सतना में राम नवमी पर निकली शोभायात्रा: 100 से अधिक झांकियों का कारवां निकला; अखाड़े के बटुक दल भी हुए शामिल – Satna News

16
सतना में राम नवमी पर निकली शोभायात्रा:  100 से अधिक झांकियों का कारवां निकला; अखाड़े के बटुक दल भी हुए शामिल – Satna News

सतना में राम नवमी पर निकली शोभायात्रा: 100 से अधिक झांकियों का कारवां निकला; अखाड़े के बटुक दल भी हुए शामिल – Satna News

सतना में श्रीराम नवमी के अवसर पर सोमवार को भव्य शोभायात्रा का निकली। हिंदू पर्व समन्वय समिति के तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा में विभिन्न समाजों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

.

शोभायात्रा की शुरुआत शाम 5 बजे श्री गुरुद्वारा नानक दरबार परिसर से हुई। विद्वान आचार्यों के मंत्रोच्चार और शंख ध्वनि के बीच यात्रा ने अपनी यात्रा शुरू की। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्री राम दरबार मंदिर सुभाष पार्क तक पहुंची। रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा से इसका स्वागत किया गया।

शोभायात्रा में 100 से अधिक झांकियां शामिल थीं। इन झांकियों में सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति की झलक दिखाई दी। रथ में प्रभु श्रीराम की आरती, पूजन और माल्यार्पण किया गया। संत समाज, बनवासी समाज, दिव्यांगजन और सोहावल अखाड़े के बटुक दल ने भी यात्रा में भाग लिया।

यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्री राम दरबार मंदिर सुभाष पार्क तक पहुंची।

बजरंग दल के युवा भगवा ध्वज के साथ जय श्री राम के उद्घोष करते हुए यात्रा के आगे चले। विश्व हिंदू परिषद के सदस्य और पुरोहित-अर्चक भी यात्रा का हिस्सा बने। मैहर, नागौद, रामपुर बघेलान, चित्रकूट, उचेहरा, रीवा, कटनी और पन्ना से बड़ी संख्या में रामभक्त इस यात्रा को देखने सतना पहुंचे।

शोभायात्रा का यह रहा रूट श्री रामनवमी शोभायात्रा ने गुरुद्वारा नानक दरबार से शुरू होकर अग्रसेन चौक, जयस्तंभ चौक, बिहारी चौक, चौक बाजार, अहिंसा चौक, अरिहंत चौक, अस्पताल तिराहा, नगर निगम तिराहा, पावर हाउस चौक, हनुमान चौक, मैथिलीशरण चौक, लालता चौक और गांधी चौक होते हुए श्री राम दरबार मंदिर सुभाष पार्क तक यात्रा की। यहां भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ।

अग्रवाल समाज की महिलाएं जुलूस में शामिल हुईं।

स्वच्छता पर दिया जोर

शोभायात्रा के दौरान नगर निगम द्वारा स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया। शोभायात्रा के अंतिम क्रम में महापौर योगेश ताम्रकार समेत नगर के प्रतिष्ठित नागरिकों ने स्वच्छता की जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान नगर निगम की स्वच्छता टीम ने भी पूरा सहयोग दिया।

मैहर, नागौद, रामपुर बघेलान, चित्रकूट, उचेहरा, रीवा, कटनी और पन्ना से बड़ी संख्या में रामभक्त इस यात्रा को देखने सतना पहुंचे।

रामनवमी का महत्व रामनवमी हिंदू धर्म में अत्यधिक महत्व रखती है, क्योंकि यह भगवान श्रीराम के जन्मदिन के रूप में मनाई जाती है। इस दिन को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है और विभिन्न धार्मिक आयोजन जैसे शोभायात्राएं, भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना प्रमुख रूप से होती हैं। इस दिन का उद्देश्य सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करना है।

देखें शोभायात्रा की तस्वीरें

भक्तों ने सफाई का भी ध्यान रखा।

शोभायात्रा में अलग-अलग स्लोगन भी देखने को मिले।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News