इंदौर में 24 घंटों में 3 डिग्री का इजाफा: कल से और बढ़ेगा तापमान, 25 मार्च के बाद गर्मी का असर होगा तेज – Indore News

2
इंदौर में 24 घंटों में 3 डिग्री का इजाफा:  कल से और बढ़ेगा तापमान, 25 मार्च के बाद गर्मी का असर होगा तेज – Indore News

इंदौर में 24 घंटों में 3 डिग्री का इजाफा: कल से और बढ़ेगा तापमान, 25 मार्च के बाद गर्मी का असर होगा तेज – Indore News

इंदौर में पिछले 24 घंटों में दिन के तापमान में 3 डिग्री का इजाफा हुआ है। इससे गर्मी का असर बढ़ा है। दूसरी ओर, रात के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आई है। आज सुबह से भी गर्मी का असर है। कल से तापमान में धीरे-धीरे इजाफा होने के आसार हैं। 25 मार्च के बाद

.

इंदौर में मंगलवार को दिन का तापमान 33.3 (-2) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को इसमें 3 डिग्री का उछाल आया और पारा 36.9 (+) डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, मंगलवार को रात का तापमान 20.4 (+3) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया था। इसमें 3 डिग्री की गिरावट आई और तापमान 17.6 (0) डिग्री सेल्सियस रहा।

इन दिनों दोपहर 12 बजे बाद गर्मी का असर दिखाई देने लगा है।

पिछले साल भी रंगपंचमी पर ऐसा ही था तापमान

खास बात यह कि पिछले साल रंगपंचमी 31 मार्च को थी। तब दिन का तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस था। इस बार करीब आधा डिग्री कम होकर 36.9 (+) डिग्री सेल्सियस रहा। रात का तापमान जरूर पिछले साल की तुलना में 3 डिग्री कम है।

वैसे मार्च में गर्मी के सीजन की शुरुआत हो जाती है। अगले 4 महीने तेज गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने मार्च से मई तक 15 से 20 दिन हीट वेव चलने का अनुमान जताया है। अप्रैल-मई में हीट वेव का असर ज्यादा हो सकता है। इस कारण 30 से 35 दिन तक गर्म हवा चल सकती है।

इंदौर में मार्च का तापमान

दिन दिन का तापमान रात का तापमान
1 मार्च 32.2 (0) 17.6 (+3)
2 मार्च 30.7 (-2) 15.8 (+1)
3 मार्च 33.1 (+1) 16.8 (+2)
4 मार्च 30.5 (-2) 13.2 (-2)
5 मार्च 28.4 (-4) 10.8 (-4)
6 मार्च 30.8 (-2) 13 (-2)
7 मार्च 32.6 (0) 16.4 (0)
8 मार्च 33.8 (+1) 18 (+3)
9 मार्च 35.2 (+2) 21.4 (+6)
10 मार्च 35.6 (+3) 19.6 (+4)
11 मार्च 37.3 (+4) 20 (+3)
12 मार्च 37.2 (+4) 19.9 (+3)
13 मार्च 37 (+4) 20.5 (+4)
14 मार्च 36.6 (+3) 20.5 (+4)
15 मार्च 36.6 (+3) 21.2 (+4)
16 मार्च 34.8 (+1) 19.4 (+2)
17 मार्च 33.3 (-2) 20.4 (+3)
18 मार्च 33.3 (-2) 20.4 (+3)
19 मार्च 36.9 (+1) 17.6 (0)

इंदौर में 41.1 डिग्री तक पहुंच चुका पारा

इंदौर में मार्च से गर्मी का असर तेज होने लगता है। यहां दिन का पारा 41.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जो 28 मार्च 1892 को दर्ज किया गया था। 4 मार्च 1898 को रात में पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक रहा था।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News