बड़वानी में बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन जारी: 1.14 लाख में से 73 हजार कॉपियां जांची गईं; 266 परीक्षक लगाए गए – Barwani News h3>
बड़वानी में माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में चल रहा है। कक्षा 10वीं और 12वीं की कुल 1 लाख 14 हजार 929 उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हुई हैं। मूल्यांकन में 266 परीक्षक लगे हैं। अब तक 73 हजार 415 उत्तर पुस्ति
.
हाईस्कूल के 9 विषयों में से 4 का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। इनमें हिंदी, आईटी, सिक्योरिटी, ब्यूटी वेलनेस और कृषि विषय शामिल हैं। हिंदी की 14,400, आईटी की 540, सिक्योरिटी की 360, ब्यूटी वेलनेस की 350 और कृषि विषय की 360 उत्तर पुस्तिकाएं थीं।
हायर सेकंडरी में जीव विज्ञान की 3,780, फसल उत्पादन और पशुपालन विभाग की 900-900 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो गया है। हालांकि, इन्फार्मेशन प्रैक्टिस विषय की 900 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन विषय के शिक्षक न होने के कारण अभी शुरू नहीं हो पाया है। कुल मिलाकर हाईस्कूल की 67 हजार 310 में से 38 हजार 895 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। इस काम में 137 परीक्षक लगे हैं। शेष 28,415 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जल्द ही पूरा होने की संभावना है।
हायर सेकंडरी के 13 विषयों में से अब तक जीव विज्ञान, फसल उत्पादन और पशुपालन विषय का मूल्यांकन हो चुका है। हायर सेकंडरी की कुल प्राप्त 47 हजार 619 में से 34 हजार 520 उत्तर पुस्तिका का 129 परीक्षकों ने मूल्यांकन किया है। अब 13 हजार 99 कॉपियों की जांच बची है।
इन विषयों की कापियों का मूल्यांकन बाकी
हायर सेकंडरी: हिंदी की 10788 में से 413, अंग्रेजी की 10731 में से 611, इतिहास की 2160 में से 1325, अर्थशास्त्र की 4140 में से 1980 भौतिक की 5040 में से 2630, रसायन की 4140 में से 3495, व्यवसायिक अध्ययन की 1620 में से 920, कृषि गणित में 900 में से 275 उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन होना शेष है। हाईस्कूल : गणित की प्राप्त 12600 में से 9420, सामाजिक विज्ञान की प्राप्त 10800 में से 9390, अंग्रेजी की प्राप्त 15,300 में से 7120, संस्कृत की प्राप्त 12,600 में से 2485 उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन होना शेष है।