एमपी में पुलिस टीम पर फिर हमला, जान बचाकर भागे: सागर में महिलाओं और लोगों ने टीम को घेरा; पथराव में दो जवान घायल – Sagar News

105
एमपी में पुलिस टीम पर फिर हमला, जान बचाकर भागे:  सागर में महिलाओं और लोगों ने टीम को घेरा; पथराव में दो जवान घायल – Sagar News

एमपी में पुलिस टीम पर फिर हमला, जान बचाकर भागे: सागर में महिलाओं और लोगों ने टीम को घेरा; पथराव में दो जवान घायल – Sagar News

मध्यप्रदेश के पुलिस टीम पर फिर हमला हुआ है। सागर में वारंटियों को पकड़ने पहुंची टीम को महिलाओं समेत लोगों ने घेर लिया। इसके बाद उन पर पथराव शुरू हो गया। इसमें दो पुलिसकर्मियों को चोट आई है। भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई।

.

घटना सुरखी थाना क्षेत्र के महुआखेड़ा गांव में गुरुवार शाम की है। सूचना मिलते ही दो थानों से फोर्स पहुंची और मोर्चा संभाला। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। वहीं बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

घायल पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल लाया गया।

कुर्सी पर बैठे पुलिसकर्मी के हाथ में चोट लगी है।

मदद के लिए पहुंची टीम दूसरे गांव पहुंची घटनाक्रम की सूचना मिलते ही सागर पुलिस लाइन और रहली थाना पुलिस मौके के लिए रवाना हुई। सुरखी थाना क्षेत्र में दो महुआखेड़ा गांव होने से टीम गफलत में पड़ गई। टीम राजा बिलहरा के पास वाले महुआखेड़ा गांव पहुंच गई। यहां पता चला कि यहां पथराव की कोई घटना नहीं हुई है। बात में दूसरे गांव पहुंचकर मोर्चा संभाला।

आरोपी और उनके परिजन ने किया हमला पुलिस महुआखेड़ा में एक स्थायी और तीन गिरफ्तारी वारंट तामील करने गई। कोर्ट से हल्ले घोषी, रामस्वरूप घोषी, रामजी घोषी और वीरेंद्र घोषी के खिलाफ वारंट जारी हुए थे। थाने के प्रधान आरक्षक प्यारेलाल व आरक्षक बृजेंद्र वारंट तामील करने महुआखेड़ा गए थे। जहां आरोपियों और उनके परिजनों ने पथराव कर दिया। इसमें प्रधान आरक्षक प्यारेलाल को सिर में चोट लगी है। वहीं आरक्षक ब्रिजेंद्र को सिर व हाथ में चोट आई है।

आईजी प्रमोद वर्मा ने बताया कि

सुरखी थाना की पुलिस टीम वारंटियों को पकड़ने गई थी। जहां पुलिस पर पथराव किया गया। पत्थर लगने से दो पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आई हैं। मामले में कार्रवाई की जा रही है। आरोपी आदतन अपराधी है। इनके खिलाफ सुरखी थाना में आपराधिक रिकॉर्ड होने की बात सामने आई है।

QuoteImage

यह खबरें भी पढ़ें

शहडोल में पुलिस पर पथराव, तीन घायल

शहडोल में सराफा व्यापारियों पर हुए गोलीकांड के आरोपियों की तलाश में गई पुलिस टीम पर पथराव हो गया। बुढ़ार पुलिस शुक्रवार रात करीब 11 बजे ईरानी बाड़ा गई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि गोलीकांड में इस्तेमाल किया गया वाहन यहां देखा गया है। पथराव में महिला कॉन्स्टेबल समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर

युवक को छुड़ाने गई पुलिस पर हमला, ASI की हत्या

मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले में 15 मार्च को आदिवासी परिवार के हमले में एक एएसआई की मौत हो गई। तहसीलदार के हाथ-पैर तोड़ दिए। टीआई समेत 10 पुलिसकर्मी घायल हैं। दरअसल, शाहपुरा के गड़रा गांव में आदिवासी परिवार ने शनिवार को एक युवक को बंधक बना लिया था। उसे छुड़ाने पहुंचे टीआई संदीप भारती और पुलिस टीम पर आरोपियों ने हमला कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News