पाटलिपुत्र-झंझारपुर स्पेशल ट्रेन 31 जुलाई तक चलेगी: समर वेकेशन पर रेलवे ने यात्रियों को दी राहत, पहले 21 मार्च तक थी लास्ट डेट – Patna News

2
पाटलिपुत्र-झंझारपुर स्पेशल ट्रेन 31 जुलाई तक चलेगी:  समर वेकेशन पर रेलवे ने यात्रियों को दी राहत, पहले 21 मार्च तक थी लास्ट डेट – Patna News

पाटलिपुत्र-झंझारपुर स्पेशल ट्रेन 31 जुलाई तक चलेगी: समर वेकेशन पर रेलवे ने यात्रियों को दी राहत, पहले 21 मार्च तक थी लास्ट डेट – Patna News

गर्मी छुटी और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पाटलिपुत्र-झंझारपुर स्पेशल (05573/74) ट्रेन चलने की अवधि बढ़ा दी है। अब यह ट्रेन 31 जुलाई 2025 तक चलाई जाएगी।

.

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 05574 (पाटलिपुत्र-झंझारपुर स्पेशल) 21 मार्च 2025 से 31 जुलाई 2025 तक बढ़ा दिया गया है, जबकि गाड़ी संख्या 05573 (झंझारपुर-पाटलिपुत्र स्पेशल) अब 22 मार्च 2025 से 31 जुलाई 2025 तक चलेगी।

देखें ट्रेनों की लिस्ट

गाड़ी सं. 05573 झंझारपुर-सरायगढ़-पाटलिपुत्र स्पेशल प्रतिदिन झंझारपुर से 03.00 बजे खुलकर 03.19 बजे तमुरिया, 03.35 बजे घोघरडीहा, 03.49 बजे निर्मली, 04.10 बजे सरायगढ़, 04.48 बजे सुपौल, 05.55 बजे सहरसा, 06.25 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 07.08 बजे मानसी, 07.20 बजे खगड़िया, 07.53 बजे बेगूसराय, 08.15 बजे बरौनी, 08.45 बजे बछवारा, 09.20 बजे शाहपुर पटोरी, 10.10 बजे हाजीपुर एवं 10.25 बजे सोनपुर रुकते हुए 11.40 बजे पाटलिपुत्र पहुंचती है।

वापसी में गाड़ी सं. 05574 पाटलिपुत्र-सरायगढ़-झंझारपुर स्पेशल प्रतिदिन पाटलिपुत्र से 12.15 बजे खुलकर 12.58 बजे सोनपुर, 13.10 बजे हाजीपुर, 13.55 बजे शाहपुर पटोरी, 14.35 बजे बछवारा, 15.10 बजे बरौनी, 15.38 बजे बेगूसराय, 16.53 बजे खगड़िया, 17.16 बजे मानसी, 17.55 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 19.30 बजे सहरसा, 20.10 बजे सुपौल, 21.10 बजे सरायगढ़, 21.35 निर्मली, 21.46 बजे घोघरडीहा, 22.03 बजे तुमरिया रुकते हुए 22.35 बजे झंझारपुर पहुंचती है।

यात्रियों के लिए सफर रहेगा आसाना।

पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों की यात्रा को और अधिक सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव करने जा रहा है। 22 मार्च 2025 से पाटलिपुत्र-गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 15079/15080) का परिचालन अब आईसीएफ कोच की जगह मॉडर्न एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) कोच से किया जाएगा।

इस बदलाव के साथ, ट्रेन में कोचों की संख्या 12 से बढ़कर 19 हो जाएगी। संशोधित रैक संरचना के अनुसार, ट्रेन में एक जनरेटर सह लगेज यान, एक एलएसएलआरडी (लगेज सह विकलांग कोच), सात साधारण द्वितीय श्रेणी कोच और दस आरक्षित कुर्सीयान कोच होंगे।

एलएचबी कोच से बढ़ेगी सुरक्षा और सुविधा

एलएचबी कोच यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करते हैं। ये स्टेनलेस स्टील से निर्मित होते हैं, जो इन्हें आईसीएफ कोच की तुलना में हल्का, मजबूत और अधिक टिकाऊ बनाता है। इसके अलावा, इनमें आधुनिक सीबीसी कपलिंग सिस्टम लगा होता है, जिससे ट्रेन की संरक्षा में वृद्धि होती है। एलएचबी कोच की एंटी-क्लाइम्बिंग विशेषता दुर्घटना की स्थिति में कोच को एक-दूसरे के ऊपर चढ़ने से रोकती है।

इन कोचों में बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम और सस्पेंशन, आकर्षक आंतरिक सज्जा और आधुनिक शौचालय सुविधाएं होती हैं, जिससे यात्रियों को अधिक आरामदायक, संरक्षित और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिलेगा।

पूर्व मध्य रेलवे के इस कदम से पाटलिपुत्र-गोरखपुर मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को एक बेहतर और आधुनिक रेल सेवा का लाभ मिलेगा।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News