अंतर कृषि विश्वविद्यालय खेलकूद में आंचल का कमाल: 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण जीता, कबड्डी में अयोध्या ने कानपुर को हराया – Ayodhya News

1
अंतर कृषि विश्वविद्यालय खेलकूद में आंचल का कमाल:  1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण जीता, कबड्डी में अयोध्या ने कानपुर को हराया – Ayodhya News

अंतर कृषि विश्वविद्यालय खेलकूद में आंचल का कमाल: 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण जीता, कबड्डी में अयोध्या ने कानपुर को हराया – Ayodhya News

अयोध्या9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में 22वीं अखिल भारतीय अंतर कृषि विश्वविद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता जारी है। दूसरे दिन के मुकाबलों में अयोध्या कृषि विश्वविद्यालय की आंचल ठाकुर ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 5 मिनट 49 सेकेंड का समय निकाला। हिसार कृषि विश्वविद्यालय की प्रीति ने रजत और प्रतीक्षा ने कांस्य पदक हासिल किया।

पुरुषों की 400 मीटर हर्डल में कर्नाटक के ध्यान चितप्पा ने स्वर्ण जीता। हिसार के कुलदीप कुमार को रजत और सीवामोगा के प्रज्वल को कांस्य मिला। महिला ऊंची कूद में बेंगलुरु की हर्षिता डी ने 1.48 मीटर की छलांग के साथ स्वर्ण जीता। रायचूर की भाग्यश्री कल्याणी ने 1.37 मीटर के साथ रजत पदक प्राप्त किया।

चक्र प्रक्षेपण में बेंगलुरु की ज्योति जी ने 25.52 मीटर की दूरी के साथ स्वर्ण जीता। पुरुष वर्ग में पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के रवींदर राज सिंह ने 36.16 मीटर फेंक के साथ स्वर्ण हासिल किया।

कबड्डी में अयोध्या ने कानपुर को 35-17 से हराया। धारवाड़ ने बरेली को 31-21 से और बांदा ने सिडिपेड तेलंगाना को 31-15 से पराजित किया। खो-खो में अयोध्या की महिला टीम ने मथुरा को 3-0 से हराया। पुरुष खो-खो में आईसीएआर नई दिल्ली ने मेरठ को 12 अंकों से पराजित किया। छत्तीसगढ़ और दिल्ली के बीच मुकाबले में दुर्ग को वॉकओवर मिला।

मैच निर्णायक में इन लोगों का है अहम योगदान विजय प्रताप सिंह, सुरेश कुमार सिंह, चेयरमैन, रेफरी बोर्ड कबड्डी, (लेफ्टिनेंट) डॉ. नवीन कुमार सिंह, शशांक शर्मा, मानवेन्द्र प्रताप सिंह, सुरेश्वर प्रताप सिंह, निधि पाल, श्रेया वर्मा, राघवेंद्र तिवारी, जितेंद्र कुमार मौर्य, डॉ. देवनारायण, कृष्ण भानु सिंह, अभिनव सिंह राजपूत, अभिषेक सिंह, अवनीश कुमार राय, इंजनीयर वी.के सिंह, सरवरे आलम, अरविंद यादव, ओम, शिव तिवारी, कुमार मंगलम सिंह, निर्भय, नारायण, रघुपति यादव, पंकज द्विवेदी, रोहित त्रिपाठी, आदित्य सिंह, शराफत अली, रमाकांत, अनुराग सिंह, आनंद दूबे, हिमांशु प्रताप सिंह, ऋषि सिंह, डॉ. वी.पाल, कन्हैया मिश्रा, विनोद सिंह, अमन त्रिपाठी, जयंत मौर्य, अभिनव वर्मा, शुभांकर, अविरल सिंह, अमर राव, ऋचा सिंह, श्रेया सिंह, बाल कृष्ण यादव, अनुभव सिंह यादव, बृजेंद्र कायोगदान रहा।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News