बिजनौर में 68 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य: DFO ने बताया- किसानों को कार्बन फाइनेंस योजना, पर्यावरण प्रहरियों को मिलेगा प्रोत्साहन – Bijnor News

9
बिजनौर में 68 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य:  DFO ने बताया- किसानों को कार्बन फाइनेंस योजना, पर्यावरण प्रहरियों को मिलेगा प्रोत्साहन – Bijnor News

बिजनौर में 68 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य: DFO ने बताया- किसानों को कार्बन फाइनेंस योजना, पर्यावरण प्रहरियों को मिलेगा प्रोत्साहन – Bijnor News

जहीर अहमद | बिजनौर11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

डीएफओ ज्ञान सिंह।

बिजनौर में वन क्षेत्र बढ़ने से पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा मिली है। पिछले दो वर्षों में यहां वृक्षारोपण अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। विश्व वानिकी दिवस पर डीएफओ ज्ञान सिंह ने इस उपलब्धि की जानकारी साझा की।

डीएफओ ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण किसी एक विभाग या व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है। यह पूरे समाज का दायित्व है। उन्होंने जिले में इस वर्ष 68 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। साथ ही आम लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की है।

विशेषज्ञों का मानना है कि दुनियाभर में मौसम में आ रहे बदलाव का मुख्य कारण वनों का कटना है। इससे तापमान बढ़ रहा है और मौसम असंतुलित हो रहा है। लेकिन बिजनौर में स्थिति अलग है। यहां वृक्षारोपण से हरियाली बढ़ी है। जिले की हरित आवरण की तस्वीर अब और भी खूबसूरत हो गई है।

वंही डीएफओ ज्ञान सिंह का कहना है की जिले में इस वर्ष 68 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। हरियाली बढ़ाने के लिए किसानों को खेतों की मेड़ पर पेड़ लगाने के लिए कार्बन फाइनेंस योजना के अंतर्गत अनुदान दिया जा रहा है। वहीं पर्यावरण प्रहरियों को भी पौधे रोपित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

हमारा जो लक्ष्य है नेशनल फॉरेस्ट पॉलिसी के अनुसार लगभग हमारे विभिन्न वृक्षारोपण अभियान चलाए जा रहे हैं । हम लोगो का इस बार जनपद में 68 लाख पौधों के पौधारोपण का लक्ष्य है। जिसमें वन विभाग के द्वारा 14 लाख व अन्य राजकीय विभागों के द्वारा पौधा लगाया जाएगा। यह पौधे वन विभाग के द्वारा निशुल्क वितरित किए जाएंगे आम जनमानस को पौधारोपण अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। हमारा विगत दो वर्षों में जो वन क्षेत्र बढ़ा है बिजनौर में इसी तरीके से हम लोग आगे भी प्रयास करेंगे की बिजनौर का वन क्षेत्र और बढ़े और हरियाली बढ़े। बिजनौर जिले में विभिन्न रेंज के माध्यम से लोगों को जागरूकता अभियान के माध्यम से जागरूक भी किया जा रहा है।

अभियान के माध्यम से लोगों को संदेश देने का प्रयास करेंगे की वानिकी और वन्य जीव से आम इंसान को जोड़ा जा सके। डीएफओ ज्ञान सिंह ने दैनिक NEWS4SOCIALके माध्यम से जिले वासियों से यही अपील है कि यह जन अभियान है इसके सहभागी बने वनों और वन्यजीवों को बचाने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News