सीवान में दो भाई समेत तीन की डूबने से मौत हो गई। घटना दरौली थाना क्षेत्र के मंगरौली गांव की है। मृतकों की पहचान मृतक की पहचान दरौली थाना क्षेत्र के मंगरौली गांव निवासी चंदन तिवारी के पुत्र सन्नी कुमार के रूप में की गई है। इस घटना में सूरज कुमार और रितेश कुमार जो आपस में चचेरे और फुफेरे भाई हैं, उनकी भी मौत हो गई।
यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: वीडियाे वायरल होने के बाद गला दबाकर जवान बेटी को मार डाला, पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि सन्नी, सूरज कुमार और रितेश कुमार आज सरयू नदी के दरौली घाट पर नहाने के लिए आये थे। तीनों नहा रहे थे, तभी मजाक मजाक में एक भाई पीपा पुल पर चढ़ कर पानी मे बार-बार कूद रहा था। इसी दौरान अचानक वह गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते वह डूबने लगा। दूसरे ने जब उसको डूबते हुए देखा तो वह भी गहरे पानी मे उसको बचाने के लिए चला गया। उसे बचाने के चक्कर में यह भी डूबने लगा। दोनों को डूबते देख तीसरा भी उसी तरह आगे बढ़ गया, जिससे तीनों डूबने लगे और इस तरह तीनों डूब गये।
घाट पर आए एक व्यक्ति ने दूर से देखा तो शोर मचाना शुरू किया। थोड़ी ही देर में गांव के लोग वहां पहुंच गए और इसकी सूचना तुंरत 112 पुलिस की टीम को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी वहां पहुँच गई और तुरंत गोता खोर को बुलवाकर तीनों की तलाश शुरू करवा दी। काफी खोजबीन के बाद तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक सन्नी के पिता चंदन तिवारी ने बताया कि पहले मेरा बेटा पीपा पुल से नदी में छलांग लगा रहा था, जिससे वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा, इसको बचाने के चक्कर मे अन्य दोनों की भी जान चली गयी। उन्होंने बताया कि सन्नी के साथ डूबने वाले दोनो चचेरे और एक फुफेरा भाई है।
यह खबर भी पढ़ें -Mob Lynching in Bihar : छापेमारी के दौरान दारोगा की पीट-पीटकर हत्या, फरार आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंचे थे
सूचना पर पहुंची पुलिस
घटना के संबंध में दरौली थाना प्रभारी रौशन कुमार ने बताया कि तीन युवक नहाने के दौरान सरयू में डूब गये, जिससे तीनों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों के शव को खोजकर निकलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।