हम वापसी कर सकते हैं।
Advertising
सवाल: इस टूर्नामेंट में अब तक कोई टीम बैक-टू-बैक चैंपियन नहीं बनी। इस बार चुनौती कितनी बड़ी है? गुलबदीन: इस बार टीम पूरी नई है। 11 में से 7–8 खिलाड़ी नए हैं, उन्हें एडजस्ट होने में समय लगेगा। अन्य टीमों की तुलना में हमने कई बदलाव किए हैं। सिर्फ एक हफ्ते पहले बड़े टूर्नामेंट से लौटकर तैयारी करना भी मुश्किल था। लेकिन 4 हफ्ते बाकी हैं, शुरुआत खराब होना कोई नई बात नहीं है। पिछले साल भी हम पहले तीन मैच हारकर चैंपियन बने थे। उम्मीद है, समय के साथ वापसी करेंगे।
डिफेंडिंग चैंपियन दुबई कैपिटल्स को इस सीजन के अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। गुलबदीन को आउट करने के बाद उन्हीं के स्टाइल में सेलिब्रेट करते डेजर्ट वाइपर के सैम करन।
सवाल: IPL ऑक्शन आने वाला है। आपकी क्या उम्मीदें हैं? गुलबदीन: हर खिलाड़ी का सपना IPL खेलना होता है। हमारे लिए और अफगानिस्तान के लिए यह बड़ी बात है कि कई खिलाड़ी वहां खेलते हैं। IPL ने हमारी क्रिकेट को बहुत आगे बढ़ाया है। बड़े खिलाड़ियों के साथ खेलकर हम बहुत कुछ सीखते हैं। उम्मीद है इस बार भी अच्छा होगा।
सवाल: भारत में आपको और अफगानिस्तान टीम को बहुत सपोर्ट मिलता है। इसे कैसे देखते हैं? गुलबदीन: भारत और अफगानिस्तान का रिश्ता बहुत पुराना है। हमारे लोग भारत को बहुत पसंद करते हैं। भारत में भी हमें जबर्दस्त प्यार मिलता है। जहां भी जाते हैं, भारतीय फैंस हमें सपोर्ट करते हैं। हमें उनसे बहुत पॉजिटिव एनर्जी मिलती है। उनके सपोर्ट के लिए हम हमेशा शुक्रगुजार हैं।
सवाल: भारतीय खिलाड़ियों के साथ आपके कौन-से यादगार पल रहे? गुलबदीन: सभी बहुत हंबल हैं। अक्षर पटेल मेरे अच्छे दोस्त हैं, उनसे हमेशा क्रिकेट पर बात होती रहती है। ईशांत शर्मा के साथ IPL में लंबी बातचीत होती थी। उनसे जो सीखा वह मैंने अपने युवा खिलाड़ियों को भी बताया।
सवाल: आपकी मशहूर सेलिब्रेशन की कहानी क्या है? गुलबदीन: बचपन से बॉडी बिल्डिंग का शौक था, और मैं अर्नोल्ड श्वार्जनेगर को फॉलो करता था। मजे-मजे में मैदान में यह सेलिब्रेशन शुरू किया और लोगों को पसंद आ गया। अब तो भारत से भी लोग मेरे जैसे एक्शन की वीडियो भेजते हैं, यह देखकर अच्छा लगता है।
मैक्स होल्डन को बोल्ड करने के बाद जश्न मनाते गुलबदीन नाइब। उनके सेलिब्रेशन का यह स्टाइल काफी मशहूर है।
सवाल: आपका पसंदीदा ऑलराउंडर कौन है? गुलबदीन: जैक कैलिस मेरे ऑलटाइम फेवरेट ऑलराउंडर हैं और एक्टिव खिलाड़ियों में अजमतुल्लाह ओमरजई हैं।
———————————————-
क्रिकेट की यह खबर भी पढ़िए…
भारत-पाकिस्तान एशिया कप फाइनल के अंपायर का इंटरव्यू
‘भारत-पाकिस्तान के मैचों पर ज्यादा दबाव रहता है। लेकिन, IND-PAK जैसे हाई-प्रोफाइल मैचों में बार-बार अंपायरिंग करना किसी भी अंपायर के लिए गर्व की बात है।’ यह कहना है एशिया कप फाइनल में अंपायरिंग करने वाले अहमद शहजाद पकतीन का। अफगानिस्तान के इंटरनेशनल अंपायर ने दैनिक NEWS4SOCIALसे अभिषेक-रउफ की बहस, ट्रॉफी विवाद और अपने सफर पर बात की। पढ़ें पूरी खबर
खबरें और भी हैं…