आजमगढ़ में रात तक नहीं हो सकी डेडबॉडी की शिनाख्त: तमसा नदी में बहकर दूर से पहुंची बॉडी सोशल मीडिया के सहारे शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस – Azamgarh News h3>
आजमगढ़ जिले में तमसा नदी में मिली अज्ञात डेडबॉडी पहचान के प्रयास में जुटी कोतवाली पुलिस।
आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के बद्दोपुर में तमसा नदी में बहते हुए एक अज्ञात डेड बॉडी मिलने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पाण्डेय फील्ड यूनिट के साथ तमसा नदी के के तट पर पहुंच कर सर्च अभियान चलाय
.
इसके बाद डेड बॉडी को बरामद किया गया। तमसा नदी में मिली डेड बॉडी 30- 35 वर्ष के युवक की बताई जा रही है। हालांकि देर रात तक युवक की पहचान नहीं हो सकी।
वही मामले की जानकारी मिलने के बाद देर रात्रि तक फील्ड यूनिट के साथ कोतवाली पुलिस पहचान के प्रयास में जुटी रही पर अभी तक पहचान हो नहीं पाई है। देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जैसे कहीं दूर से डेड बॉडी बहकर आई हुई है। पानी में रहने के कारण बॉडी पूरी तरह से फूल गई है।
सोशल मीडिया का लिया जा रहा सहारा
आजमगढ़ के तमसा नदी में संदिग्ध डेड बॉडी मिलने के बाद डेड बॉडी की तस्वीर सोशल मीडिया पर सर्कुलेट भी कर दी गई है। इसके साथ ही आजमगढ़ पुलिस ने आजमगढ़ जिले की जनता से अपील करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को इस बारे में कोई जानकारी मिले तो आजमगढ़ की कोतवाली पुलिस के साथ ही क्षेत्राधिकारी को अवगत कराएं। जिससे की डेड बॉडी की पहचान हो सके।
जिले में संदिग्ध डेड बॉडी मिलने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इसके पूर्व कंधरापुर थाना क्षेत्र और दीदारगंज थाना क्षेत्र में संदिग्ध डेड बॉडी मिल चुकी हैं। पर अभी तक इन दोनों घटनाओं का खुलासा नहीं हो सका है। जहां कंधरापुर थाना क्षेत्र में हत्या करके डेड बॉडी को फेंका गया था।
आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र में एक अप्रैल को बरामद हुई थी महिला की जली डेडबॉडी, चार महीने बाद भी पुलिस की चार टीमें खाली हाथ।
वही दीदारगंज थाना क्षेत्र में युवती की आधी जली हुई बॉडी एक अप्रैल 2025 को मिली थी। मिली डैडबॉडी 80 प्रतिशत जल चुकी थी। घटना के खुलासे के लिए एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने चार टीमों का गठन भी किया था पर अभी तक ना तो कंधरापुर थाना क्षेत्र में हुई घटना का खुलासा हुआ है और ना ही दीदारगंज थाना क्षेत्र में मिली बॉडी का खुलासा हो सका।




