पटना में मौजूद 27 पाकिस्तानियों को वापस जाना होगा: शादी-बीमारी के नाम पर एक्सटेंड कराया वीजा; तय समय पर नहीं लौटे तो हो सकते हैं गिरफ्तार – Bihar News

1
पटना में मौजूद 27 पाकिस्तानियों को वापस जाना होगा:  शादी-बीमारी के नाम पर एक्सटेंड कराया वीजा; तय समय पर नहीं लौटे तो हो सकते हैं गिरफ्तार – Bihar News

पटना में मौजूद 27 पाकिस्तानियों को वापस जाना होगा: शादी-बीमारी के नाम पर एक्सटेंड कराया वीजा; तय समय पर नहीं लौटे तो हो सकते हैं गिरफ्तार – Bihar News

पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तानियों का वीजा रद्द कर दिया है। बिहार की राजधानी पटना में अभी मौजूद 27 पाकिस्तानी नागरिकों को अपने देश लौटना होगा। इन सभी को जिले की विदेश शाखा से तय समय सीमा के अंदर पाकिस्तान वापस जाने को कहा गया है। इसके बाद भी अग

.

बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 27 पर्यटकों की हत्या कर दी थी। जिसके बाद 23 अप्रैल को CCS की मीटिंग के बाद सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए हैं।

उन्हें 27 अप्रैल तक भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है। अटारी-वाघा बॉर्डर को भी तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।।

शादी-बीमारी का हवाला देकर एक्सटेंड कराया वीजा

कोर्ट के आदेश के बाद पटना में पाकिस्तानी नागरिकों को डी-बोर्ड भी किया जा सकता है। इन 27 पाकिस्तानियों में अधिकतर ने शादी और बीमारी का हवाला देकर अपने वीजा का टाइम बढ़ाया था और यहीं रह रहे थे। ये सभी एक्सटेंशन वीजा पर यहां रह रहे हैं।

सूत्रों की मानें तो पटना जिला पुलिस की विदेश शाखा ने 27 पाकिस्तानी नागरिकों के अपडेट पता स्थानीय थानों को बताया है। इनमें सबसे अधिक सब्जीबाग, समनपुरा और फुलवारीशरीफ मोहल्ले में रिश्तेदारों के घरों पर हैं।

3-7 दिनों के वीजा पर आए थे

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पाकिस्तानी नागरिक पटना में 3 से 7 दिनों के वीजा पर पटना आए थे। बाद में सभी ने अपने वीजा को एक्सटेंशन करवा लिया। किसी ने रिश्तेदार के घर होने वाली शादी का हवाला दिया है तो किसी ने बीमारी का।

दूसरी ओर यहां आए पाकिस्तानी किन-किन जगहों पर गए, किन लोगों के साथ रहे, कहां-कहां फोटो खींची-खिंचवाई, इसकी जानकारी स्पेशल ब्रांच की टीम जुटा रही है।

वापसी टिकट के साथ गवाह भी देने होंगे

सूत्र बताते हैं कि पटना जिले में मौजूद 27 पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने के लिए स्थानीय थाने के जरिए नोटिस जारी किया गया है। वे ट्रेन-फ्लाइट किस साधन से पाकिस्तान वापस जाएंगे, इसकी डिटेल जानकारी मांगी गई है।

अगर कोई फ्लाइट से वापस जा रहा है तो उन्हें टिकट और बोर्डिंग पास की अटेस्टेड फोटोकॉपी स्थानीय थाने को देनी होगी। साथ ही दो लोगों की गवाही भी जरूरी है। वहीं, ट्रेन से सीमा पार करने वाले लोगों को भी टिकट की कॉपी जमा करानी होगी।

तस्वीर 22 अप्रैल की है, पहलगाम के बैसरन घाटी में आतंकियों की फायरिंग में मारे गए पर्यटकों के शव।

विदेशी नागरिक जाने की नहीं देते जानकारी

पुलिस हेडक्वार्टर सोर्स की माने तो बिहार में विदेशी नागरिक के डेटा को कंपाइल करने पर अब काम हो रहा है। विदेशी नागरिकों को बिहार में आने की सूचना तो मिलती है। लेकिन,वो कहां गए। किस जगह गए। वापस कब लौटे। बिहार में कितने दिन तक रुके। वह बिहार कब छोड़े इन बातों की जानकारी नहीं रहती है। इधर,गृह विभाग की माने तो विदेशी नागरिक को जिला में आने की सूचना SP, DM को देनी होती है। ये नोडल ऑफिसर होते हैं। हर विदेशी नागरिक को इनफॉर्म करना होता है। फिर उसे पोर्टल पर अपडेट किया जाता है।

