सिंगर रणजीत बावा ने कंट्रोवर्सी पर तोड़ी चुप्पी: कई फेम के लिए करते विरोध, 5 साल पहले डिलीट किया गीत, जालंधर में हुई थी कंपलेंट – Jalandhar News h3>
पंजाबी सिंगर रणजीत बावा 5 साल पुरानी कसूर सांग कंट्रोवर्सी पर जवाब देते हुए।
पंजाबी सिंगर रणजीत बावा ने 5 साल पुराने गीत पर हुई कन्ट्रोवर्सी को लेकर आलोचकों को जवाब दिया। बावा ने कहा कि कसूर गीत को वह 5 साल पहले अपने चैनल से डिलीट कर चुके हैं। मेरे शो कैंसिल करवाने को लेकर कुछ लोग इस कन्ट्रोवर्सी को जिंदा रखना चाहते हैं। ऐसे
.
पंजाबी सिंगर रणजीत बावा।
सिंगर बावा ने कहीं 3 अहम बातें
- खाली फसाद न खड़े किया करो ः सिंगर रणजीत बावा ने कहा कि 5 साल पुराने मुद्दों को न उठाया करो। बिना मतलब से फसाद खड़ा न किया करो। मैंने 5 साल से इस गीत को कभी शेयर ही नहीं किया। आप खुद ही पंगा लेते हो और फिर खुद ही पर्चे करवा देते हो। बार-बार इसे पेजों पर डालकर दुनिया को आप खुद इस गाने का प्रचार कर रहे हैं। इसलिए बेनती है कि बिना मतलब के फसाद खड़े न किया करो।
- TRP बढ़ाने के लिए शोर न मचाया करो ः रणजीत बावा ने कहा कि बिना मतलब से TRP बढ़ाने के लिए ऐसे ही शोर मत मचाया करो। मेरा क्या कसूर गीत को तो मैंने डिलीट कर दिया है। आप खुद इस गीत पर कन्ट्रोवर्सी क्रिएट करने से बाज नहीं आते। न तो अब इस गीत को गाते हैं और न ही इसे लगाते हैं। अगर हमने इस गीत को लगा दिया तो फिर काम मुश्किल हो जाएगा।
- सभी धर्म मुझे प्यारे हैं ः रणजीत बावा ने कहा कि खुश रहा करो और सबके साथ प्यार किया करो। हिंदू धर्म भी हमारा अपना है, सिख धर्म भी अपना है। सब धर्म मेरे लिए प्यारे हैं। सभी धर्म हमारे साझे हैं। आप इस गीत का बार-बार जिक्र कर पूरी दुनिया को बता रहे हैं।
जालंधर थाना-3 में दर्ज करवाया था मामला मेरा की कसूर गीत को लेकर 5 साल पहले हिंदू नेता व पंजाब युवा भाजपा के तत्कालीनी मीडिया इंचार्ज एडवोकेट अशोक सरीन हिक्की ने जालंधर के डिवीजन-3 थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसकी कॉपी तत्कालीन CM कैप्टन अमरिंदर सिंह, डीजीपी को भेजी थी। सरीन ने रणजीत बावा सहित गीत के लेखक बीर सिंह, म्यूजिक डायरेक्टर गुरमोह, वीडियो डायरेक्टर धीमान प्रोडक्शंस एंड बुल 18 कंपनी के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करवाई थी।
हिमाचल के बद्दी में रेडक्रॉस के शो को विश्व हिंदू परिषद ने करवा दिया था रद्द।
हिमाचल में भी VHP ने शो कैंसिल करवाया था विश्व हिंदू परिषद कसूर गीत के विवाद को लेकर पंजाबी सिंगर रंजीत बावा का हिमाचल के बद्दी में होने वाला शो कैंसिल करवा चुकी है। इस पर भी सिंगर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर नाराजगी जताते हुए कहा था कि कुछ लोगों ने पॉलिटिक्स खेलकर इस गीत को हिंदू-सिख का मुद्दा बना दिया है। बावा को एक साल पहेल नालागढ़ के रेडक्रॉस मेले में परफॉर्मेंस के लिए बुलाया गया था। इसका विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने इसका विरोध कर दिया था। बावा का शो कैंसिल कर सिंगर कुलविंदर बिल्ला को बुलाया गया था।
