भाजपा बोली- राहुल गांधी एंटी इंडिया फोर्स का हिस्सा: अमेरिकी फंडिंग पर ट्रम्प ने कहा था- भारत में चुनावी प्रक्रिया में दखल दिया जा रहा

1
भाजपा बोली- राहुल गांधी एंटी इंडिया फोर्स का हिस्सा:  अमेरिकी फंडिंग पर ट्रम्प ने कहा था- भारत में चुनावी प्रक्रिया में दखल दिया जा रहा

भाजपा बोली- राहुल गांधी एंटी इंडिया फोर्स का हिस्सा: अमेरिकी फंडिंग पर ट्रम्प ने कहा था- भारत में चुनावी प्रक्रिया में दखल दिया जा रहा

  • Hindi News
  • National
  • USAID India Funding Controversy; Rahul Gandhi Narendra Modi | BJP Congress

नई दिल्ली10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका से मिलने वाले फंड (USAID) का इस्तेमाल भारत की चुनावी प्रक्रिया में दखल देने के लिए किया जा रहा था। ट्रम्प के इस बयान के बाद भाजपा ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ निशाना साधा है।

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि, ‘लोकसभा चुनाव से पहले कई पत्रकारों और संगठनों ने भी कहा था कि विदेशी शक्तियां भारत की चुनावी प्रक्रिया में दखल देती हैं। इनका लक्ष्य होता है कि PM मोदी को कैसे हटाया जाए।’

उन्होंने कहा- कांग्रेस का हाथ भारत के दुश्मनों के साथ है। राहुल गांधी PM मोदी से नफरत करते-करते भारत से भी नफरत करने लगे हैं। राहुल गांधी एंटी-इंडिया फोर्स का हिस्सा बन गए हैं और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं।

राहुल का मकसद देश को कमजोर करना भाजपा ने दावा किया कि राहुल गांधी का मकसद देश को कमजोर करना है और उन्होंने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ समझौते (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। राहुल ने अमेरिकी सांसद इल्हान उमर के साथ मुलाकात की जो भारत विरोधी एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कांग्रेस पर विदेशी ताकतों से सांठगांठ करने और भारत में अस्थिरता फैलाने का आरोप लगाया।

भाटिया बोले- राहुल गद्दारी कर रहे भाटिया ने कहा कि राहुल की चुप्पी इस बात को दर्शाती है कि वह संविधान की कसम खाने के बावजूद भारत के साथ गद्दारी कर रहे हैं। वे भारत विरोधी ताकतों को हमारे देश की शुद्ध चुनावी प्रक्रिया में दखल देने के लिए उकसा रहे हैं।

जॉर्ज सोरोस और विदेशी संबंधों पर उठाए सवाल भाजपा प्रवक्ता ने इस मामले में अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस का नाम भी घसीटा और कहा कि उनकी भूमिका संदिग्ध है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “गांधी + सोरोस = GANDOS”। भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी का झुकाव हमेशा उन लोगों की ओर रहता है जो भारत विरोधी हैं। राहुल गांधी के करीबी सैम पित्रोदा चीन के पक्ष में बयान देते हैं। यह भी तभी होता है जब राहुल इशारा करते हैं।

ट्रम्प ने फंडिंग पर सवाल उठाया था अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने USAID फंडिंग को रद्द करने के अपनी सरकार के फैसले का जिक्र करते हुए कहा था कि बाइडेन प्रशासन द्वारा भारत को मतदान बढ़ाने के लिए लगभग 182 करोड़ रुपए (2।1 करोड़ अमेरिकी डॉलर) देना सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि क्या वे किसी और को जिताने की कोशिश कर रहे थे।

कांग्रेस बोली- ट्रम्प के दावे बेतुके हालांकि कांग्रेस ने ट्रम्प के दावे को बेतुका करार दिया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने X पर लिखा- USAID इन दिनों काफी चर्चा में है। इसकी स्थापना तीन नवंबर, 1961 को हुई थी। अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा किए जा रहे दावे कहने के लिए तो बेतुके हैं।

फिर भी भारत सरकार को जल्द-से-जल्द एक श्वेत पत्र जारी करना चाहिए, जिसमें पिछले दशकों के दौरान भारत के सरकारी और गैर-सरकारी दोनों संस्थानों को USAID की फंडिंग का ब्योरा हो।

उन्होंने कहा- पहले वाशिंगटन में झूठ बोला गया। फिर भाजपा की झूठ सेना ने झूठ को बढ़ाया। गोदी मीडिया पर बहस के लिए झूठ बनाया गया। झूठ अब पूरी तरह से उजागर हो गया है। क्या झूठ बोलने वाले माफी मांगेंगे?

MEA ने कहा- चुनावों में विदेशी दखल गंभीर मामला भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि ये जानकारी काफी परेशान करने वाली है। इससे भारतीय चुनाव में विदेशी दखल को लेकर चिंता बढ़ी है। हम इस मुद्दे की जांच कर रहे हैं। इस समय इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। उम्मीद है जल्द ही हमें इस पर कोई अपडेट मिलेगा।

मस्क ने 15 प्रोग्राम्स फंडिंग बंद करने की घोषणा की थी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के सहयोगी इलॉन मस्क ने 15 फरवरी को भारत को दी जाने वाली 182 करोड़ रुपए की फंडिंग रद्द कर दी थी। मस्क के नेतृत्व वाले डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DoGE) ने यह फैसला लिया था। DOGE ने एक लिस्ट जारी की है। इसमें डिपार्टमेंट की तरफ से 15 तरह के प्रोग्राम्स की फंडिंग रद्द की गई है।

————————————–

ये खबर भी पढ़ें…

ट्रम्प का बाइडेन पर भारतीय चुनाव में दखल का आरोप:बोले- पूर्व राष्ट्रपति किसी और को जिताना चाहते थे, इसके लिए ₹182 करोड़ का फंड दिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन पर एक और आरोप लगाया है। उन्होंने कहा- बाइडेन का प्लान भारत में किसी अन्य नेता (नरेंद्र मोदी के अलावा) को चुनाव जिताने का था।

ये बड़ा खुलासा है, हम इस बारे में भारत सरकार को बताएंगे। ट्रम्प गुरुवार को अमेरिकी शहर मियामी में सऊदी सरकार की फ्यूचर इंवेस्टमेंट इनिशिएटिव (FII) समिट में बोल रहे थे। पूरी खबर पढ़ें…

ट्रम्प का भारतीय चुनाव में अमेरिकी फंडिंग पर सवाल:कहा- मोदी के लिए बहुत सम्मान पर 182 करोड़ क्यों दे रहे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 19 फरवरी को भारत में वोटिंग बढ़ाने के लिए मिलने वाली 182 करोड़ रुपए की फंडिंग पर सवाल उठाए हैं। ट्रम्प के सहयोगी इलॉन मस्क ने 15 फरवरी को भारत को दी जाने वाली 182 करोड़ रुपए की फंडिंग रद्द कर दी थी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

देश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Breaking News News