बुलेट के साइलेंसर से आवाज निकालने पर दो पक्ष भिडे़: पुलिस के सामने जमकर चलें ईंट-पत्थर, 22 लोगों के खिलाफ नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ एफआईआर – Gorakhpur News

5
बुलेट के साइलेंसर से आवाज निकालने पर दो पक्ष भिडे़:  पुलिस के सामने जमकर चलें ईंट-पत्थर, 22 लोगों के खिलाफ नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ एफआईआर – Gorakhpur News

बुलेट के साइलेंसर से आवाज निकालने पर दो पक्ष भिडे़: पुलिस के सामने जमकर चलें ईंट-पत्थर, 22 लोगों के खिलाफ नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ एफआईआर – Gorakhpur News

मारपीट के बाद गीडा थानाक्षेत्र के गाहासाड़ गांव में बिखरे ईंट-पत्थर।

15 दिन पहले बुलेट के साइलेंसर से तेज आवाज निकालने के विवाद में हुई मारपीट का असर रविवार को भी दिखा। गीडा थाना क्षेत्र के गाहासाड़ गांव में पुलिस के सामने ही दो पक्ष आपस में भिड़ गए और जमकर ईंट-पत्थर चलाए गए।

.

सूचना पर पहुंची पुलिस को भी उन्हें काबू करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उपद्रवियों को काबू करने के लिए गीडा के साथ ही सहजनवा व हरपुर बुदहट थानों की पुलिस भी बुलानी पड़ी। गीडा पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के 22 नामजद व कई अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है। लगभग 12 लोगों को जेल भेजा गया है। आरोप है कि एक युवक ने साइलेंसर में इस तरह की सेटिंग करा रखी है, जिससे समय-समय पर तेज आवाज निकालकर लोगों को परेशान किया जाता है। इसी बात का पड़ोसी ने विरोध किया था। जिसपर मारपीट हो गई।

इस मामले में दोनों पक्षों ने पंचायत में सुलह कर लिया था। लेकिन रविवार को फिर मारपीट हो गई। दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चलाए गए। एक-दूसरे के दरवाजे पर रखी दो पहिया व चार पहिया वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। एक पक्ष के रिश्तेदार को पीटने के बाद बिगड़ा मामला गाहासाड़ निवासी विनोद का रिश्तेदार उसके घर आया था। शाम लगभग 5 बजे वह अपने घर जा रहा था कि गांव के बाहर लगभग आधा दर्जन लोगों ने उसे पीट दिया। इस घटना के बाद दूसरा पक्ष उलाहना लेकर गया तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। 112 पर फोन कर किसी ने पुलिस भी बुला ली। लेकिन मामला बढ़ता गया और पुलिस के सामने की ईंट-पत्थर चलने लगे। उसके बाद फोन कर 3 थानों की पुलिस बुलाई गई। घर का टीवी, कूलर भी तोड़ दिया दोनों पक्षों में विवाद इस कदर था कि घर में रखे कूलर, टीवी जैसे जरूरी सामान भी तोड़ दिए गए। एक पिकअप का शीशा भी तोड़ दिया गया। इस मामले में दो दर्जन से अधिक लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

हल्का सिपाही की तहरीर पर दर्ज हुआ केस हल्का सिपाही की तहरीर पर दोनों पक्षों से 22 नामजद व अन्य अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया गया। त्रियुगी, प्रदीप, गिरिजेश, शेषमणि, अनिरुद्ध, नौरंग, अभय, आशुतोष, शैलेंद्र, संदेश, अवधेश, राधेश्याम, दुर्गेश तथा मुन्ना के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। लगभग 12 लोगों को जेल भेजा गया है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News