Advertising
Home Top stories चक्रवर्ती तूफान का असर, दिनभर ठंडी हवाओं व फुहारों का दौर, तापमान...
Advertising
<

चक्रवर्ती तूफान का असर, दिनभर ठंडी हवाओं व फुहारों का दौर, तापमान में 6 डिग्री की गिरावट – Bayavar News

0
चक्रवर्ती तूफान का असर, दिनभर ठंडी हवाओं व फुहारों का दौर, तापमान में 6 डिग्री की गिरावट – Bayavar News

चक्रवर्ती तूफान का असर, दिनभर ठंडी हवाओं व फुहारों का दौर, तापमान में 6 डिग्री की गिरावट – Bayavar News

.

चक्रवाती तूफान मोंथा के असर से सोमवार को शहर का मौसम बदल गया। ब्यावर में सुबह से ही शुरू हुई हल्की फुहारों और बादलों ने पूरे दिन शहर को भिगोए रखा। जिसके कारण सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए और दिन भर चली फुहारों के कारण मौसम में ठंडक बढ़ गई। ​तापमान में हुई गिरावट के कारण सर्दी का एहसास दिला दिया।

​सुबह से शुरू हुई रिमझिम बरसात का दौर शाम तक जारी रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। बरसात के चलते मौसम में अचानक ठंड महसूस की गई। अधिकतम तापमान 30 डिग्री से गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस रह गया, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया, जिसमें 2 डिग्री की गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों तक और बरसात बने रहने की संभावना है, जिसके कारण न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। इस बरसात ने सर्दी का आगाज कर दिया है और लोग सुबह से ही गर्म कपड़ों में नजर आए। बरसात के कारण लोगों को घरों से बाहर निकलते समय बरसाती का उपयोग करना पडा। ​लगातार हो रही बरसात के कारण शहर के बाजार सूने नजर आए। सड़क किनारे रेहड़ी-ठेले लगाकर माल बेचने वाले व्यापारियों को खासा नुकसान उठाना पड़ा। सब्जी मंडी में भी सुबह से ही सब्जी विक्रेताओं की संख्या में कमी देखी गई। स्कूलों में भी विद्यार्थियों की उपस्थिति काफी कम रही। बरसात के कारण अभिभावकों ने बच्चो को स्कूल नही भेजा जिसके कारण स्कूलों में भी उपस्थिति कम ही रही। बरसात के चलते आमजन को गर्म कपडे पहनना पडे। बरसात के बाद से मौसम में हुए बदलाव के कारण कल तक घरों मेंे चल रहे पंखे भी अब बंद हो गए। रात के तापमान में कमी का असर आमजन की दिनचर्या पर भी पड़ा है। बदलता मौसम स्वास्थ्य के लिए घातक डॉक्टरों के अनुसार अचानक बारिश आने से पारा गिर गया है। इससे ठंड बढ़ेगी। इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ेगा। इस मौसम में लोगांे का इम्युनिटी पावर कम हो जाती है। यही वजह है कि लोग बीमार होने लगते हैं। इस मौसम में लोगों को पहनने, ओढ़ने, ताजा खान पान का ध्यान रखना होगा। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गांे का विशेष ध्यान रखना होगा। आगे क्या- आज भी बूंदाबांदी होने के आसार, तीन दिन तक बादल छाए रहेंगे मौसम विभाग के अनुसार आज भी बूंदाबांदी की संभावना है। यानी ठंडक रहेगी। सोमवार की तरह मंगलवार को भी दिनभर ऐसा ही मौसम रहेगा। इसके बाद बुधवार और गुरुवार को भी दिनभर बादल रहने के आसार है। इसके बाद फिर पारा बढ़ेगा। रबी की फसलों के लिए वरदान, बुवाई में जुटे किसान कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार रिमझिम फुहार और ठंडे मौसम का फायदा किसानों को मिलेगा। रबी की फसलों के लिए किसान बुवाई में जुटे है। इस समय किसानों को रबी की फसलों की बुवाई करने के लिए खेतों में नमी की जरूरत होती है। ऐसे में अचानक बदले मौसम के बाद रिमझिम फुहार और ठंड से खेतांे में नमी हो गई। इसलिए रबी की फसलों की बुवाई मेंं फायदा मिलेगा। अधिकारियों के अनुसार अच्छा मौसम होने की वजह से इस बार बुवाई लक्ष्य से ज्यादा होने की भी संभावना है।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News

Advertising