गोमतीनगर और तालकटोरा की हवा खराब: धुंध के साथ में छाए रहेंगे बादल, रात में बढ़ेगी सर्दी; कोहरे का अलर्ट – Lucknow News h3>
लखनऊ में एयर क्वालिटी खराब श्रेणी में पहुंच गई है। सुबह से लखनऊ के तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र का AQI 217 और गोमतीनगर का AQI 208 के साथ ऑरेंज जोन में खराब बना हुआ है। लालबाग 199, अंबेडकर यूनिवर्सिटी 148 और कुकरैल का AQI 128 के साथ में यलो जोन में है। अ
.
सुबह से धुंध और बादल छाए रहे। इसके बाद मौसम साफ हुआ। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज राजधानी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। रविवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 94 फ़ीसदी। न्यूनतम आर्द्रता 44 फीसदी रही। 3 और 4 नवंबर को कोहरा गिरने की संभावना है।
सामान्य रहेगा मौसम
बंगाल की खाड़ी में बने गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मोन्था’ का प्रभाव समाप्त होने के बाद अब उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क हो गया है। पिछले 48 घंटों में लखनऊ समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। फिलहाल तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।
लखनऊ में छाए रहेंगे बादल
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 4 से 5 नवंबर के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बनने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में हल्के बादल छाने की संभावना है। उन्होंने ने बताया कि अगले 48 घंटों में रात के तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट हो सकती है, जिसके बाद समान अंतराल में यह 2 डिग्री बढ़ेगा, फिर अगले कुछ दिनों में दो से तीन डिग्री तक क्रमिक कमी दर्ज हो सकती है।
दीर्घावधि पूर्वानुमान में कहा गया है कि नवंबर माह में प्रदेश के तराई क्षेत्रों में दिन का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक, जबकि अन्य इलाकों में सामान्य से थोड़ा कम रहने की संभावना है। अधिकतर जगहों पर रात का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि 3 और 4 नवंबर की सुबह पूर्वांचल और तराई क्षेत्रों में धुंध या हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है, जो दिन चढ़ने के साथ खत्म हो जाएगा।
लखनऊ में 10 दिन का औसत AQI
दिनांक AQI जोन
24 अक्टूबर 171 यलो
25 अक्टूबर 172 यलो
26 अक्टूबर 160 यलो
27 अक्टूबर 174 यलो
28 अक्टूबर 123 यलो
29 अक्टूबर 54 डार्क ग्रीन
30 अक्टूबर 76 डार्क ग्रीन
31 अक्टूबर 47 ग्रीन
1 नवंबर 70 डार्क ग्रीन
2 नवंबर 128 यलो
लखनऊ में पांच दिनों का संभावित तापमान डिग्री सेल्सियस में
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
4 नवंबर 30 17
5 नवंबर 30 18
6 नवंबर 31 19
7 नवंबर 31 19
8 नवंबर 30 18
