सरकार के 8 साल होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल: सहारनपुर में पूर्व विधायक बोले-सरकार खुद को सफल बताने को कर रही आंकड़ों में बाजीगरी, भ्रष्टाचार चर्म पर – Saharanpur News

103
सरकार के 8 साल होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल:  सहारनपुर में पूर्व विधायक बोले-सरकार खुद को सफल बताने को कर रही आंकड़ों में बाजीगरी, भ्रष्टाचार चर्म पर – Saharanpur News

सरकार के 8 साल होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल: सहारनपुर में पूर्व विधायक बोले-सरकार खुद को सफल बताने को कर रही आंकड़ों में बाजीगरी, भ्रष्टाचार चर्म पर – Saharanpur News

प्रेसवार्ता में बोलते हुए कांग्रेस से पूर्व विधायक संजय कपूर।

यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार के 8 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने प्रदेशभर में प्रेसवार्ता की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सभी 16 मंडलों में सरकार की नीतियों और कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए। कांग्रेस से पूर्व विधायक संजय कपूर ने योगी सरकार को कठ

.

संजय कपूर ने कहा-सरकार खुद को सफल बताने के लिए आंकड़ों की बाजीगरी कर रही है, लेकिन हकीकत ये है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। भ्रष्टाचार चरम पर है और अराजकता का माहौल है। उन्होंने कहा कि सरकार आत्ममुग्धता में खोई हुई है और असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटका रही है। उन्होंने योगी सरकार से 8 सवाल पूछे।

उन्होंने कहा-युवाओं को रोजगार कब मिलेगा? प्रदेश के युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं और उनका भविष्य अंधकारमय हो चुका है। किसानों और मजदूरों की स्थिति इतनी बदहाल क्यों है? महंगाई और कर्ज से परेशान किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश का दावा करने वाले योगी जी बताएं कि यूपी में भ्रष्टाचार चरम पर क्यों है? प्रदेश में सामाजिक सद्भाव क्यों बिगड़ा है? क्या राज्य प्रायोजित अभियान के तहत समाज में फूट डालने की कोशिश हो रही है?

अपराध के मामले में यूपी नंबर एक क्यों बन गया? जीरो टॉलरेंस की नीति का क्या हुआ? सरकार संविधान और आरक्षण का विरोध क्यों कर रही है? स्वास्थ्य सेवाएं इतनी बदहाल क्यों हैं? देश के 19 राज्यों की सूची में यूपी 18वें स्थान पर क्यों है? प्रदेश की अर्थव्यवस्था इतनी कमजोर क्यों हो गई है? 8 लाख करोड़ का बजट होने के बावजूद उत्तर प्रदेश पर 9 लाख करोड़ का कर्ज क्यों है?

उन्होंने कहा कि महिलाओं पर अपराध में यूपी नंबर एक है। संजय कपूर ने एनसीआरबी (राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो) के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि देशभर में महिलाओं के खिलाफ होने वाले कुल अपराधों में 15% मामले अकेले यूपी में दर्ज होते हैं। उन्होंने कहा-सरकार महिला सुरक्षा के नाम पर सिर्फ दिखावा कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है।

उन्होंने योगी सरकार के बजट पर भी सवाल उठाए और कहा कि सरकार 8 लाख करोड़ रुपए के बजट का ढिंढोरा पीट रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग को महज 6% बजट दिया गया है। एक सर्वे के अनुसार, स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में यूपी 18वें स्थान पर है, जो शर्मनाक है।

संजय कपूर ने कहा कि जनता अब जागरूक हो चुकी है और 2024 के चुनाव में बीजेपी को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को उठाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और यूपी को एक बार फिर विकास की राह पर लाने के लिए संघर्ष करती रहेगी।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सिंह राणा, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी, पूर्व प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, वरिष्ठ नेता नरेंद्र शर्मा, हरिओम मिश्रा, रजनीश प्रधान, काजी शौकत हुसैन, नितिन शर्मा, इमरान कुरैशी, आदित्य राणा, सौरव भारद्वाज, अमरदीप जैन, प्रभजीत सिंह, आरिफ मंसूरी, इकराम खान, नसीब खान और राकेश वर्मा समेत कई नेता इस मौके पर मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News