बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें: काउंटिंग से पहले RJD नेता की धमकी, भोजपुरी एक्टर पर रेप का आरोप, PMCH के गेट पर मारपीट – Bihar News

0
बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:  काउंटिंग से पहले RJD नेता की धमकी, भोजपुरी एक्टर पर रेप का आरोप, PMCH के गेट पर मारपीट – Bihar News

बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें: काउंटिंग से पहले RJD नेता की धमकी, भोजपुरी एक्टर पर रेप का आरोप, PMCH के गेट पर मारपीट – Bihar News

.

आज की सबसे बड़ी खबर बिहार चुनाव को लेकर है। कल यानी 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का रिजल्ट आएगा। इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

टॉप 15 खबरें…

1. कल काउंटिंग- 9 से बजे आने लगेंगे रुझान

बिहार विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आने में अब सिर्फ एक दिन बचा है। बिहार में पहली बार 67% वोटिंग हुई है। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का मतदान प्रतिशत 9% ज्यादा है। बिहार के सभी 38 जिलों में स्ट्रॉन्ग रूम बनाए गए है। इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी। किसी विशेष स्थिति में रिटर्निंग ऑफिसर के आदेश पर समय में परिवर्तन किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें

2. ‘काउंटिंग में गड़बड़ी हुई तो नेपाल जैसा नजारा होगा’

RJD MLC सुनील कुमार सिंह ने कल आने वाले विधानसभा चुनाव के रिजल्ट से पहले का बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘इस बार का मतदान बदलाव के लिए हुआ है। 2025 में तेजस्वी की सरकार बनने वाली है। इस बार 2020 के जैसे चार-चार घंटे मतगणना रुकवा दिया गया था, तो बिहार की सड़क पर नेपाल जैसा नजारा देखने को मिलेगा। अगर गड़बड़ हुई तो या तो उम्मीदवार बाहर आएगा या अधिकारी बाहर आएगा। अधिकारी सचेत हो जाए, कहीं गड़बड़ी नहीं हो। काउंटिंग में गड़बड़ी हुई तो नेपाल जैसा नजारा होगा।’ पूरी खबर पढ़ें

3. सासाराम में देर रात काउंटिंग सेंटर पहुंचा ट्रक, हंगामा

रोहतास जिले की सभी सात सीटों के लिए बने मतगणना केंद्र के बाहर बुधवार की देर रात एक ट्रक की एंट्री को लेकर जमकर बवाल हुआ। कृषि बाजार समिति तकिया में बने इस काउंटिंग सेंटर के बाहर करीब रात 11.30 बजे राजद समर्थकों ने मतगणना परिसर में एक ट्रक को देखा। ट्रक में भारी मात्रा में टीन के बक्से लदे थे। काउंटिंग सेंटर में ट्रक के प्रवेश करने पर महागठबंधन के समर्थकों ने विरोध करना शुरू कर दिया। ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ के नारे लगाए गए। पूरी खबर पढ़ें

4. 5 साल लिव इन रिलेशन, एक्टर पर रेप का आरोप

पटना में भोजपुरी सिंगर (31) ने अपने बॉयफ्रेंड और भोजपुरी एक्टर अमरेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ यौन शोषण का केस दर्ज कराया है। सिंगर का कहना है कि मैं रोहतास के भोजपुरी एक्टर अमरेंद्र प्रताप सिंह के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। अमरेंद्र हमेशा कहता था कि मैं तुमसे ही शादी करूंगा। मैंने हमेशा उसकी बातों पर यकीन किया।’ पूरी खबर पढ़ें

5. JDU का पोस्टर- टाइगर अभी जिंदा है, ‘अलविदा चाचा’

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे कल शुक्रवार को आएंगे। इससे पहले आज गुरुवार को जदयू ऑफिस के बाहर पोस्टर लगाया गया, जिस पर लिखा है “टाइगर अभी जिंदा है”। पोस्टर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फोटो है। उन्हें दलित, महादलित, अल्पसंख्यक, सवर्ण, पिछड़ों का संरक्षक बताया गया है। वहीं सोशल मीडिया X पर पार्टी ने लिखा- बस अब एक दिन का इंतजार…,फिर से आ रही है नीतीश सरकार। पूरी खबर पढ़ें

6. बिहार के युवक ने लड़की से मोबाइल पर की शादी, फिर ब्लैकमेल करने लगा

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बिहार के युवक ने नाबालिग लड़की (17 साल) से मोबाइल में वर्चुअली शादी की। वीडियो कॉल के जरिए सुहागरात मनाई। आरोपी को लड़की के न्यूड फोटो वीडियो रख लिए। इसके बाद वह लड़की को ब्लैकमेल करने लगा और अजीबोगरीब डिमांड करने लगा। वीडियो वायरल होने के डर से लड़की आरोपी की सभी बात मानती गई। पूरी खबर पढ़ें

7. दरभंगा में भूख हड़ताल पर नवोदय विद्यालय के स्टूडेंट्स

दरभंगा जिले के जवाहर नवोदय स्कूल पचाढ़ी में टीचर के ट्रांसफर के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन और भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी स्टूडेंट्स पहले कैंपस में भूख हड़ताल पर बैठे थे, लेकिन गुरुवार सुबह स्कूल से बाहर निकलकर चौक पर पहुंच गए। वहां नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम, एसडीपीओ, एसडीएम और केवटी, रैयाम, सिमरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पूरी खबर पढ़ें

