युवती को गोली मारी, जांघ के आर-पार हुई: कपूरथला MLA की कोठी के पास बुलेट पर आए 3 हमलावर; मरा समझकर फरार हुए – Kapurthala News

0
युवती को गोली मारी, जांघ के आर-पार हुई:  कपूरथला MLA की कोठी के पास बुलेट पर आए 3 हमलावर; मरा समझकर फरार हुए – Kapurthala News

युवती को गोली मारी, जांघ के आर-पार हुई: कपूरथला MLA की कोठी के पास बुलेट पर आए 3 हमलावर; मरा समझकर फरार हुए – Kapurthala News

फायरिंग के बारे में जानकारी देती युवती मनप्रीत कौर।

पंजाब के कपूरथला में बाइक पर सवार 3 युवकों ने युवती को गोली मार दी। गोली युवती के जांघ के आर-पार हो गई। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ी और तड़पने लगी।

.

इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। यह देख लोगों ने पुलिस की PCR टीम की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

यह वारदात कांग्रेस MLA राणा गुरजीत सिंह की कोठी के पास हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही है।

घायल युवती मनप्रीत कौर की शादी लगभग 15 वर्ष पहले हुई थी। 6 साल से वह अपने पति से अलग रह रही थी। उसका घरेलू विवाद अदालत में चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक गोली मारने वाला युवती का लिव इन पार्टनर रह चुका है। हालांकि अब दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसका केस पहले भी उनके पास आया था।

अस्पताल में युवती के बयान दर्ज करते पुलिस के AS।।

सिलसिलेवार ढंग से जानिए मामला…

  • ड्यूटी से लौट रही थी युवती: पुलिस के मुताबिक ब्रेड फैक्ट्री के पास औजला रोड पर रहने वाली मनप्रीत कौर (35) प्राइवेट कंपनी में काम करती है। गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे अपनी ड्यूटी से पैदल घर लौट रही थी।
  • MLA की कोठी के आगे बाइक सवार आए, फायरिंग की: पुलिस के मुताबिक मनप्रीत कौर जब विधायक राणा गुरजीत की कोठी से थोड़ा आगे बढ़ी तो अचानक बुलेट बाइक पर 3 युवक वहां आ गए। उन्होंने पिस्टल निकालकर युवती पर फायरिंग कर दी।
  • गोली लगते ही नीचे गिरी युवती: युवती गोलियों से बचने के लिए भागने लगी। मगर, गोली उसे लग गई। यह गोली उसकी जांघ पर लगी, जो आर-पार हो गई। इससे युवती वहीं पर गिर पड़ी।
  • मरा समझकर बाइक सवार फरार हुए: बाइक सवार युवकों ने उसे मरा समझा और वहां से भाग निकले। फायरिंग की आवाज सुनकर वहां लोग जमा हो गए। तुरंत पुलिस बुलाई गई। PCR इंचार्ज चरणजीत सिंह टीम समेत मौके पर पहुंचे और युवती को अस्पताल ले गए।

अस्पताल में भर्ती घायल युवती।

घटना को लेकर DSP की 4 अहम बातें…

  • पति से अलग रह रही, तलाक का केस चल रहा: इस बारे में डीएसपी शीतल सिंह ने बताया कि युवती मनप्रीत कौर कई वर्षों से अपने पति से अलग रह रही है। उसका पति से विवाद कोर्ट में चल रहा है। इस दौरान उसका एक युवक से विवाद भी चल रहा था।
  • युवती के बयान पर FIR दर्ज की: मनप्रीत कौर ने अपने बयान में बताया कि उक्त युवक सूरज थापर ने ही अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उस पर फायरिंग की है। घायल के बयान के आधार पर सिटी थाना पुलिस ने दंबूरजी के रहने वाले सूरज और उसके दो अन्य साथियों पर जानलेवा हमले की FIR दर्ज कर ली है।
  • एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश में रेड: डीएसपी शीतल सिंह के अनुसार एक आरोपी हरमन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो मुख्य आरोपी सूरज थापर का साथी है। बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए रेड की जा रही है। अभी कोई CCTV फुटेज सामने नहीं आई है।
  • लिव इन में रहते थे, कुछ दिन पहले राजीनामा भी कराया: डीएसपी शीतल सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मनप्रीत आरोपी सूरज थापर के साथ लिव इन रिलेशन में रहती थी और उससे भी इसका विवाद चल रहा था। दोनों के विवाद के चलते कुछ दिन पहले सिटी थाना पुलिस में इनका राजीनामा भी हुआ था।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News