मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: आतंकी डॉक्टर ने अस्पताल से एडवांस लेकर विस्फोटक खरीदा; खुद बदलें आधार में मोबाइल नंबर, रामपुर जेल में आजम का हंगामा – Uttar Pradesh News h3>
.
कल की बड़ी खबर यूपी में सहारनपुर हादसे से जुड़ी रही। एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई। दूसरी बड़ी खबर आतंकी डॉ. आदिल की वॉट्सएप चैट सामने आने को लेकर रही। कानपुर में पूर्व मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन हो गया। हम आपको यह भी बताएंगे क्यों रामपुर जेल में सपा के पूर्व मंत्री आजम खान भड़क उठे और हंगामा कर दिया।
⏰ आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर…
- सीएम योगी गोरखपुर में गीडा स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ करेंगे।
📰 कल की बड़ी खबरें…
1. सहारनपुर में मां-बेटा, बेटी-दामाद समेत 7 की मौत, बजरी लदा डंपर पलटा, कार पिचककर 2 फीट रह गई
हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भाग गया। 7 लाशें कार से निकाली गईं।
सहारनपुर में शुक्रवार को एक डंपर बेकाबू होकर कार पर पलट गया। डंपर पर लदी बजरी भी कार पर गिर गई। इस हादसे में 4 साल के बच्चे समेत 7 लोगों की मौत हो गई। डंपर में बजरी भरी थी। रफ्तार तेज होने की वजह से डंपर बेकाबू हो गया।
हादसा इतना भीषण था कि पूरी कार डंपर और बजरी के नीचे दब गई। 5 फीट की कार 2 फीट की बची। परिवार अंतिम संस्कार में शामिल होने सैयद माजरा गांव से सहारनपुर के गंगोह जा रहा था।
डंपर ओवरलोड था, स्पीड 100 से अधिक थी: ग्राम प्रधान ने बताया कि मैं हाईवे के किनारे कार लेकर खड़ा था। डंपर ओवरलोड था। उसकी स्पीड 100 से अधिक थी। जैसे ही उसने तेज गति में डंपर मोड़ा, वह बेकाबू होकर कार पर ही पलट गया। चालक ने शराब भी पी रखी थी।
पढ़ें पूरी खबर…
3. राहुल बोले- प्रदूषण पर मोदी जी चुप क्यों, मांएं मुझसे कहती हैं- बच्चे जहरीली हवा में बड़े हो रहे
दिल्ली की महिलाओं ने प्रदूषण को लेकर राहुल गांधी से मुलाकात की।
राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर मोदी जी चुप क्यों हैं। इसे रोकने के लिए उनके पास न कोई योजना है और न ही वो जवाबदेही दिखा रहे हैं। उन्होंने दिल्ली की महिलाओं के साथ प्रदूषण पर बातचीत का वीडियो शेयर किया। साथ में लिखा- मैं जिस भी मां से मिलता हूं, वो कहती हैं कि उनका बच्चा जहरीली हवा में सांस लेकर बड़ा हो रहा है। लोग थके, डरे हुए और गुस्से में हैं। मोदी जी भारत के बच्चे हमारे सामने घुट रहे हैं।
राहुल बोले- बच्चों को बहाने नहीं साफ हवा चाहिए: राहुल ने 1 दिसंबर से शुरू होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र में प्रदूषण पर चर्चा की मांग की। साथ ही कहा कि इस हेल्थ इमरजेंसी से निपटने के लिए सख्त एक्शन प्लान की जरूरत है। हमारे बच्चों को बहाने नहीं बल्कि साफ हवा चाहिए।
दिल्ली में एयर क्वालिटी का स्तर 545, यह खतरनाक
पढ़ें पूरी खबर…
4. आजम खान कैदी वाहन देख भड़के, बैठने से मना किया, बोले- बोलेरो चाहिए
