विशाल दीवान ‘सरदार @150 यूनिटी मार्च’ में होंगे शामिल: देश के 150 युवाओं में हुआ चयन; 190 KM की पदयात्रा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचेगी – narmadapuram (hoshangabad) News h3>
सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विदा किया।
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर देश भर में ‘सरदार @150 यूनिटी मार्च’ का आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय पदयात्रा में नर्मदापुरम के युवा विशाल दीवान का चयन केंद्रीय खेल मंत्रालय ने किया है। देश से चुने गए 150 युवाओं में विशाल मध्य
.
यह राष्ट्रीय पदयात्रा 26 नवंबर को गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल के पैतृक निवास करमसद से शुरू होगी और 6 दिसंबर को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर संपन्न होगी। 11 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में कुल 190 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। इसमें शामिल लोग हर दिन 15 से 18 किलोमीटर पैदल चलेंगे।
केंद्रीय मंत्री और दिग्गज हस्तियां करेंगी नेतृत्व केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, राज्य मंत्री, राज्यपाल, राज्य के मंत्री और सांसद प्रतिदिन इस पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे। विभिन्न क्षेत्रों के जाने-माने व्यक्तियों को भी इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया गया है।
पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हुए रवाना विशाल मंगलवार को गुजरात के करमसद के लिए रवाना हुए। इससे पहले सोमवार दोपहर को उन्होंने एसपी ऑफिस स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। नर्मदापुरम के लोगों ने उनके हाथ में तिरंगा देकर यूनिटी मार्च के लिए रवाना किया। राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने विशाल को तिलक लगाकर यात्रा की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया भी उपस्थित रहे।
खेल मंत्री भी युवाओं के साथ कदम से कदम मिलाएंगे यात्रा में शामिल होने जा रहे विशाल ने बताया कि इस राष्ट्रीय यात्रा में प्रतिदिन केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया व खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे भी युवाओं के साथ पूरी यात्रा में कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। साथ ही प्रतिदिन केंद्रीय व गुजरात प्रदेश के कैबिनेट मंत्री, दिग्गज हस्तियां और राष्ट्रीय नेता सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन और विरासत से जुड़े दस विषयों पर सरदार सभाओं में व्याख्यान देंगे।
इन लोगों ने दी विदाई इस अवसर पर भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अखिलेश खंडेलवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लोकेश तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, सागर शिवहरे, पूर्व नगरमंत्री मनीष परदेशी, पूर्व पार्षद नंदकिशोर यादव, पार्षद बंटी परिहार, भाजयुमो अध्यक्ष सुंदरम अग्रवाल, सुमित गौर, विजय चौकसे सहित स्थानीय लोगों ने विशाल को रवाना किया।



