भाजयुमो ने सोनिया गांधी-राहुल गांधी का पुतला जलाया: रैली निकालकर कांग्रेस नेतृत्व पर लगाए आरोप; नेशनल हेराल्ड केस लेकर प्रदर्शन – Bhind News h3>
भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला लेकर जाते हुए।
भिंड में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने गुरुवार की दोपहर नेशनल हेराल्ड केस को लेकर कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने परेड चौराहे पर कांग्रेसी नेताओं क
.
रैली निकालकर कांग्रेस नेतृत्व पर लगाए गंभीर आरोप
प्रदर्शन की शुरुआत धनवंतरी परिसर से रैली के रूप में हुई, जो परेड चौराहे तक पहुंची। यहां भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सोनिया और राहुल गांधी पर नेशनल हेराल्ड केस में भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोप लगाए। युवाओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि गांधी परिवार ने अवैध तरीके से हजारों करोड़ की संपत्ति पर कब्जा किया है और कानून की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश की है।
कुशवाह ने आरोप लगाते हुए कहा कि आजादी के समय शुरू हुआ ‘नेशनल हेराल्ड’ अखबार जो स्वतंत्रता सेनानियों की आवाज था, उसे गांधी परिवार ने अपने निजी व्यापार का माध्यम बना दिया। 2008 में बंद हुए इस अखबार को कांग्रेस पार्टी ने 90 करोड़ का फंड दिया, जिसे बाद में एक निजी कंपनी ‘यंग इंडिया’ के माध्यम से सोनिया और राहुल गांधी के नाम ट्रांसफर कर दिया गया।
ED को दबाने का प्रयास नाकाम
पुतला दहन के दौरान भाजयुमो नेता ने कहा कि देश में अब कोई कानून से ऊपर नहीं है। जांच एजेंसियों को ईमानदारी से काम करने की छूट है और वे किसी भी राजनीतिक दबाव में नहीं आएंगी। भाजयुमो नेताओं ने कहा कि जब तक गांधी परिवार अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों का जवाब नहीं देता, तब तक विरोध जारी रहेगा।
देश की जनता जवाब चाहती है कि 50 लाख के एवज में 90 करोड़ के शेयर कैसे ट्रांसफर हुए और हजारों करोड़ की संपत्ति पर कैसे कब्जा किया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष पवन जैन, मंडल अध्यक्ष प्रदीप भदौरिया, टीपू वानखंडेश्वर, युवा नेता सिद्धार्थ जैन, उपेंद्र भदौरिया, महेंद्र कुशवाहा, वैभव चतुर्वेदी, अशफाक खान, सौरभ जैन सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।