सड़क हादसे मृतकों के परिवार से मिले तेजस्वी यादव: पुलिस पर साधा निशाना, पीड़ितों को न्याय दिलाने की अपील की – Banka News

1
सड़क हादसे मृतकों के परिवार से मिले तेजस्वी यादव:  पुलिस पर साधा निशाना, पीड़ितों को न्याय दिलाने की अपील की – Banka News

सड़क हादसे मृतकों के परिवार से मिले तेजस्वी यादव: पुलिस पर साधा निशाना, पीड़ितों को न्याय दिलाने की अपील की – Banka News

बांका के कटोरिया प्रखंड के सुईया थाना क्षेत्र में 16 मार्च को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई थी। यह हादसा गड़ुआ जंगल के पास सुईया-कटोरिया मुख्य सड़क पर हुआ था। जहां मृतकों की पहचान सुईया बाजार निवासी दिल मोहम्मद के बेटे फैसल अंसा

.

शुक्रवार की शाम नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सुईया बाजार पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और परिवार को सांत्वना दी। तेजस्वी ने दोनों मृतक के परिजन को 50-50 हजार रुपया का चेक दिया।

न्याय की मांग कर रहे लोगों को पुलिस ने पीटा

तेजस्वी ने कहा कि फैसल और वसीम की मौत सड़क हादसे में हुई। हादसा पुलिस वाहन की टक्कर से हुआ। इसके बाद भी पुलिस ने पीड़ितों के साथ गलत व्यवहार किया। उन्होंने गाली दी टोपी, दाढ़ी और टिक्की को लेकर टिप्पणी की। यह निंदनीय है। तेजस्वी ने कहा कि हादसे के बाद परिजनों को सुबह तक बंधक बनाकर रखा गया।

वहीं कहा कि जो लोग न्याय की मांग कर रहे थे पीटा गया ,उन पर केस भी कर दिया गया। यह अफसरशाही की बेलगाम स्थिति को दिखाता है। उन्होंने कहा कि जब पुलिस ही गुंडागर्दी करने लगे तो समझिए प्रशासन कैसे चल रहा है। जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो क्या होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कुछ पता नहीं है। उन्हें सिर्फ अपनी कुर्सी की चिंता है।

अन्याय और अत्याचार के खिलाफ हमेशा खड़ा रहेगा राजद

तेजस्वी ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही जांच टीम भेजी गई थी। रिपोर्ट आने के बाद वे खुद पीड़ितों से मिलने पहुंचे। उन्होंने एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा से बात की। कहा कि पीड़ितों से मिलिए,उनकी बात सुनिए। तेजस्वी ने कहा कि एक और टीम पीड़ितों को लेकर एसपी से मिलने जाएगी।

दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। जांच कमेटी बने। अन्याय और अत्याचार के खिलाफ राजद हमेशा खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय मुख्यमंत्री के पास है। पुलिस प्रशासन उसी के अधीन है। कई जगहों पर थानों में निर्दोषों को पीटा गया। यह गंभीर मामला है।

मुख्यमंत्री से बिहार चलाने लायक नहीं

अगर पुलिस पर से लोगों का भरोसा उठ गया तो हालात और बिगड़ेंगे। जब रक्षक ही भक्षक बन जाएंगे तो क्या होगा क्या होगा? लालू यादव को भी इस घटना की जानकारी है। उन्हीं के निर्देश पर वे पीड़ितों से मिलने आए हैं।अब जिम्मेदारी है कि पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए।

तेजस्वी ने मीडिया से भी न्याय दिलाने की अपील की। कहा कि आगे भी नजर रखेंगे कि पुलिस क्या कार्रवाई करती है। मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि अब वे बिहार चलाने लायक नहीं रहे। रिटायर्ड अधिकारियों के सहारे सरकार चला रहे हैं। थाना और ब्लॉक में बिना घूस के कोई काम नहीं होता। भ्रष्टाचार बढ़ गया है। शराबबंदी के नाम पर तस्करी हो रही है। कोर्ट भी इस पर टिप्पणी कर चुका है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News