24 एमबीबीएस डॉक्टरों को मिले नियुक्ति पत्र: वित्त मंत्री बोले- मरीज जैसा भी व्यवहार करे, डॉक्टर को हमेशा शांत रहना चाहिए – Shahjahanpur News h3>
आसिफ अली | शाहजहांपुर7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शाहजहांपुर में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना और सांसद अरुण सागर ने कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
शाहजहांपुर में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना और सांसद अरुण सागर ने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से चयनित 24 एमबीबीएस चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
मंत्री और सांसद ने खिरनीबाग में आयोजित यूपी ट्रेड शो और स्वदेशी मेले में भी शिरकत की। यहाँ उन्होंने लोगों को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद उन्होंने जिला पंचायत बोर्ड की बैठक को भी संबोधित किया।
मंत्री ने कहा कि मरीज या उनके परिजन का व्यवहार चाहे जैसा भी हो, चिकित्सक को हमेशा शांत, संयमित और सकारात्मक रहकर उनकी समस्या को समझना और उचित उपचार देना चाहिए। जो व्यक्ति दबाव में भी धैर्य बनाए रखता है, वही अपने करियर में आगे बढ़ता है।
Advertising
शाहजहांपुर में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना और सांसद अरुण सागर ने कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
उन्होंने डॉक्टरों को सलाह दी कि वे समय की महत्ता समझें, चिकित्सा क्षेत्र में निरंतर अद्यतन रहें, और रिसर्च व नए उपचार पद्धतियों की जानकारी नियमित रूप से प्राप्त करें, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की जा सकें।
सांसद अरुण सागर ने बताया कि सरकार शिक्षा, स्वदेशी को बढ़ावा देने और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने यूपी ट्रेड शो को विदेशी उत्पादों से दूरी बनाकर स्वदेशी अपनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया, जहां स्थानीय कारीगरों द्वारा निर्मित उत्पादों को प्रदर्शित किया गया।
सांसद ने कहा कि देश में बने उत्पादों का उपयोग करना देश सेवा के समान है, क्योंकि इससे स्थानीय उत्पादकों को समृद्धि मिलती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वदेशी को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। सरकार ने स्थानीय उत्पादन क्षमता बढ़ाने और विदेशी उत्पादों पर निर्भरता कम करने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं।
सागर ने स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार के कार्यों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार बनने के बाद से राजकीय मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ी है, जिससे मरीजों को बेहतर इलाज मिल रहा है और डॉक्टरों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर रही है और योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुँच रहा है।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News