वैभव टी-20 शतक लगाने वाले यंगेस्ट बैटर: सेकेंड फास्टेस्ट IPL सेंचुरी लगाई, यशस्वी के साथ राजस्थान के लिए हाईएस्ट पार्टनरशिप की

5
वैभव टी-20 शतक लगाने वाले यंगेस्ट बैटर:  सेकेंड फास्टेस्ट IPL सेंचुरी लगाई, यशस्वी के साथ राजस्थान के लिए हाईएस्ट पार्टनरशिप की

वैभव टी-20 शतक लगाने वाले यंगेस्ट बैटर: सेकेंड फास्टेस्ट IPL सेंचुरी लगाई, यशस्वी के साथ राजस्थान के लिए हाईएस्ट पार्टनरशिप की

जयपुर1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

14 साल के वैभव सूर्यवंशी के शतक की बदौलत राजस्थान रॉयल्स (RR) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 8 विकेट से हरा दिया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान ने 2 विकेट के नुकसान पर 16वें ओवर में ही 210 रन का टारगेट हासिल कर लिया। पहले बैटिंग करते हुए GT ने 4 विकेट खोकर 209 रन बनाए थे।

सोमवार को रिकार्ड्स का दिन वैभव सूर्यवंशी के नाम रहा। वे IPL और टी-20 में फिफ्टी और सेंचुरी लगाने वाले सबसे युवा प्लेयर बने। वैभव ने 35 गेंद पर शतक लगाया, यह IPL में किसी भारतीय खिलाड़ी का सबसे कम गेंदों पर शतक है। उन्होंने IPL में सेकेंड फास्टेस्ट सेंचुरी लगाई और यशस्वी के साथ राजस्थान के लिए सबसे बड़ी साझेदारी भी की।

पढ़िए RR Vs GT मैच के टॉप रिकॉर्ड्स….

फैक्ट्स:

  • राजस्थान रॉयल्स ने अपना जॉइंट फास्टेस्ट टीम शतक लगाया। टीम ने कल 7.4 ओवर में शतक पूरा किया। 2023 में भी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान ने 7.4 ओवर में 100 रन बनाए थे।
  • वैभव सूर्यवंशी ने 11 छक्के लगाकर IPL में किसी भारतीय बैटर द्वारा एक इनिंग में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने की बराबरी की। मुरली विजय ने भी 2010 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे। वैभव राजस्थान के लिए एक इनिंग में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले प्लेयर भी बने। उन्होंने संजू सैमसन का बेंगलुरु के खिलाफ 2018 में 10 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा।
  • राजस्थान ने IPL में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ सबसे बड़ा रन चेज किया। टीम ने 210 रन का का पीछा 15.5 ओवर में पूरा किया। इससे पहले, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 2023 में अहमदाबाद में 205 रन का लक्ष्य गुजरात टाइटंस के खिलाफ चेज किया था।
  • करीम जन्नत ने IPL 2025 का सबसे महंगा ओवर फेंका। उन्होंने IPL डेब्यू ओवर में 30 रन खर्च किए। वैभव सूर्यवंशी ने उनके ओवर की 6 बॉल पर 6 बाउंड्री लगाई। जिसमें 3 सिक्स और 3 चौके शामिल थे। करीम ने किसी भी बॉलर द्वारा IPL का सबसे पहला महंगा ओवर डाला।
  • ईशांत शर्मा (36 साल 238 दिन) ने राजस्थान रॉयल्स के ओपनर्स यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी को गेंदबाजी की। दोनों की कुल उम्र 37 साल 153 दिन है। जब ईशांत शर्मा ने 2007 IPL में डेब्यू किया था, तब वैभव पैदा नहीं हुए थे। उन्होंने ईशांत शर्मा के ओवर में 28 रन मारे।

वैभव के रिकार्ड्स…

1. वैभव IPL में फिफ्टी लगाने वाले यंगेस्ट प्लेयर

वैभव सूर्यवंशी IPL में फिफ्टी लगाने वाले सबसे कम उम्र के प्लेयर बने। उन्होंने मात्र 14 साल और 32 दिन में अर्धशतक लगाया। सेकेंड पोजिशन पर कप्तान रियान पराग है, उन्होंने 17 साल 175 दिन में 2019 में फिफ्टी लगाई थी।

2. वैभव ने इस सीजन की फास्टेस्ट फिफ्टी लगाई

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL-18 की सबसे तेज फिफ्टी लगाई। उन्होंने मात्र 17 बॉल पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद निकोलस पूरन का नंबर आता है। उन्होंने 18 बॉल पर हैदराबाद के खिलाफ अर्धशतक लगाया था।

3. राजस्थान ने अपना हाईएस्ट पावरप्ले स्कोर बनाया

राजस्थान रॉयल्स ने अपना हाईएस्ट पावरप्ले स्कोर बनाया। टीम ने बिना किसी विकेट के 87 रन बनाए। इससे पहले, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 2023 में टीम ने शुरूआती 6 ओवर के बाद एक विकेट खोकर 85 रन बनाए थे। ​​​​​​

4. वैभव ने राजस्थान के लिए सेकेंड फास्टेस्ट फिफ्टी लगाई

वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए सेकेंड फास्टेस्ट फिफ्टी लगाई। उन्होंने सिर्फ 17 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की। 2023 में कोलकाता के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने 13 बॉल पर अर्धशतक जमाया था।

5. वैभव की IPL में सेकेंड फास्टेस्ट सेंचुरी

वैभव सूर्यवंशी ने IPL में दूसरा सबसे तेज शतक लगाया। उन्होंने मात्र 35 बॉल पर राशिद खान को सिक्स लगाकर अपना शतक पूरा किया। वैभव से पहले क्रिस गेल ने 2013 में पुणे वारियर्स के खिलाफ 30 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था, जो आज तक का सबसे तेज शतक है। वैभव IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय भी बने। उनके बाद यूसुफ पठान का नंबर आता है जिन्होंने 2010 में मुंबई के खिलाफ 37 बॉल पर शतक लगाया था।

6. वैभव टी-20 में शतक लगाने वाले यंगेस्ट बैटर

टी-20 क्रिकेट में अब तक के सबसे युवा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में वैभव सूर्यवंशी का नाम सबसे ऊपर आता है। उन्होंने 14 साल 32 दिन की उम्र में राजस्थान रॉयल्स के लिए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 बॉल में शतक पूरा किया। इसके बाद, विजय जोल ने 18 साल 118 दिन में महाराष्ट्र के लिए मुंबई के खिलाफ 2013 में शतक लगाया था।

7. वैभव-यशस्वी ने राजस्थान के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की

वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स के किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की। दोनों ने मिलकर गुजरात टाइटंस के खिलाफ 166 रन की साझेदारी की जो अब तक की सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। इससे पहले, देवदत्त पडिक्कल और जोस बटलर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 155 रन की साझेदारी की थी, जो दूसरे स्थान पर है।

8. राजस्थान ने सबसे तेज 200+ स्कोर चेज किया

राजस्थान ओवर्स के हिसाब से IPL में सबसे तेज 200+ रन चेज करने वाली टीम बनी। RR ने GT के खिलाफ 15.5 ओवर में 210 रन चेज किया। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 2024 में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ 16 ओवर में यह कारनामा किया था।

खबरें और भी हैं…