BJP के स्थापना दिवस कार्यक्रम में बोले जिलाध्यक्ष: कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी; प्रदर्शनी का किया उद्घाटन – Guna News

31
BJP के स्थापना दिवस कार्यक्रम में बोले जिलाध्यक्ष:  कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी; प्रदर्शनी का किया उद्घाटन – Guna News

BJP के स्थापना दिवस कार्यक्रम में बोले जिलाध्यक्ष: कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी; प्रदर्शनी का किया उद्घाटन – Guna News

स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते जिलाध्यक्ष।

भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस रविवार को जिलेभर में मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने अपने घरों की छतों पर पार्टी का झंडा फहराया। इसके अलावा बूथों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला कार्यालय में भी स्थापना दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

.

जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार के नेतृत्व में जिले के सभी 1103 बूथों पर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस पर गुना जिला मुख्यालय हाट रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने रविवार को जनप्रतिधियों सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस पर झण्डा फहराया। भारत माता व महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता आज सौभाग्यशाली हैं कि 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के उपरांत आज हम सभी 46 वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। जिन्होंने इस पार्टी को खड़ा किया और आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाएं जाने में सभी महापुरुषों को अतुल्नीय योगदान रहा, ऐसे सभी महापुरुषों को नमन करता हूं।

उन्होंने कहा कि आज स्थापना दिवस पर जिले के सभी मंडलों में विशेष तैयारियां के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता ने अपने अपने निवास पर पार्टी का ध्वज लगाकर पूरे हर्षोल्लास के साथ स्थापना दिवस मनाया। साथ ही कार्यालय की सजावट कर रंगोली सजाई और मिठाई खिलाकर बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर ‘‘हैशटैग बीजेपी फॉर विकसित भारत’’ के साथ पोस्ट किया।

मीडिया प्रभारी विकास जैन ने बताया कि इस अवसर पर गुना विधायक पन्नालाल लाल शाक्य, नगर पालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता, प्रदेश सदस्य गोविंद राठी, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिसिंह यादव, पूर्व राधेश्याम पारीक, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपीलाल जाटव, पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार, प्रदेश सदस्य श्री राजेंद्र सिंह सलूजा, प्रदेश सदस्य अरुण चतुर्वेदी, नीरज निगम, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सूर्य प्रकाश तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता निर्मल सोनी द्वारा कार्यक्रम को संबोधित कर भारतीय जनता पार्टी के इतिहास ओर विकास पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष धाकड़ ने किया। अंत में आभार नगर मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह राजपूत ने माना।

अटल बिहारी वाजपेयी पर लगाई प्रदर्शनी

मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि इसी के साथ ही पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी का शताब्दी वर्ष समारोह मनाते हुए अटल बिहारी वाजपाई एवं महापुरुषों के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। इसका उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष सहित भाजपाजनों द्वारा फीता काटकर किया। भाजपा जनों ने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। प्रदर्शनी में पार्टी कार्यकर्ता अटल बिहारी वाजपेयी के पत्र, फोटो, वीडियो आदि का उल्लेख किया गया।

चार तस्वीरों में देखिए स्थापना दिवस…

प्रदर्शनी का अवलोकन करते अतिथि।

प्रदर्शनी का उद्घाटन करते अतिथि।

कार्यकर्ताओं ने अपने घरों की छत पर पार्टी का झंडा फहराया।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News