8. 14 साल के वैभव 14 नवंबर को करेंगे T20 डेब्यू

14 साल के वैभव सूर्यवंशी अब भारतीय टीम की नीली जर्सी में नजर आएंगे। कल वैभव राइजिंग स्टार एशिया कप टूर्नामेंट में नीली जर्सी पहनकर T20 फॉर्मेट में खेलने उतरेंगे। इस टूर्नामेंट का पहला मैच कल भारत और यूएई के बीच खेला जाएगा। सूर्यवंशी ने इससे पहले भारत की अंडर-19 टीम के लिए वनडे मुकाबले खेले हैं, लेकिन कभी भी T20 नहीं खेला। ऐसे में ये पहली बार होगा जब वैभव भारत के लिए नीली जर्सी में खेलते दिखेंगे। पूरी खबर पढ़ें

9. PMCH के गेट पर मारपीट, गार्ड ने दिया धक्का

बिहार के सबसे बड़े अस्पताल PMCH के इमरजेंसी वार्ड के गेट पर गुरुवार को मारपीट हो गई। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती एक मरीज के परिजन उसे देखने आए थे। गार्ड ने उन्हें रोक दिया। जिसे लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। गार्ड ने इस दौरान परिजन को धक्का दे दिया। जिसके बाद बात आगे बढ़ गई, तब तक गार्ड के इंचार्ज प्रियांशु भी वहां पहुंच गए। बातचीत हो ही रही थी, तब तक परिजनों में से एक ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसी बात से नाराज प्रियांशु ने मोबाइल झपटने का प्रयास किया। पूरी खबर पढ़ें

10. अनंत-सूरजभान दोनों दे रहे भोज, जश्न की तैयारी शुरू

बिहार विधानसभा चुनाव का रिजल्ट कल यानी शुक्रवार को आएगा। काउंटिंग से पहले मोकामा के दोनों प्रत्याशियों ने महाभोज का ऐलान कर दिया है। अनंत सिंह के पटना वाले आवास पर दो दिन से तैयारी चल रही है। उधर, सूरजभान सिंह ने भी अपने पटना के घर पर जश्न की तैयारी शुरू कर दी है। मोकामा का किंग कौन होगा वो काउंटिंग के बाद ही पता चल पाएगा, लेकिन जश्न की तैयारियों दोनों तरफ से जोरों पर है। पूरी खबर पढ़ें

11. जमुई में 2 CRPF जवान घायल, पानी टंकी गिरने से हादसा

जमुई के बरहट प्रखंड स्थित मलयपुर पुलिस लाइन में गुरुवार सुबह एक पानी की टंकी गिरने से दो सीआरपीएफ जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पहले सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए शहर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। घायल जवानों की पहचान मनीष कुमार (33) और कामेश्वर प्रसाद (55) के रूप में हुई है। दोनों मलयपुर पुलिस लाइन में तैनात हैं। पूरी खबर पढ़ें

12. बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने मां-बेटे को कुचला, दोनों की मौत

बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंद दिया। दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके से भाग रहे ड्राइवर को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। बीहट में NH-31 फोरलेन को जाम कर दिया घटना एफसीआई थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान बरौनी घटकिंडी निवासी अरुण यादव की पत्नी विभा देवी (41 वर्ष) और पुत्र गोलू कुमार (22) के तौर पर हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रक को जब्त कर लिया। ड्राइवर अनिल यादव से पूछताछ की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें

13. गोपालगंज में गला दबाकर विवाहिता की हत्या, 3 हिरासत में

गोपालगंज के ऊंचकागांव थाना क्षेत्र के साखे खास गांव में एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और जांच शुरू कर दी। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। मृतका की पहचान ऊंचकागांव थाना क्षेत्र के साखे खास गांव निवासी सुनील बारी की पत्नी संजू देवी(20) के रूप में हुई है। संजू की शादी सुनील बारी से पिछले साल 25 नवंबर को हुई थी। पूरी खबर पढ़ें

अब वो खबर जो हटकर है

14. वैशाली में तेजस्वी को CM बनाने के लिए हवन-पूजन

वैशाली में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए हवन-पूजन किया जा रहा है। पार्टी नेता केदार प्रसाद यादव तेजस्वी प्रसाद यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की कामना के साथ जिले के भगवानपुर किरतपुर राजाराम गांव में 24 घंटे का हवन यज्ञ कर रहे हैं। केदार यादव ने कहा, भगवान भोलेनाथ की कृपा से तेजस्वी प्रसाद यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे और राज्य को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने तेजस्वी यादव को बिहार का भविष्य, बेरोजगारों को रोजगार देने वाला और विकास पुरुष बताया। पूरी खबर पढ़ें

जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

15. बिहार में कल सामान्य रहेगा मौसम

बिहार में कल यानी शुक्रवार को मौसम सामान्य बना रहेगा। सुबह और शान में हल्की ठंड महसूस होगी। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 26 C° रहने की संभावना है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News