Advertising
<

हाउस टैक्स जमा नहीं करने वालों पर 12 फीसदी टैक्स: लखनऊ में 1 लाख 44 हजार प्रॉपर्टी ने टाइम पर नहीं किया पेमेंट, सीलिंग-कुर्की की होगी कार्रवाई – Lucknow News

47
हाउस टैक्स जमा नहीं करने वालों पर 12 फीसदी टैक्स:  लखनऊ में 1 लाख 44 हजार प्रॉपर्टी ने टाइम पर नहीं किया पेमेंट, सीलिंग-कुर्की की होगी कार्रवाई – Lucknow News

हाउस टैक्स जमा नहीं करने वालों पर 12 फीसदी टैक्स: लखनऊ में 1 लाख 44 हजार प्रॉपर्टी ने टाइम पर नहीं किया पेमेंट, सीलिंग-कुर्की की होगी कार्रवाई – Lucknow News

लखनऊ में 1 लाख 44 हजार प्रॉपर्टी से हाउस 31 मार्च तक नहीं जमा किया गया है। लखनऊ नगर निगम अब इन प्रॉपर्टी को चिह्नित कर रहा है। इनसे टैक्स पर 12 फीसदी का टैक्स लिया जाएगा। टैक्स जमा करने वाली छूट भी इन बकाएदारों को नहीं मिलेगा। इसके साथ ही सीलिंग और क

.

बीते वित्त वर्ष में टैक्स वसूली के लिए नगर निगम ने 6 हजार घरों पर सीलिंग और कुर्की की कार्रवाई की थी। लखनऊ में कुल 6 लाख 49 हजार प्रॉपर्टी है। इसमें से करीब 5 लाख 5 हजार लोगों ने टैक्स जमा किया है। जबकि 1 लाख 44 हजार लोगों ने इससे किनारा कर लिया है। अब इनसे टैक्स की वसूली के लिए नगर निगम सख्ती बरतने जा रही है।

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि इन बकाएदारों से 12 फीसदी का टैक्स लिया जाएगा। इन्हें छूट का लाभ भी नहीं मिलेगा। इन प्रॉपर्टी को फिर से नोटिस भेजा जाएगा। वहीं, कई नोटिस भेजने के बाद भी अगर कोई जवाब नहीं आता है तो ऐसे में सीलिंग और कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी।

नगर निगम के इतिहास की सबसे अधिक वसूली

नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक की सबसे अधिक 579.03 करोड़ रुपए हाउस टैक्स के रूप में जमा किया है। पिछले साल की तुलना में 150 करोड़ रुपए से अधिक की वसूली हुई है। जबकि यूजर चार्ज सहित कुल टैक्स की वसूली 1355.32 करोड़ बीते वित्त वर्ष का रहा। जबकि 2023-2024 में 909 करोड़ रुपए की वसूली थी। इसमें ऑनलाइन बैंकिंग से 1.40 लाख ट्रांजेक्शन हुए, जिससे 62.19 करोड़ रुपए जमा हुए।

Advertising

क्यूआर कोड से 40 हजार ट्रांजैक्शन हुए, जिससे 22.86 करोड़ रुपए मिले। आरटीजीएस और एनईएफटी के जरिए 84.74 करोड़ और 75.55 करोड़ रुपए की वसूली हुई। बीबीपीएसी से 59,025 लोगों ने भुगतान किया, जिसमें 23.83 करोड़ रुपए जमा हुए। वॉट्सऐप के माध्यम से 74 भवन स्वामियों ने 3,19,469 रुपए जमा किए हैं।

ऑनलाइन टैक्स पेमेंट पर 10 फीसदी की छूट

ऑनलाइन टैक्स पेमेंट पर 10 फीसदी की छूट देने की घोषणा की गई है। 7 अप्रैल से वेबसाइट पूरी तरह से चालू कर दी जाएगी। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने कहा कि सोमवार, 7 अप्रैल 2025 से नगर निगम की वेबसाइट आम जनता के लिए पूरी तरह से चालू कर दी जाएगी। टैक्स दाता 31 अप्रैल तक ऑनलाइन भुगतान करके 10 फीसदी की छूट का लाभ ले सकते हैं।

वॉट्सऐप से भुगतान की प्रक्रिया

  • वॉट्सऐप मैसेज में दिए गए ‘अभी भुगतान करें’ लिंक पर क्लिक करें।
  • खुलने वाले पेज पर भवन स्वामी व बिल का विवरण दिखाई देगा।
  • ‘मेक पेमेंट’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • भुगतान मोड (नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, यूपीआई) चुनें।भुगतान सफल होने पर रसीद प्राप्त होगी, जिसे मैसेज में दिए लिंक से भी डाउनलोड किया जा सकता है।

हाउस टैक्स जमा करने के अन्य विकल्प

  • कैश काउंटर: सभी जोनल कार्यालयों में कैश, चेक, और बीबीपीएस (भारत बिल पेमेंट सिस्टम) से भुगतान।
  • नेट बैंकिंग/यूपीआई/आरटीजीएस/एनईएफटी: लखनऊ नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट lmc.up.nic.in से ऑनलाइन भुगतान।
  • बैंकों के माध्यम से: एचडीएफसी और एक्सिस बैंक की किसी भी शाखा में भुगतान।
  • एसएमएस लिंक से भुगतान: प्राप्त एसएमएस लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन भुगतान।

नगर निगम के हाउस टैक्स की वसूली

साल, हाउस टैक्स (रु. करोड़ में)

2013-14 107.98

2014-15 130.14

2015-16 150.44

2016-17 192.26

|2017-18 177.02

2018-19 234.16

2019-20 208.21

2020-21 270.84

2021-22 290.08

2022-23 341.36

2023-24 425.84

2024-25 579.03

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News