Bihar Weather: बिहार के इस जिले में वज्रपात से दो लोगों की मौत, चार गंभीर; अचानक आंधी-बारिश से किसान परेशान

29
Bihar Weather: बिहार के इस जिले में वज्रपात से दो लोगों की मौत, चार गंभीर; अचानक आंधी-बारिश से किसान परेशान

Bihar Weather: बिहार के इस जिले में वज्रपात से दो लोगों की मौत, चार गंभीर; अचानक आंधी-बारिश से किसान परेशान

बिहार में अप्रैल माह में ही लोगों को गर्मी परेशान करने लगी है। पटना, मुजफ्फरपुर, बक्सर, नालंदा समेत कई जिलों में तेज धूप झुलसा रही है। इसी बीच अचानक बेगूसराय में अचानक मौसम बदला गया। बुधवार अहले सुबह अचानक बेगूसारय के कई इलाकों में तेज आंधी बारिश आई। झमाझम बारिश ने मौसम तो सुहाना कर दिया लेकिन वज्रपात के कारण मातम पसर गया। भगवानपुर थाना क्षेत्र और बलिया थाना क्षेत्र में दो लोगों की मौत हो गई और दो महिला और दो लड़कियों की हालत गंभीर है। इन्हें इलाज के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मरने वालों में एक बच्ची है। उसकी पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले राम कुमार सदा की पुत्री अंशु कुमारी (12) के रूप में हुई है। वह एक अन्य शख्स की मौत बलिया में हुई है।

Trending Videos

पहली घटना भगवानपुर इलाके में हुई

पहली घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के मानोपुर गांव में बुधवार की सुबह हुई। संजू देवी खेत पर गेहूं काटने के लिए खेत गई थी। तीन लड़की भी खेत की ओर गई थी। इसी दौरान अचानक तेज आंधी और बारिश आ गई। सभी लोग घर की ओर जाने लगे। इसी अचानक वज्रपात हो गया। संजू देवी और तीन लड़की इसकी चपेट में आ गए। इसमें से अंशु कुमारी की मौत हो गई। वहीं आंचल और मुस्कान की हालत गंभीर है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

दूसरी घटना बलिया इलाके में हुई

वहीं दूसरी घटना बलिया थाना क्षेत्र के भगतपुर पंचायत में भगतपुर में वज्रपात से पति की मौत हो गई। पत्नी बुरी तरह झुलस गई है।  मृतक की पहचान भगतपुर गांव वार्ड नंबर चार निवासी स्वर्गीय सुखदेव पासवान के 60 वर्षीय पुत्र विराल पासवान के रूप में हुई। जबकि पत्नी जितनी देवी गंभीर रूप से झुलस गई है। परिजनों ने बताया कि मृतक बिराल पासवान एवं उनकी पत्नी अपने घर से 200 मीटर की दूरी पर खेत में पड़े भूसे को उठा रहे थे। तभी यह घटना हुई है।

मौसम बदलने से किसान परेशान

बेगूसराय शहर से लेकर बलिया तक झमाझम बारिश भी हुई। मौसम के इस रूप को देखकर किसानों में सिहरन पैदा हो गई। क्योंकि किसानों का पका हुआ फसल अभी खेतों में पड़ा हुआ है। जिले के भीतर करीब 50 प्रतिशत भी गेहूं कटनी खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में किसानों ने चिंता जाहिर किया है कि बारिश और पत्थर होने की स्थिति में मेहनत की फसल खेत में ही बर्बाद हो जाएगी। 

Bihar Police: जंगल में एसटीएफ और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, इस कुख्यात नक्सली को पुलिस ने मार गिराया

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News