आजम खान को पैन कार्ड मामले में 7 साल की सजा हुई थी। वे बेटे अब्दुल्ला के साथ रामपुर जेल में बंद हैं।
सपा नेता आजम खान शुक्रवार को रामपुर जेल के गेट पर कैदी वाहन देखकर भड़क गए। उन्होंने कैदी वाहन में बैठने और कोर्ट जाने से मना कर दिया।
आजम ने जेल अफसरों से कहा- मैं राजनीतिक कैदी हूं, बोलेरो उपलब्ध कराइए। अफसरों ने उन्हें मनाने की कोशिश की और कोर्ट चलने को कहा। लेकिन, आजम नहीं माने।
अमर सिंह केस में बरी: आजम का सख्त रुख देखकर जेल अफसरों ने तत्काल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उनकी रामपुर MP/MLA कोर्ट में पेशी कराई। कोर्ट ने सपा के दिवंगत नेता अमर सिंह केस में उन्हें बरी कर दिया।
पढ़ें पूरी खबर…
5. सहारनपुर से गिरफ्तार आतंकी डॉ. आदिल की वॉट्सएप चैट सामने आई, एडवांस सैलरी लेकर विस्फोटक खरीदा
डॉ. आदिल की सहारनपुर के फेमस मेडिकेयर अस्पताल के अधिकारी के साथ वॉट्सएप चैट सामने आई।
दिल्ली ब्लास्ट केस के आरोपी आतंकी डॉ. आदिल की वॉट्सएप चैट सामने आई है, जिसमें वह हॉस्पिटल के मैनेजमेंट से एडवांस सैलरी के लिए गिड़गिड़ाता दिख रहा है। जांच में पता चला कि डॉ. आदिल विस्फोटक जुटाने के लिए अपनी सैलरी से पैसा देता था। उसने करीब 8 लाख रुपए दिए थे। मामले में NIA की जांच जारी है।
शादी में गए लोग जांच एजेंसी के रडार पर: आतंकी आदिल की शादी 4 अक्टूबर को कश्मीर में हुई। शादी की छुट्टी लेकर वो कश्मीर गया था। वहां से 27 दिन बाद सहारनपुर लौट था और हनीमून पर जाने की तैयारी कर रहा था। इससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी शादी में अस्पताल के डॉक्टर और कुछ स्टाफ मेंबर भी गए थे। ये सभी एजेंसियों की रडार पर हैं। NIA ने अभी तक 2 हजार से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ की है।
पढ़ें पूरी खबर…
6. आधार में घर बैठे मोबाइल नंबर बदल सकेंगे, एप पर OTP और फेस ऑथेंटिकेशन से अपडेट होगा
यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने नई डिजिटल सर्विस की घोषणा की है। (फाइल फोटो)
जल्द ही आप घर बैठे आधार कार्ड में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदल सकेंगे। UIDAI ने नई डिजिटल सर्विस शुरू करने का ऐलान किया है। आधार एप पर OTP वेरिफिकेशन और फेस ऑथेंटिकेशन से नंबर अपडेट होगा। इसमें कोई डॉक्यूमेंट देने या सेंटर जाने की जरूरत नहीं होगी। यह सुविधा बुजुर्गों और दूरदराज के लोगों के लिए खास तौर पर फायदेमंद होगी।
नई सर्विस कैसे काम करेगी…
- सबसे पहले यूजर्स को AADHAAR एप डाउनलोड करना होगा।
- यहां यूजर्स को अपना आधार नंबर और नया मोबाइल नंबर डालना होगा।
- OTP वेरिफिकेशन होगा, जो पुराने या नए नंबर पर भेजा जाएगा।
- इसके बाद स्मार्टफोन कैमरे से फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करना होगा।
पढ़ें पूरी खबर…
7. इमरान खान जिंदा हैं या नहीं, बेटे ने सबूत मांगा; पाकिस्तान में 4 दिन से प्रदर्शन
खैबर प्रांत के CM सोहेल अफरीदी के साथ मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। (इनसेट- कासिम अपने पिता इमरान खान के साथ)
