22वीं अखिल भारतीय अंतर कृषि विश्वविद्यालय खेलकूद महोत्सव कल से: 24 राज्यों के 2300 खिलाड़ी अयोध्या में जुटे, राज्यपाल आनंदीबेन करेंगी उद्घाटन – Ayodhya News

0
22वीं अखिल भारतीय अंतर कृषि विश्वविद्यालय खेलकूद महोत्सव कल से:  24 राज्यों के 2300 खिलाड़ी अयोध्या में जुटे, राज्यपाल आनंदीबेन करेंगी उद्घाटन – Ayodhya News

22वीं अखिल भारतीय अंतर कृषि विश्वविद्यालय खेलकूद महोत्सव कल से: 24 राज्यों के 2300 खिलाड़ी अयोध्या में जुटे, राज्यपाल आनंदीबेन करेंगी उद्घाटन – Ayodhya News

अयोध्या12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, अयोध्या में 22वीं अखिल भारतीय अंतर कृषि विश्वविद्यालयीय खेलकूद महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शुक्रवार की सुबह 7:30 बजे अटल बिहारी वाजपेयी क्रीड़ा परिसर में इस महोत्सव का उद्घाटन करेंगी।

खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरिश चंद्र यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर आईसीएआर के सहायक महानिदेशक सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ वैज्ञानिक और अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

देश भर के 24 राज्यों से आई 56 कृषि विश्वविद्यालयों की टीमें इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। कुल 2300 खिलाड़ी और कोच इस आयोजन में भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता 2 से 5 मई तक चलेगी। गर्मी को देखते हुए खेल दिन और रात दोनों समय आयोजित किए जाएंगे।

इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में बास्केटबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स, टेबल-टेनिस, बैडमिंटन, खो-खो, वॉलीबॉल, शतरंज और फुटबॉल जैसे खेलों का आयोजन होगा। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने खेल स्थल का निरीक्षण कर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी, थानाध्यक्ष कुमारगंज ओम प्रकाश और पुलिस चौकी प्रभारी एनडीए अभय सिंह मौके पर मौजूद रहे। छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. डी. नियोगी के अनुसार सभी टीमें कृषि विश्वविद्यालय परिसर में पहुंच चुकी हैं।

विश्वविद्यालय की मीडिया प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के सुरक्षा अधिकारी आर.के सिंह ने बताया कि खेलकूद महोत्सव में भाग लेने वाले लोग अपने वाहन की पार्किंग एनडी डीएवी स्कूल के मैदान में करेंगे। खेल मैदान में जाने के लिए दो प्रवेश द्वार बनाए गए हैं।

मुख्य द्वार से वीआईपी लोगों की इंट्री होगी और अन्य लोग आवासीय कालोनी की तरफ बने गेट द्वारा मैदान में प्रवेश कर सकेंगे। सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से कड़े इंतजाम किए गए हैं। विश्वविद्यालय परिसर के साथ-साथ मैदान पर भी सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News