पाकिस्तानी हिंदुओं का लॉन्ग टर्म वीजा रद्द नहीं होगा

पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया है। विदेश मंत्रालय के फैसले के मुताबिक, सभी मौजूदा वैध वीजा जो भारत सरकार द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए थे, 27 अप्रैल 2025 से कैंसिल माने जाएंगे। मेडिकल वीजा केवल 29 अप्रैल 2025 तक वैलिड रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को वीजा रद्द करने पर स्पष्ट किया कि यह फैसला हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए लॉन्ग टर्म वीजा पर लागू नहीं होगा।

मोदी बोले- आतंकियों को कल्पना से बड़ी सजा मिलेगी

पहलगाम अटैक के बाद गुरुवार को बिहार के मधुबनी पहुंचे PM मोदी ने कहा कि, ‘पहलगाम के दोषियों को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। आतंकियों को कल्पना से भी बड़ी सजा मिलकर रहेगी।’

‘आतंकी हमले में किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने भाई, किसी ने जीवन साथी खोया। इनमें से कोई बांग्ला बोलता था, कोई कन्नड़, कोई गुजराती था, कोई बिहार का लाल था। आज सभी की मृत्यु पर कारगिल से कन्याकुमारी तक हमारा आक्रोश एक जैसा है।’

पहलगाम हमले के बाद सरकार ने 5 बड़े फैसले लिए हैं

पहलगाम हमले पर दिनभर के 10 बड़े अपडेट्स

  • राहुल गांधी शुक्रवार को कश्मीर के अनंतनाग जाएंगे। वहां हमले में घायल हुए लोगों से मिलेंगे।
  • भारत सरकार के जल संसाधन मंत्रालय के सचिव देबाशीष मुखर्जी ने पाकिस्तान को पत्र भेजकर सूचित किया है कि 1960 की सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है।
  • भारत ने गुरुवार दोपहर INS सूरत युद्धपोत से मिसाइल की टेस्टिंग की। टेस्टिंग सफल रही। सतह से समुद्र पर हमला करने का सफल परीक्षण किया गया।
  • वायुसेना युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है। इसे आक्रमण नाम दिया गया है। इसमें अंबाला (हरियाणा) और हाशीमारा (पश्चिम बंगाल) की दो राफेल स्क्वॉड्रन हिस्सा लेंगी।
  • विदेश मंत्रालय ने जर्मनी, जापान समेत कई देशों के राजदूतों को बुलाया। बैठक में पहलगाम हमले की जानकारी दी।
  • रूसी मीडिया रशिया टुडे (RT) ने मौजूदा हालातों को देखते हुए दावा किया है कि भारत कुछ बड़ा करने वाला है।
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें पहलगाम हमले की जानकारी दी।
  • भारत सरकार के अटारी बॉर्डर बंद करने के ऐलान के बाद वीजा लेकर भारत आए पाकिस्तानी नागरिक पंजाब के अटारी चेक पोस्ट से वापस लौटना शुरू गए।
  • केंद्र सरकार ने पाकिस्तान सरकार के X हैंडल को भारत में बैन कर दिया है।
  • अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी करके अपने नागरिकों को जम्मू-कश्मीर न जाने की सलाह दी है।
  • श्रीनगर के दुकानदारों ने पहलगाम हमले के विरोध में काले झंडे लगाए।

आतंकियों ने धर्म पूछकर मारी गोली

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले में 27 पर्यटक मारे गए। घटना बैसरन घाटी की है। यह पहलगाम शहर से 6 किलोमीटर दूर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकियों ने हनीमून मनाने गए यूपी के शुभम से नाम पूछा, फिर गोली मार दी। यह देखकर युवक की पत्नी बेसुध हो गई। जबकि आतंकी फायरिंग करते हुए भाग निकले। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के विंग द रजिस्टेंस फ्रंट यानी TRF ने ली है।

इस हमले में बिहार के रहने वाले IB अफसर मनीष रंजन की भी मौत हो गई। वो सासाराम के रहने वाले थे और हैदराबाद में पोस्टेड थे। मनीष रंजन अपनी पत्नी और 2 बच्चों के साथ कश्मीर घूमने गए थे। आतंकियों ने पत्नी और बच्चों के सामने मनीष को गोली मार दी। पूरी खबर पढ़ें

——————————-

पहलगाम हमले से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…

पहलगाम हमला-3 घंटे पहले निकले थे बिहार के 3 युवा:अटैक का पता चला तो बेहोश हो गए,गाड़ी से दिल्ली भागे; 350KM दूर जाकर ही रूके

पहलगाम के नजदीक बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 टूरिस्ट की हत्या कर दी थी। इनमें एक नेपाली नागरिक शामिल था। 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। हमले के दिन ही मुजफ्फरपुर के कुढ़नी के रहने वाले चंदन कुमार अपने दो साथी के साथ बैसरन घाटी घूमने गए थे, लेकिन अटैक से 3 घंटे पहले वो तीनों वहां से निकल गए। पूरी खबर पढ़ें।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News