हरियाणा-पंजाब के ओलिंपियन हॉकी प्लेयर्स ने शादी की: हिसार की दुल्हन मॉडलिंग की शौकीन, जालंधर का दूल्हा पंजाब पुलिस में DSP – Jalandhar News

6
हरियाणा-पंजाब के ओलिंपियन हॉकी प्लेयर्स ने शादी की:  हिसार की दुल्हन मॉडलिंग की शौकीन, जालंधर का दूल्हा पंजाब पुलिस में DSP – Jalandhar News

हरियाणा-पंजाब के ओलिंपियन हॉकी प्लेयर्स ने शादी की: हिसार की दुल्हन मॉडलिंग की शौकीन, जालंधर का दूल्हा पंजाब पुलिस में DSP – Jalandhar News

शादी के बाद परिवार के साथ फोटो खींचवाते मनदीप सिंह और उदिता दूहन।

हरियाणा और पंजाब के 2 हॉकी ओलिंपियन शादी के बंधन में बंध गए हैं। हिसार की रहने वाली वुमन हॉकी टीम की डिफेंडर उदिता दूहन और जालंधर के रहने वाले हॉकी टीम के स्ट्राइकर मनदीप सिंह ने शुक्रवार सुबह जालंधर के मॉडल टाउन स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में लावां

.

इस दौरान दोनों के परिवार और भारतीय हॉकी टीम के कई खिलाड़ी मौजूद रहे। दोनों की शादी सिख रीति-रिवाज से हुई। एक दिन पहले मनदीप सिंह के घर पर प्री-वेडिंग फंक्शन हुआ। दोनों ने हरियाणवी पहनावे और हॉकी ड्रेस में फोटो क्लिक कराईं।

मनदीप सिंह को हॉकी टीम की गोल मशीन कहा जाता है, वे फिलहाल पंजाब पुलिस में DSP के पद पर हैं। वहीं उदिता महिला हॉकी लीग की सबसे महंगी खिलाड़ी रही हैं। इसके अलावा वे मॉडलिंग भी करती हैं।

हॉकी प्लेयर्स की शादी की तस्वीरें…

दोनों की शादी की रस्में जालंधर के मॉडल टाउन स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में हुईं।

लावां लेते मनदीप सिंह और उदिता दूहन।

लावां लेने के बाद गुरुद्वारा साहिब में अरदास करते मनदीप और उदिता।

मनदीप और उदिता के प्री-वेडिंग शूट की तस्वीरें

प्री वेडिंग शूट के दौरान मनदीप और उदिता ने हरियाणवी ड्रेस भी पहनीं।

प्री वेडिंग शूट कराते मनदीप सिंह और उदिता दूहन।

प्री वेडिंग शूट के दौरान एक दूसरे को देखकर फोटो क्लिक कराते मनदीप और उदिता।

मनदीप और उदिता ने हॉकी ड्रेस में भी प्री वेडिंग शूट कराया।

दोनों प्लेयर्स के बारे में सिलसिलेवार पढ़िए

1. उदिता की हैंडबॉल से शुरुआत, हॉकी को करियर बनाया हरियाणा के हिसार जिले के नंगल गांव से ताल्लुक रखने वाली उदिता का जन्म 14 जनवरी 1998 को हुआ था। उन्होंने अपने खेल करियर की शुरुआत हैंडबॉल से की। बाद में उन्होंने हॉकी को अपनाया और इस खेल में खुद को साबित किया।

उदिता दूहन सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं।

2. एशियाई, कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीते 2017 में सीनियर टीम में डेब्यू करने के बाद उदिता ने कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में भारतीय टीम के लिए दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 2018 एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल, 2022 कॉमनवेल्थ खेलों में ब्रॉन्ज मेडल, और 2023 एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया।

3. टोक्यो ओलिंपिक में निभाई अहम भूमिका 2021 में हुए टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम के चौथे स्थान तक पहुंचने में उदिता की अहम भूमिका रही। उनके शानदार डिफेंस की वजह से वुमन हॉकी टीम ओलिंपिक के इस दौर तक पहुंची।

4. महिला हॉकी इंडिया लीग में बनी सबसे महंगी खिलाड़ी 2024 में आयोजित महिला हॉकी इंडिया लीग की नीलामी में उदिता ने इतिहास रच दिया। वह इस नीलामी में सबसे अधिक बोली हासिल करने वाली खिलाड़ी बनीं। उन्हें बंगाल टाइगर्स ने 32 लाख में लिया।

उदिता दूहन फैशन मॉडलिंग भी करती हैं।

गोल मशीन मनदीप, टोक्यो-पेरिस ओलिंपिक में टीम का हिस्सा मनदीप सिंह का जन्म 25 जनवरी 1995 को पंजाब के जालंधर जिले के मिट्‌ठापुर गांव में हुआ। उन्होंने हॉकी की शुरुआत जालंधर की सुरजीत हॉकी एकेडमी से की। मनदीप सिंह अब तक 2 हॉकी विश्व कप 2014 और 2018 खेल चुके हैं।

2018 एशियाई खेल, 2018 राष्ट्रमंडल खेल, 2013 एशिया कप, 2014 और 2017 हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल, 2013 और 2017 हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल, और 2016 व 2018 चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

इसके अलावा वह टोक्यो और पेरिस ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडलिस्ट रही इंडियन हॉकी टीम के मेंबर रह चुके हैं। टीम के स्टार स्ट्राइकर मंदीप सिंह को उनकी तेज रफ्तार, शानदार ड्रिब्लिंग और गोल स्कोरिंग क्षमता के लिए जाना जाता है। उनके खेल की बदौलत उन्हें पंजाब सरकार ने DSP के पद पर नौकरी दी है।

पंजाब के DGP गौरव यादव और IG हेडक्वार्टर डॉ. सुखचैन सिंह गिल के साथ हॉकी प्लेयर मनदीप सिंह। मनदीप को खेल कोटे से पंजाब पुलिस में DSP भर्ती किया गया है।

मनदीप सिंह और उदिता कौर की शादी का कार्ड…

ओलिंपियन मनदीप सिंह और उदिता कौर दूहन की शादी का कार्ड।