Advertising
<

भिंड में शालेय कबड्डी स्पर्धा का समापन: विधायक बोले- हार में धैर्य, जीत में विनम्रता रखें; जिपं अध्यक्ष बाेले- खेल अनुशासित बनाते है – Bhind News

0
भिंड में शालेय कबड्डी स्पर्धा का समापन:  विधायक बोले- हार में धैर्य, जीत में विनम्रता रखें; जिपं अध्यक्ष बाेले- खेल अनुशासित बनाते है – Bhind News

भिंड में शालेय कबड्डी स्पर्धा का समापन: विधायक बोले- हार में धैर्य, जीत में विनम्रता रखें; जिपं अध्यक्ष बाेले- खेल अनुशासित बनाते है – Bhind News

खेल जीवन में अनुशासन, धैर्य और निरंतरता का पाठ पढ़ाते हैं। हार हमें मजबूत बनाती है और जीत हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। यह बात विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने शनिवार को कही। वे सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-02 में आयोजित 69वीं

.

विधायक कुशवाह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भिंड में इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने युवाओं से खेल को करियर के साथ जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

पारंपरिक खेलों से सीखते हैं अनुशासन और टीम भावना

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया ने कहा कि कबड्डी हमारे देश का पारंपरिक खेल है, जो न सिर्फ शरीर को फिट रखता है बल्कि रणनीति, टीम भावना और अनुशासन भी सिखाता है। उन्होंने कहा कि हर छात्र को किसी न किसी खेल से जरूर जुड़ना चाहिए ताकि जीवन में अनुशासन और निरंतरता बनी रहे।

216 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, विजेता टीमों को किया सम्मानित

Advertising

प्रतियोगिता में प्रदेश के 9 संभागों से आए कुल 216 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

  • अंडर-19 बालक वर्ग में ग्वालियर संभाग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जनजातीय कार्य विभाग द्वितीय और उज्जैन संभाग तीसरे स्थान पर रहा।
  • अंडर-19 बालिका वर्ग में जबलपुर संभाग प्रथम, रीवा द्वितीय और इंदौर तीसरे स्थान पर रहा।

समापन समारोह में विजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुई

समारोह की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं द्वारा आकर्षक बैंड, गायन और नृत्य प्रस्तुति से हुई, जिसने उपस्थित जनों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों के साथ-साथ शिक्षकों और छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कक्षा छठवीं के 161 बच्चों को वितरित की गईं साइकिलें

समारोह के अंत में विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह और जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया ने कक्षा छठवीं के 161 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित कीं। इनमें 84 छात्र और 77 छात्राएं शामिल थीं। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी आर.डी. मित्तल, अन्य अधिकारी, विद्यालय स्टाफ, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News