सेंसेक्स 400 अंक ऊपर 80,900 पर कारोबार कर रहा: निफ्टी भी 150 अंक चढ़ा; NSE के ऑटो, FMCG और IT सेक्टर में तेजी h3>
मुंबई36 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार, 5 मई को शेयर बाजार में तेजी है। सेंसेक्स करीब 400 अंक ऊपर 80,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 150 अंक की तेजी है, ये 24,450 के स्तर पर है।
सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में तेजी है। एशियन पेंट्स, अडाणी पोर्ट्स और टाटा मोटर्स के शेयर में 1% से ज्यादा की तेजी है। कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 3.30% गिरा है।
निफ्टी के 50 शेयरों में से 40 में तेजी है। NSE के सेक्टोरल इंडाइसेज में ऑटो, FMCG और IT सेक्टर में 1% की तेजी है। वहीं, मीडिया और बैंकिंग सेक्टर में मामूली गिरावट है।
कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 5.50% गिरा
- वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के कमजोर नतीजों के बाद प्राइवेट सेक्टर बैंक कोटक महिंद्रा के शेयर में आज 5.5% से ज्यादा की गिरावट है।
- जनवरी-मार्च तिमाही में बैंक को ₹3,552 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है, हालांकि सालाना आधार पर यह 14% गिरा है।
- बैंक का नेट इंटरेस्ट इनकम (NII)सालाना 4.5% बढ़कर ₹7,284 करोड़ रहा। वहीं, टोटल इनकम 6.8% (YoY) ₹3,183 करोड़ रहा।
- प्राइवेट सेक्टर लेंडर ने अपने शेयरधारकों को प्रति शेयर 2.50 रुपए का डिविडेंट यानी लाभांश देने का ऐलान किया है।
तिमाही नतीजों के बाद SBI का शेयर 2% गिरा
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया- जनवरी-मार्च तिमाही नतीजों के बाद SBI के शेयर में आज करीब 2% की गिरावट है, ये 786 पर कारोबार कर रहा है।
- Q4FY25 में सबसे बडे़ सरकारी बैंक को 8,643 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा हुआ। हालांकि, सालाना आधार पर इसमें 10% की कमी आई है।
- जनवरी-मार्च तिमाही में बैंक की टोटल इनकम सालाना आधार पर 12.04% बढ़कर 1,43,876 करोड़ रुपए रही।
- SBI अपने शेयरधारकों को प्रति शेयर 15.90 रुपए का डिविडेंड यानी लाभांश देने का ऐलान किया है।
ग्लोबल मार्केट में आज कारोबार नहीं
- आज एशियाई बाजारों में कारोबार नहीं है, जापान का निक्केई आज बंद है। 2 मई को यह 378 अंक (1.04%) चढ़कर 36,830 पर बंद हुआ। कोरिया के कोस्पी में भी 3 अंक (0.12%) की तेजी रही, ये 2,560 पर बंद हुआ।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 385 अंक (1.74%) चढ़कर 22,505 पर बंद हुआ था। वहीं, चीन का शंघाई कंपोजिट 1 से 5 मई तक लेबर-डे के चलते बंद है।
- 2 मई को अमेरिका का डाउ जोन्स 564 अंक (1.39%) चढ़कर 41,317 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 267 अंक (1.51%) की तेजी रही जबकि, S&P 500 इंडेक्स 83 अंक (1.47%) चढ़कर बंद हुआ।
- भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों (FII) की खरीदारी जारी है। अप्रैल महीने में इनकी नेट खरीदारी 2,735.02 करोड़ रुपए रही। घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में 28,228.45 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।
शुक्रवार को बाजार में रही थी मामूली तेजी
शुक्रवार, 2 मई को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 260 अंक चढ़कर 80,502 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 12 अंक की तेजी रही, ये 24,347 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 चढ़कर बंद हुए।
अडाणी पोर्ट्स का शेयर 4.11%, बजाज फाइनेंस का 2.70%, SBI का 1.51% ऊपर रहे। इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, ITC, टाटा स्टील और मारुति सुजुकी 1% ऊपर बंद हुए। नेस्ले इंडिया, NTPC और कोटक बैंक के शेयर में 1% से ज्यादा की गिरावट रही।
निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 में गिरावट रही। NSE के सेक्टोरल इंडाइसेज में मेटल, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में सबसे ज्यादा गिरावट रही। जबकि, IT, मीडिया और बैंकिंग शेयर में मामूली तेजी देखने को मिली।
खबरें और भी हैं…
BUSINESS की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – BUSINESS
News