पहले मेयर अब बेटे को फंसाने की साजिश का पर्दाफाश: महिला ने 5 लोगों के साथ मिलकर रेप और गोली की रची साजिश, वसूली के लिए अपने पड़वाई गोली – Bareilly News h3>
जिला अस्पताल में भर्ती शातिर महिला से पूछताछ करती पुलिस
बरेली में एक शातिर महिला ने पहले भाजपा के मेयर डॉ उमेश गौतम को फंसाया और अब उनके बेटे को फंसाने की साजिश रच डाली। महिला ने आरोप लगाया कि उसका चलती कार से अपहरण किया गया और फिर चलती कार में तीन लोगों ने गैंगरेप किया। इसके बाद उसे कार से नीचे फेंककर गो
.
जिला अस्पताल में भर्ती शातिर महिला
29 मार्च को हुई थी वारदात
29 मार्च की देर शाम करीब 8 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना पहुंची कि किसी ने महिला को गांधी उद्यान के पास गोली मार दी है। इस सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर तत्काल कोतवाली पुलिस पहुंची और महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला ने पुलिस को बताया कि कोविड हॉस्पिटल के पास से कार सवार लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। कार में 5 लोग सवार थे जिनमें से 3 लोगों ने बारी बारी से रेप किया। और उसके बाद गांधी उद्यान के पास कार से नीचे फेक दिया और गोली मार दी।
मेयर के बेटे पार्थ गौतम पर आरोप
पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि कार सवार लोगों के पास मेयर डॉ उमेश गौतम के बेटे पार्थ गौतम का फोन आया था। उसने कार सवार लोगों से कहा कि इस महिला को मार दो, इसने मेरे पापा को बहुत परेशान किया है। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला महिला ने जो भी आरोप लगाए है उनमें कोई सत्यता नहीं है।
रुपए वसूलने के लिए महिला ने रची साजिश
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि इस महिला ने 2022 में मेयर पर भी चलती कार में रेप करने का आरोप लगाया था। उस वक्त भी जांच में मामला झूठा पाया गया था। और अब 3 साल बाद महिला ने फिर साजिश रची और मेयर के बेटे को फंसाने का षडयंत्र रच डाला। पुलिस के मुताबिक ये महिला ही इस पूरी घटना की मास्टर माइंड है। पुलिस ने महिला के एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि महिला जिला अस्पताल में भर्ती है।
पुलिस का बयान
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि 29 मार्च को जिस महिला ने गोली मारने का आरोप लगाया था। जांच में पता चला कि ये महिला की साजिश थी। महिला के एक साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसमें जितने लोग भी शामिल है उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। महिला अभी जिला अस्पताल में भर्ती है।