ग्वालियर में आर्मी जवान की पत्नी से लूट: सुबह दूध लेने जा रही महिला के गले से मंगलसूत्र छीना, CCTV में कैद हुई वारदात – Gwalior News

4
ग्वालियर में आर्मी जवान की पत्नी से लूट:  सुबह दूध लेने जा रही महिला के गले से मंगलसूत्र छीना, CCTV में कैद हुई वारदात – Gwalior News

ग्वालियर में आर्मी जवान की पत्नी से लूट: सुबह दूध लेने जा रही महिला के गले से मंगलसूत्र छीना, CCTV में कैद हुई वारदात – Gwalior News

महिला से मंगलसूत्र लूटने वाले CCTV कैमरे में हुए कैद

ग्वालियर में दूध लेने जा रही आर्मी जवान की पत्नी के गले पर झपट्टा मारकर दो बाइक सवार बदमाश सोने का मंगलसूत्र लूट ले गए हैं। घटना महाराजपुरा स्थित गिरगांव गेट के पास बुधवार सुबह 6 बजे की है। वारदात के बाद महिला ने बदमाश का पीछा किया और शोर मचाया, लेकि

.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जब आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाले तो बदमाश मंगलसूत्र लूटकर अपने साथी के साथ बाइक पर भागता हुआ पुलिस को नजर आया है। अब पुलिस ने CCTV के आधार पर दोनों लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। लूटा गया मंगलसूत्र करीब 50 हजार रुपए का बताया गया है।

मंगलसूत्र लूट कर भागते बदमाश का पीछे करती महिला

यह है पूरा मामला

शहर के गिरगांव के पास स्थित स्काई सिटी में रहने वाली 40 वर्षीय वंदना भदौरिया पत्नी योगेंद्र सिंह भदौरिया गृहिणी हैं और उनके पति आर्मी जवान हैं। बुधवार सुबह करीब 6 बजे वह अपनी महिला मित्र प्रीति के साथ डेरी पर दूध लेने के लिए जा रही थीं, अभी वह गिरगांव गेट के पास पहुंची ही थीं कि तभी पहले से ही बाइक पर खड़े दो बदमाशों में से एक उनके पीछे पैदल-पैदल आया और गले पर झपट्टा मार सोने का मंगलसूत्र खींचकर ले गया।

महाराजपुरा थाना सर्किल के सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि-

एक महिला का बाइक सवार दो बदमाशों ने मंगलसूत्र लूटा है। CCTV कैमरे में बाइक सवार बदमाश दिखाई दिए हैं। उसकी तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा

QuoteImage

महिला ने शोर मचाते हुए पीछा किया

पीड़ित महिला ने लुटेरे को पकड़ने के लिए शोर मचाया और उसके पीछे भागी, लेकिन तब तक वह अपने साथी की बाइक पर बैठकर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।

CCTV कैमरे में वारदात कर भागते दिखे बदमाश

दोनों लुटेरों का सुराग लगाने के लिए पुलिस ने जब इस इलाके में लगे CCTV कैमरे के फुटेज देखे तो एक स्पॉट पर लगे CCTV कैमरे में दोनों बाइक सवार लुटेरे दिखाई दिए हैं। इसके बाद पुलिस आगे उसी दिशा में अन्य स्पॉट पर लगे CCTV कैमरे से लुटेरे का रूट पता कर उनकी तलाश कर रही है।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News