‘तू डायन है…’ कहकर महिला को घसीटकर बेरहमी से पीटा: जान बचाने लगाती रही गुहार, फिर भी नहीं बक्शा, बचाने आई पड़ोसी पर बरसाए डंडे – Katihar News

52
‘तू डायन है…’ कहकर महिला को घसीटकर बेरहमी से पीटा:  जान बचाने लगाती रही गुहार, फिर भी नहीं बक्शा, बचाने आई पड़ोसी पर बरसाए डंडे – Katihar News

‘तू डायन है…’ कहकर महिला को घसीटकर बेरहमी से पीटा: जान बचाने लगाती रही गुहार, फिर भी नहीं बक्शा, बचाने आई पड़ोसी पर बरसाए डंडे – Katihar News

कटिहार के डूमर गांव में एक महिला के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। गांव के चार युवकों ने एक महिला को डायन बताकर उसकी बेरहमी से पिटाई की है।

.

यह घटना कटिहार के पोठिया थाना क्षेत्र के डूमर पंचायत के वार्ड नंबर 5 की है. घायल महिला की पहचान 38 वर्षीय फूल कुमारी के रूप में हुई है।

महिला को बेरहमी से पीटा, पड़ोसी को भी नहीं बक्शा

गुरुवार दोपहर पीड़ित महिला फूल कुमारी अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले चार युवक उसके घर में अचानक घुस आए। उन्होंने डायन बताकर महिला को घर से घसीटते हुए बाहर निकाला और लाठी-डंडों बरसाने शुरू कर दिए।

पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर एक पड़ोसी महिला उसे बचाने आई। आरोपियों ने उसे भी नहीं छोड़ा और पिटाई कर दी।

घटना का सामने आया वीडियो वायरल

इस घटना का वीडियो शुक्रवार की शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दिख रहा है कि 4 लोग महिला को लाठी-डंडे से बेरहमी से पीट रहे हैं। पिटाई के दौरान महिला उन्हें रोकने और न मारने की गुहार लगा रही है।

महिला जान बचाने के लिए बाहर भागी, वह चिल्लाती रही, रोती रही। लेकिन हमलावरों ने डंडे बरसाना जारी रखा। आसपास कई कुत्ते भी भौंक कर महिला को बचाने की कोशिश करते दिख रहे हैं।

महिला का इलाज जारी, इलाके में तनाव

घटना के बाद गंभीर रूप से घायल फूल कुमारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेली में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

परिजनों का गंभीर आरोप, पहले भी हुआ था विवाद

पीड़ित महिला के पति शैलेंद्र कुमार शाह के अनुसार, पहले भी कई बार आरोपियों से विवाद हुआ था। मार्च 2023 में ग्राम कचहरी डूमर में सरपंच ने दोनों पक्षों के बीच सुलह कराकर विवाद नहीं करने की शर्त पर संयुक्त इकरारनामा बना दिया था। पीड़िता के पति ने आरोपी युवकों पर घर से नगद ₹45000 और बाली चोरी करने का भी आरोप लगाया है।

पीड़ित महिला की बेटी मिस्टी कुमारी का कहना है कि जब भी इन युवकों के घर में कोई बीमार पड़ता है या कोई परेशानी होती है। तो उनकी मां को ही इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है।

थाने में शिकायत दर्ज, एक गिरफ्तार

पीड़िता के परिवार ने पोठिया थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामले में नामजद आरोपी विकास साह, राहुल साह, श्याम कुमार और गणेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पोठिया थाना प्रभारी विवेक कुमार का कहना है कि दोनों परिवार पड़ोसी हैं। आरोपी युवकों का आरोप है कि महिला के किए तंत्र-मंत्र के कारण ही उनके घर के लोग और मवेशी बीमार पड़ते हैं। इसी को लेकर उन लोगों ने महिला को पीटा है। पिटाई करने वाले अभियुक्तों पर शुक्रवार को एफआईआर हुआ है और एक आरोपी व्यास साह को पकड़ा भी गया है। 3 फरार लोगों को पकड़ने छापेमारी कर रहे हैं।

आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

परिजनों ने चार पुरुषों और एक महिला मोनिका देवी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद कई राजनेताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News