व्यापारी भाजपा की आत्मा, उनका उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं-विनीत शारदा: शामली में व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष ने व्यापारियों को न्याय दिलाने का किया वादा – Shamli News h3>
Shrvan kumar | शामली24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शामली में मंदिर की दुकानों को लेकर चल रहे विवाद के बीच भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत शारदा ने व्यापारियों के समर्थन में मजबूत रुख अपनाया है। गांधी चौक पर व्यापारियों से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि व्यापारी भाजपा की आत्मा हैं।
शारदा ने जिला प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न करने वाले अधिकारी अपनी मानसिकता बदलें। भाजपा शासन में व्यापारियों का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी के शासनकाल की तुलना वर्तमान से करते हुए कहा कि पहले व्यापारी भयभीत रहते थे। रंगदारी और चौथ वसूली से परेशान थे। लेकिन अब योगी सरकार में व्यापारी सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा जिला मंत्री विवेक प्रेमी के खिलाफ की गई कार्रवाई का मामला भी उठाने का आश्वासन दिया।
शारदा ने कहा कि राष्ट्र उनका धर्म है, पार्टी उनकी मां है और व्यापारी उनकी आत्मा हैं। वे व्यापारियों के हित में किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रदेश में योगी सरकार और केंद्र में मोदी सरकार व्यापारियों के हित में काम कर रही है।
परिवार के लोगों से मिलकर हर संभव मदद का दिलाया भरोसा
इस दौरान गांधी चौंक के पीड़ित दुकानदार राजीव तायल, संजीव अग्रवाल, संजय जैन आदि ने व्यापारी नेता विनीत शारदा को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। व्यापारी नेता विनीत शारदा जेल भेजे गए भाजपा नेता विवेक प्रेमी के घर भी पहुंचे। परिवार के लोगों से मिलकर हर संभव मदद का भरोसा दिलाए। इस अवसर पर व्यापारी ने अंकित गोयल,अनुराग जैन, राहुल गोयल, सतीश संगल, प्रियांश अग्रवाल, रविन्द्र गर्ग,आदि मौजूद रहे।
व्यापारी नेता विनीत शारदा ने समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीसुमन द्वारा राणा सांगा पर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी व सांसद की आत्मा में यदि औरंगजेब व गौरी घुस आया है तो उन्हें पाकिस्तान चला जाना चाहिए, ये हमारे देश का दुर्भाग्य रहा जब हिन्दुस्तान व पाकिस्तान का बटवारा हुआ, तो कुछ मुस्लिम भाई यहां रह गए आज माता रानी का त्यौहार है। वे मुस्लिमों से आवाह्न करते हैं कि उन्होंने देश की आजादी में बड़ा योगदान दिया। कल मस्जिदों में ईद की नमाज की साथ साथ दुर्गा सप्तशती व हनुमान चालीसा का पाठ करे, तो देश की गंगा यमुना की तहजीब में मुसलमानों का अग्रिम पंक्ति में स्थान होगा।
एपीजे अब्दुल कलाम को अपना आदर्श माने
उन्होंने कहा कि मुसलमानों को ए पी जे अब्दुल कलाम बनना चाहिए एपीजे अब्दुल कलाम को अपना आदर्श माने। उन्होंने कहा कि हमारा देश हिंदू राष्ट्र था हिन्दू राष्ट्र है हिन्दू राष्ट्र रहेगा। उन्होंने कहा कि ए पी जे अब्दुल कलाम को भाजपा की सरकार ने राष्ट्रपति बनाया था। ऐसी तहजीब लानी होगी, उन्होंने सपा सांसद इकरा हसन पर कहा कि उन्हें औरंगज़ेब गौरी की मानसिकता वाली पार्टी से बहार आना होगा वे भी हनुमान चालीसा व दुर्गा सप्तमी का पाठ करे तो उन्हें भी सदबुद्धि मिलेगी।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News