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटे कासिम खान ने जेल में बंद अपने पिता के जिंदा होने का सबूत मांगा है। उन्होंने कहा कि किसी को भी नहीं पता है कि इमरान जिंदा हैं या नहीं। कासिम ने X पर लिखा कि उनके पिता को 845 दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। पिछले 6 हफ्तों से उन्हें अकेले एक ‘डेथ सेल’ में रखा गया है। न तो किसी को उनसे मिलने दिया गया है, न ही कोई फोन कॉल या मैसेज दिया गया।
खैबर-पख्तूनख्वा के CM को पुलिस ने पीटा: इमरान का समर्थन करने अडियाला जेल पहुंचे खैबर-पख्तूनख्वा (KP) राज्य के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी को पुलिस ने सड़क पर गिराकर पीटा। यह कार्रवाई सेना के आदेश पर की गई।
पढ़ें पूरी खबर…
8. नेपाल ने भारत के 3 इलाकों को अपना बताया, 100 रुपए के नोट पर विवादित मैप छापा
नेपाल ने अपने 100 रुपये के नए नोट पर जिन इलाकों को दिखाया गया है, उन्हें भारत हमेशा से अपना मानता है।
नेपाल ने भारत के साथ पहले से चल रहे सीमा विवाद को और बढ़ा दिया है। उसने अपने नए 100 रुपए के नोट पर जो नक्शा छापा है, उसमें लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का हिस्सा दिखाया गया है, जबकि ये तीनों इलाके भारत की सीमा के भीतर आते हैं।
भारत बोला- ऐसे दावों से सच्चाई नहीं बदलती: भारत ने इस कदम की कड़ी आलोचना की है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि ऐसे दावों सच्चाई नहीं बदलती है। नेपाल को भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करना चाहिए। ऐसे दावे द्विपक्षीय समझौतों का उल्लंघन करते हैं।
पढ़ें पूरी खबर…
9. कांग्रेस नेता श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन, 81 साल के थे, मेयर से कोयला-गृह राज्य मंत्री तक रहे
श्रीप्रकाश जायसवाल लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने कानपुर में अंतिम सांस ली।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन हो गया। वे 81 साल के थे। जायसवाल लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
शुक्रवार शाम अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें कानपुर के कार्डियोलॉजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे हार्ट की बीमारी से परेशान थे
तीन बार सांसद, मनमोहन सरकार में कोयला मंत्री रहे: श्रीप्रकाश जायसवाल यूपी में कानपुर लोकसभा क्षेत्र से 3 बार सांसद रहे। 2009 से 2014 के बीच वह केंद्रीय कोयला मंत्री थे, जबकि 2004 से 2009 तक गृह राज्यमंत्री रहे।
पढ़ें पूरी खबर…
🎭 आज का कार्टून
⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
- इंटरनेशनल: पुतिन 4 दिसंबर को भारत आएंगे:रूस-यूक्रेन जंग के बाद पहली बार आ रहे; रूसी तेल और S-400 मिसाइल सिस्टम खरीदने पर बातचीत संभव (पढ़ें पूरी खबर)
- इंटरनेशनल: US टैरिफ का दबाव, फिर भी GDP 8.2% से बढ़ी: 6 तिमाही में सबसे ज्यादा; आम आदमी ने ज्यादा खर्च किए, फैक्ट्रियों का प्रोडक्शन बढ़ा (पढ़ें पूरी खबर)
