Advertising
Home Top stories बेगूसराय में 115 आश्रितों को मिला नियुक्ति पत्र: योग्यतानुसार अलग-अलग स्कूलों...
Advertising
<

बेगूसराय में 115 आश्रितों को मिला नियुक्ति पत्र: योग्यतानुसार अलग-अलग स्कूलों में पोस्टिंग दी जाएगी, जिलाधिकारी ने किया वितरण – Begusarai News

0
बेगूसराय में 115 आश्रितों को मिला नियुक्ति पत्र:  योग्यतानुसार अलग-अलग स्कूलों में पोस्टिंग दी जाएगी, जिलाधिकारी ने किया वितरण – Begusarai News

बेगूसराय में 115 आश्रितों को मिला नियुक्ति पत्र: योग्यतानुसार अलग-अलग स्कूलों में पोस्टिंग दी जाएगी, जिलाधिकारी ने किया वितरण – Begusarai News

शिक्षा विभाग ने शिक्षक के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर आज नियुक्ति पत्र वितरण किया है। जिला प्रशासन ने कारगिल भवन में आयोजित कार्यक्रम में 115 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।

.

डीएम तुषार सिंगला ने नियुक्ति पत्र वितरण करते नवनियुक्त कर्मियों को बधाई दी और उनसे शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद हुई इन नियुक्तियों से शिक्षा विभाग को नई ऊर्जा मिलेगी। 239 रिक्तियों में से 110 लिपिकों की बहाली हुई है।

जबकि 70 कार्यालय परिचारी के पदों में से 5 लोगों को नियुक्ति मिली है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी प्राप्त आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया है। जो आवेदन हाल ही में प्राप्त हुए हैं, उन पर भी कार्रवाई जारी है और दावा-आपत्ति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी निर्णय लिया जाएगा।

डीएम ने कहा कि आज जिन 115 लोगों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं, उनमें 110 लिपिक संवर्ग में और 5 कार्यालय परिचारी स्तर पर नियुक्त हुए हैं। शिक्षा विभाग एक बहुत बड़ा विभाग है। मुझे पूरा विश्वास है कि ये सभी कर्मचारी आने वाले दिनों में शिक्षा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

नियुक्ति पत्र के साथ अभ्यर्थी।

Advertising

बेगूसराय को आगे ले जाने में कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण

राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में बेगूसराय को आगे ले जाने में इन कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। नियुक्ति के बाद इन सभी को अलग-अलग विद्यालयों में उनकी योग्यतानुसार पोस्टिंग दी जाएगी। उन्होंने सभी से अपने-अपने स्कूलों में जाकर पूरी लगन और ईमानदारी से काम करने का आग्रह किया।

पिछले कुछ समय में शिक्षा के क्षेत्र में काफी सुधार हुए हैं। आधारभूत संरचना से लेकर शिक्षकों की भर्ती तक, हर क्षेत्र में प्रगति हुई है। स्कूलों में एक बेहतर माहौल बना है, जिसे बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। इन नियुक्तियों से स्कूलों में संसाधन प्रबंधन में सुधार होगा और शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित अभ्यर्थी।

शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली में भी सुधार आने की उम्मीद

मौके पर डीईओ मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने नवनियुक्त कर्मियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें उनके नए कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए प्रेरित किया। इस पहल से न केवल 115 परिवारों को रोजगार मिला है, बल्कि शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली में भी सुधार आने की उम्मीद है। नियुक्ति पत्र मिलने पर आश्रितों में खुशी का माहौल है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News

Advertising