काशी और अयोध्या की तर्ज पर हो मथुरा का विकास: मुख्यमंत्री की मंशा पर विजन डॉक्यूमेंट 2047 की हुई मीटिंग,उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सभागार में अधिकारियों ने किया मंथन – Mathura News h3>
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद कार्यालय सभागार् में आयोजित बैठक में उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री जी चाहते हैँ मथुरा-वृंदावन के साथ सम्पूर्ण ब्रज का विकास तीर्थ स्थल के रूप में किया जाए
बाबा विश्वनाथ की नगरी बनारस और भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या की तर्ज पर अब योगिराज भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला भूमि (ब्रज) के विकास पर काम होने जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्लान मांगा है। इसी प्लान के तहत विजन डॉक्यूमें
.
प्रस्तावित प्रोजेक्ट का दिखाया प्रेजेंटेशन
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद कार्यालय सभागार् में आयोजित बैठक में उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री जी चाहते हैँ मथुरा-वृंदावन के साथ सम्पूर्ण ब्रज का विकास तीर्थ स्थल के रूप में किया जाए। इस पर तेजी से काम करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री की इच्छा प्रयागराज, अयोध्या, काशी की तर्ज पर ब्रज का विकास करने की है। इस दौरान ब्रज तीर्थ विकास परिषद के प्रस्तावित विभिन्न प्रोजेक्ट का प्रजेंटेशन किया गया। इसका केंद्र बिंदु वृंदावन में बाँके बिहारी कॉरिडोर को मानते हुए विकास की योजनाओं पर चर्चा हुई।
ब्रज तीर्थ विकास परिषद के प्रस्तावित विभिन्न प्रोजेक्ट का प्रजेंटेशन किया गया
वृंदावन में बनेगा रिवर फ्रंट
मीटिंग में वर्तमान में मौजूद प्रमुख मार्ग और उनसे जुड़ने वाले सम्पर्क मार्गों पर भी चर्चा की गई। इसमें ब्रज 84 कोस परिक्रमा मार्ग भी शामिल रहा। सिंचाई विभाग द्वारा वृंदावन में बनने वाले रिवर फ्रंट और घाटों के विकास की योजना से अवगत कराया। बैठक में शामिल हुए यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के एसीईओ नगेंद्र प्रताप ने पूर्व में बनाए जा चुके ब्रज डवलपमेंट 2041 के और विस्तार की आवश्यकता बताई।
यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के एसीईओ नगेंद्र प्रताप ने पूर्व में बनाए जा चुके ब्रज डवलपमेंट 2041 के और विस्तार की आवश्यकता बताई
परिक्रमा मार्ग से हटना चाहिए अतिक्रमण
जिलाधिकारी सी पी सिंह ने मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के सीमा विस्तार और वृंदावन को अतिक्रमण मुक्त करने पर बल दिया। उन्होंने कहा जब तक परिक्रमा मार्ग से यमुना का जल नजर नहीं आ जाता है, उस स्थिति में बिहारी जी कॉरिडोर की सुंदरता श्रद्धालुओं के मन में कैसे प्रभाव डाल सकेगी। इस पर ठोस कार्य योजना के तहत काम होगा।
यह रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने मथुरा के वर्तमान परिदृश्य को रखते हुए भविष्य की योजनाओं के लिए हो रहे काम से अवगत कराया। बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण नगेंद्र प्रताप, मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह, नगर आयुक्त शशांक चौधरी, मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के सचिव अरविंद द्विवेदी, डीएफओ रजनीकांत मित्तल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने मथुरा के वर्तमान परिदृश्य को रखते हुए भविष्य की योजनाओं के लिए हो रहे काम से अवगत कराया
बैठक में चर्चा के यह रहे मुख्य बिंदु
– बिहारी जी कॉरिडोर और आसपास सम्पर्क मार्ग – वृंदावन में यमुना के घाटों का सौंदर्यीकरण राम की पैडी की तर्ज पर – वृंदावन बाईपास हाईवे से यमुना एक्सप्रेस वे को जोड़ना
– बाईपास वृंदावन, गोकुल, फरह, गोवर्धन, राधाकुंड और जैत तक – यमुना पर बिहारी जी मंदिर के सामने सिग्नेचर ब्रिज – बरसाना में रंगीली चौक का सौंदर्यीकरण -वृंदावन पानी गाँव पर डिजिटल म्यूजियम – यमुना एक्सप्रेस वे से अक्रूर घाट तक सड़क मार्ग – वृंदावन रेल लाइन पर सड़क मार्ग – ब्रज 84 कोस परिक्रमा मार्ग का निर्माण – वृंदावन रिवर फ्रंट का विकास
– तेहरा वृंदावन मार्ग का निर्माण
– हैलीपेड का विस्तार – वृंदावन परिक्रमा मार्ग
– अन्य तीर्थ स्थलों के विकास की योजना
सिंचाई और PWD अधिकारियों पर डी एम हुए नाराज
जिलाधिकारी सी पी सिंह ने PWD और सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंताओं की गैर मौजूदगी पर तीखी नाराजगी जताई। उन्होंने मौजूद सहायक अभियंताओं से भविष्य की बैठक में इस बात का ध्यान रखने को कहा।