- बिहार: डिप्टी CM की स्वागत रैली में फायरिंग: लखीसराय में विजय सिन्हा माइक से कहते रहे- सरकार बनाने के लिए धन्यवाद (पढ़ें पूरी खबर)
- स्पोर्ट्स: मोर्कल बोले- रोहित-कोहली 2027 का वर्ल्ड कप खेल सकते हैं: अगर फिट रहें और खेलना चाहें तो यह मुश्किल नहीं, दोनों कई ट्रॉफी जिता चुके (पढ़ें पूरी खबर)
- नेशनल: कर्नाटक CM विवाद, शिवकुमार बोले- मुझे कुछ नहीं चाहिए: सीएम सिद्धारमैया ने कहा- सोनिया गांधी ने सत्ता का त्याग किया, तब मनमोहन PM बने (पढ़ें पूरी खबर)
- नेशनल: पीरियड्स के सबूत मांगने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: केंद्र-हरियाणा से जवाब मांगा; जस्टिस नागरत्ना बोलीं- क्या छुट्टी देने के लिए भी सबूत मांगेंगे? (पढ़ें पूरी खबर)
- नेशनल: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में तीन संदिग्ध आतंकी दिखे: अवंतीपोरा में सर्च ऑपरेशन में आतंकियों का मददगार अरेस्ट, हथियार भी बरामद (पढ़ें पूरी खबर)
- इंटरनेशनल: पाकिस्तानी नेता बोले- गुजरात, हरियाणा और राजस्थान हमारे हैं: राजनाथ के बयान पर आपत्ति जताई; रक्षामंत्री ने कहा था- हो सकता है सिंध कल वापस आ जाए (पढ़ें पूरी खबर)
- बिजनेस: सोना ₹534 महंगा होकर 1,26,591 रुपए पर पहुंचा: चांदी भी ₹1,692 महंगी हुई; इस साल गोल्ड ₹50,500 और सिल्वर ₹78,000 महंगी हुई (पढ़ें पूरी खबर)
🗣️ बयान जो चर्चा में है…
😲 खबर हटके…
तेंदुए के लिए लगाए गए पिंजरे में फंसा युवक
UP के बहराइच में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाए पिंजरे में एक युवक फंस गया। वह करीब 2 घंटे तक पिंजरे में बंद रहा। उसने खुद ग्रामीणों को फोन कर मदद मांगी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पिंजरा खोलकर युवक को बाहर निकाला। युवक ने बताया कि वह पिंजरा “चेक” करने आया था। वह नशे में था।
📸 फोटो जो खुद में खबर है
🌟 NEWS4SOCIALकी एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
- आज का एक्सप्लेनर: क्या जेल में 17 दिन पहले इमरान खान मारे गए, 3 वजहों से अफवाहें गर्म; आखिर घरवालों को मिलने क्यों नहीं दे रहे
- NEWS4SOCIALएक्सक्लूसिव: क्या RSS कार्यकर्ता के बेटे की हत्या इंटरनेशनल साजिश: पाकिस्तान से कनेक्शन, पिता बोले- न दुश्मनी-न धमकी मिली, फिर क्यों मारा
- NEWS4SOCIALइन्वेस्टिगेशन: बिहार में बिक रहे टाइगर जैसे अटैक करने वाले डॉग: कैमरे पर एजेंट बोले- 4 लोगों को एकसाथ मार देगा, केस भी नहीं होगा
- रंगीला@30, जैकी ने उर्मिला को पहनाई अपनी बनियान: कहा- यूनीक लुक चाहिए था, रामू बोले थे- ट्रेंड एक्टर होता तो क्लाइमैक्स बिगड़ जाता
- स्पॉटलाइट-यहां काजू, बादाम, चिरौंजी डालते हैं वोट: आगर-मालवा के पोलिंग स्टेशन 93,94 की क्या है खासियत, देखें वीडियो
🌍 करेंट अफेयर्स
⏳आज के दिन का इतिहास
📊 बाजार का हाल
🌦️ मौसम का मिजाज
वृष राशि वालों को नौकरी में अधिकारियों से मदद मिलेगी। कन्या राशि के लोगों को परेशानियों से राहत मिलेगी। जानिए आज का राशिफल…
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक NEWS4SOCIALऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News