Advertising
Home Top stories बिजली कंपनी के एमडी ने की अवैध कनेक्शन की जांच: रायसेन...
Advertising
<

बिजली कंपनी के एमडी ने की अवैध कनेक्शन की जांच: रायसेन में समीक्षा बैठक; कृषि पंपों का इलेक्ट्रिकल लोड 30 दिन में सत्यापित करने के निर्देश – Raisen News

0

बिजली कंपनी के एमडी ने की अवैध कनेक्शन की जांच: रायसेन में समीक्षा बैठक; कृषि पंपों का इलेक्ट्रिकल लोड 30 दिन में सत्यापित करने के निर्देश – Raisen News

मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने मंगलवार को रायसेन में समीक्षा बैठक ली और बिजली व्यवस्था की जमीनी हकीकत जानने के लिए खुद देर शाम तक शहर में भ्रमण कर बड़े बकायेदारों और अवैध कनेक्शनों की जांच की।

.

राजस्व और आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा

कलेक्टर कार्यालय में आयोजित बैठक में भोपाल क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक अमृतपाल सिंह, महाप्रबंधक प्रदीप सिंह चौहान सहित सभी संभागों के उपमहाप्रबंधक, सहायक प्रबंधक और प्रबंधक उपस्थित रहे।

प्रबंध संचालक ने राजस्व संग्रहण की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की और राजस्व वृद्धि के लिए ठोस प्रयास करने के निर्देश दिए। साथ ही गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी संधारण कार्य करने पर भी जोर दिया।

30 दिन में कृषि पंपों का विद्युत भार सत्यापन करें

Advertising

श्री सिंघल ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी वितरण केंद्र विशेष अभियान चलाकर अगले 30 दिनों में कृषि पंपों का विद्युत भार सत्यापित करें। उन्होंने कहा कि इससे उपभोक्ताओं को सही बिलिंग और कंपनी को सटीक राजस्व मिलेगा।

नए कनेक्शनों और बड़े घरों की होगी जांच

ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत मांग को देखते हुए नए कृषि और घरेलू कनेक्शन देने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए। वहीं, बड़े मकानों की पहचान कर उनके बिजली बिलों की समीक्षा करने और जरूरत अनुसार पुनर्मूल्यांकन करने को कहा गया।

आरडीएसएस प्रोजेक्ट का स्थल निरीक्षण

प्रबंध संचालक ने आरडीएसएस (Revamped Distribution Sector Scheme) प्रोजेक्ट के तहत चल रहे कार्यों का स्थल निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच और माप-तौल (मेजरमेंट) कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बकायेदारों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

शहर में भ्रमण के दौरान एमडी ने बड़े बकायेदारों और विच्छेदित कनेक्शनों की भी जांच की। उन्होंने संबंधित उपमहाप्रबंधकों को निर्देश दिए कि इन मामलों में डीआरए (डिस्कनेक्टेड रिकवरी एजेंसी) के माध्यम से वसूली सुनिश्चित कराएं।

अधिकारियों से लिया फीडबैक

बैठक के अंत में श्री सिंघल ने विभागीय अधिकारियों से कार्य संबंधी समस्याओं और चुनौतियों की जानकारी ली और हर संभव समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विभागीय टीम के सहयोग से ही उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं दी जा सकती हैं।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising