राजकुमार ने तय किया वार्ड से महानगर अध्यक्ष का सफर: भाजपा ने आगरा में पुराने कार्यकर्ताओं पर जताया भरोसा, प्रशांत कार्यालय प्रभारी से जिलाध्यक्ष तक पहुंचे – Agra News h3>
नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता और जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया।
भारतीय जनता पार्टी ने आगरा में अपने पुराने कार्यकर्ताओं पर एक बार फिर से भरोसा जताया है। जिलाध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने जिस प्रशांत पौनिया पर भरोसा जताया है, उन्होंने भाजपा में कार्यालय प्रभारी के रूप में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। वहीं, नवन
.
नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता।
रविवार को आम लोगों के लिए वैसे तो छुट्टी यानि आराम का दिन था लेकिन भाजपाइयों के लिए ये दिन काफी महत्चपूर्ण था। पूर्व निर्धारित दोपहर 2.30 बजे जिला और महानगर अध्यक्ष के नामों की घोषणा जो होनी थी। दोपहर 12 बजे से ही भाजपा ब्रजक्षेत्र कार्यालय पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों को डेरा जमने लगा था। नामों की घोषणा के समय पर्यवेक्षक के रूप में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा मौजूद थे। सबसे पहले महानगर के चुनाव अधिकारी मोहित बेनीवाल ने महानगर अध्यक्ष के रूप में जैसे ही राजकुमार गुप्ता के नाम की घोषणा की तो समर्थकों ने राजकुमार गुप्ता को कंधों पर उठा लिया। हर कोई उन्हें बधाई दे रहा था। समर्थकों ने उन्हें पगड़ी पहनाई तथा फूलमालाओं से लाद दिया। कंधों पर उठाकर ही समर्थक उन्हें पार्टी कार्यालय के अंदर से बाहर तक लाए।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया का का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता।
घोषणा के समय कार्यालय में नहीं थे प्रशांत
भाजपा के नये जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया को जिस समय जिलाध्यक्ष बनाने की घोषणा हुई, वे वहां पर मौजूद नहीं थे। वे थोड़ी देर बाद वहां पहुंचे। उनके साथ आई समर्थकों की भारी भीड़ ने एक साथ भाजपा कार्यालय में घुसने की कोशिश की, जिससे भाजपा कार्यालय के गेट पर लगा शीशा टूट गया। जिलाध्यक्ष के रूप में प्रशांत पौनिया के नाम की घोषणा जिले के चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने की। आइये अब इन दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों के राजनीतिक सफर के बारे में जानते हैं…
नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता।
नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता नाम: राजकुमार गुप्ता वर्तमान पद: उपाध्यक्ष, भाजपा महानगर आगरा पता: 206, रंगजी हाईट्स, निर्भय नगर, गैलाना, आगरा जन्म: 25 मई 1972 शैक्षिक योग्यता: M.Sc राजनीतिक सफर 1989 में प्राथमिक सदस्यता ली भाजपा की। 1996 से 2002 तक वार्ड की टीम में पदाधिकारी। 2003 से 2007 तक वार्ड अध्यक्ष, वार्ड लोहिया नगर, बल्केश्वर मंडल 2007 से 2010 तक मंडल अध्यक्ष बल्केश्वर मंडल 2010 से 2013 तक महानगर महामंत्री, युवा मोर्चा 2013 से 2016 तक महानगर मंत्री, भाजपा 2016 से अब तक महानगर उपाध्यक्ष, भाजपा 2019 में आगरा लोकसभा चुनाव समिति में बूथ प्रबंधन संयोजक लोकसभा आगरा के दायित्व निभाया। सामाजिक परिचय: संगठन मंत्री, अखिल भारतीय माहौर वैश्य महासभा।
नवनियुक्त प्रशांत पौनिया।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया शैक्षिक योग्यता: M.Sc 2000 से 2003 तक भाजपा ब्रजक्षेत्र कार्यालय प्रभारी 2003 से 2008 तक भाजपा युवा मोर्चा, जिलाध्यक्ष 2008 से 2009 तक भाजपा ब्रजक्षेत्र मीडिया प्रभारी 2009 से 2014 तक जिला महामंत्री, भाजपा 2014 से 2016 तक जिला उपाध्यक्ष, भाजपा 2016 से 2019 तक जिला महामंत्री, भाजपा 2020 से अब तक ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष, किसान मोर्चा 83 दावेदार थे मैदान में आगरा से कुल 83 लोगों ने दावेदारी की थी। इनमें महानगर अध्यक्ष पद के लिए 38 और जिलाध्यक्ष पद के लिए 45 लोगों ने ताल ठोकी थी। महानगर अध्यक्ष पद के लिए 1 भी महिला मैदान में नहीं थी जबकि जिलाध्यक्ष पद के लिए 2 महिलाओं ने अपना नाम दिया था। 20 जनवरी तक इनके नाम का एलान किया जाना था लेकिन मामला अटक गया।