मेरठ LLRM में अव्यवस्थाओं की भरमार, मरीज परेशान: ओपीडी में घूम रहे कुत्ते, लिफ्ट भी रहती है बंद – Meerut News h3>
मेरठ के एलएलआरएम मेडिकल अस्पताल में अव्यवस्थाओं के कारण मरीजों और तीमारदारों की परेशानी बढ़ती जा रही हैं। अस्पताल में लिफ्ट लगी है लेकिन वो चलती नहीं है। ओपीडी में मरीजों के बीच कुत्ते घूमते रहते हैं। जिनसे हमेशा जान का खतरा बना रहता है।
.
मरीजों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा। सरकार ने हमारे लिए अस्पताल बनाया है लेकिन सुविधाएं कुछ नहीं है।
अस्पताल में बंद पड़ी लिफ्ट
मेरठ के मेडिकल में हर रोज लगभग 4000 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं। दूर दराज से आए ये मरीज सुविधा न मिल पाने के कारण परेशान हैं। पिछले दिनों ही अस्पताल में पानी की किल्लत हो गई थी। टुल्लू पंप एकाएक बंद हो गए। मरीजों,तीमारदारों को पानी की दिक्कत झेलनी पड़ी। बल्कि ऑपरेशन भी टालने पड़े।
वार्डों में घूमते रहते हैं कुत्ते
अस्पताल में घूमते रहते हैं कुत्ते
अस्पताल में जहां लोग पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगते हैं वहां पर कुत्तों का आतंक है। मरीजों, तीमारदारों को हर वक्त खतरा रहता है कहीं आवारा कुत्ते उन्हें काटकर घायल न कर दें। अक्सर कुत्ते तीमारदारों का सामान उठाकर भाग जाते हैं। खाने की चीजें दवाओं के थैले भी ले जाते हैं। ये कुत्ते वार्डों में भी चले जाते हैं। ऐसे में यहां मरीजों के साथ छोटे बच्चे भी रहते हैं। मरीजों का कहना हैं कि यहां कोई सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं रहता हैं।
लिफ्ट भी रहती हैं बंद
अस्पताल में दूसरी, तीसरी मंजिल पर जाने के लिए लिफ्ट तो लगी है लेकिन वो अक्सर बंद ही रहती है। मरीजों को उसका कोई फायदा नहीं हो रहा। मरीज को पैदल चढ़कर ही ऊपर की मंजिलों पर जाना पड़ता है। इससे उनकी परेशानी और बढ़ जाती है। मरीजों की सुविधा के लिए लगाई गई लिफ्ट भी बंद ही रहती हैं।
लाइट के कारण हो जाती है समस्या
अस्पताल के सीएमएस डाॅ धीरज राज बालियान का इन अव्यवस्थाओं पर कहना है कि कई बार लाइट में कट लग जाने के कारण कभी कभी लिफ्ट में कुछ समस्या हो जाती है। बाकी अस्पताल में सभी व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही हैं। कुत्तों के लिए हम नगर निगम को पहले भी कह चुके हैं। निगम यहां अभियान चलाता है।




