काशी में 10 लाख लोग, सड़कें-गलियां फुल: बाबा विश्वनाथ में 5KM लंबी लाइन; अयोध्या में भी ऐसा ही हाल – Varanasi News h3>
काशी और अयोध्या में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। काशी में 10 लाख श्रद्धालु पहुंचे। गोदौलिया और चौक चौराहे पर पैर रखने की जगह नहीं है। बाबा विश्वनाथ की गलियां फुल हैं। मंदिर के सभी रूट पर करीब 5 किलोमीटर लंबी लाइन लगी है। दर्शन में 3-4 घंटे लग रहे है
.
यही हाल अयोध्या का भी है। यहां शुक्रवार को करीब 15 लाख भक्त रामलला के दर्शन करने पहुंचे। दर्शन के लिए करीब 2 किलोमीटर की 8 लाइनें लगी हैं। 2-2 घंटे लाइन में लगने के बाद दर्शन का नंबर आ रहा है।
पहले काशी की बात…
वाराणसी शहर की पार्किंग फुल, बॉर्डर पर रोक रहे वाहन बाबा विश्वनाथ मंदिर परिसर के सभी 4 गेट खोल दिए गए हैं। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर प्रशासन महिलाओं और बच्चों को जल्दी दर्शन करा रहा है। बाबा विश्वनाथ मंदिर के पूरे क्षेत्र को एकल जोन घोषित कर दिया गया है। वाराणसी प्रशासन का अनुमान है कि मंदिर, घाट और शहर के अंदर करीब 8 से 10 लाख लोग पहुंचे हैं।
इस वक्त पार्किंग में 25 से 30 हजार गाड़ियां खड़ी हैं। शहर के अंदर की सभी पार्किंग फुल हैं। अब बॉर्डर एरिया पर ही गाड़ियों को पार्क कराया जा रहा है। बॉर्डर एरिया से ऑटो या ई-बस के जरिए लोगों को शहर के अंदर लाया जा रहा है।
यह ड्रोन शॉट है। काशी विश्वनाथ की तरफ जाने वाली सड़कें भक्तों से भरी पड़ी हैं।
अब लोगों की बात…
काशी में सुरक्षित महसूस कर है, बस लाइन में 4 घंटे लगे मुकेश कहते हैं- हम पहले वृंदावन गए। फिर महाकुंभ और अब काशी आए हैं। यहां बहुत साफ-सफाई है। हम अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। दर्शन भी अच्छे से हुआ। मगर दर्शन में 3 से 4 घंटे लाइन में खड़े रहना पड़ा।
6 घंटे लाइन में लगे, लोग बीच में घुस रहे थे जम्मू से आई लवलीन गुप्ता ने कहा- व्यवस्था काफी अच्छी है, लेकिन भीड़ होने की वजह से थोड़ी दिक्कतें हो रही हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर जाने के लिए लाइन लगी थी, लेकिन कुछ लोग बीच में भी घुस रहे थे। यह गलत है। हम लोग 6 घंटे तक लाइन में लग रहे। प्रयागराज में योगी आदित्यनाथ ने काफी अच्छा प्रयास किया है, हमारी यात्रा काफी अच्छी रही।
नेहा राय का कहना है कि काशी की यात्रा बहुत सुखद रही है। बस दर्शन में वक्त ज्यादा लग रहा है।
ट्रेन से लेकर शहर में भीड़, मगर अच्छा लग रहा नेहा राय ने कहा- 10 फरवरी को यात्रा पर निकले थे। काशी आकर अच्छा लग रहा है। ट्रेन में भीड़ थी, मगर फिर भी काशी आने के बाद पूरी थकान दूर हो गई। आज भीड़ ज्यादा है, इसलिए कल हम लोग लाइन में लगकर बाबा के दर्शन करेंगे, इसमें वक्त तो लगेगा ही।
माहौल ऐसा कि थकान नहीं लगी डॉ. उमेश ने कहा- बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए 4 से 6 घंटे लाइन में लगे रहे। हम गेट नंबर 2 से लाइन में लगे थे। लाइन में लगने के समय माहौल ऐसा कि थकान लग ही नहीं रही थी। व्यवस्था काफी अच्छी है।
बॉर्डर एरिया में ही भारी और हल्के वाहनों को रोका जा रहा है।
अब वीकेंड (शनिवार और रविवार) पर काशी का प्लान पढ़िए…
- वाराणसी की लोकल गाड़ियों को शहर में एंट्री दी जाएगी।
- अन्य जिलों की गाड़ियों को पहले शहर के अंदर बनी पार्किंग में लाया जाएगा।
- पार्किंग फुल होने पर गाड़ियों को बॉर्डर पर बनी पार्किंग में रोका जाएगा।
- शहर के अंदर स्कूलों के मैदान पार्किंग में तब्दील कर दिए गए हैं।
- मंदिर के आसपास भीड़ को 5 से 6 गलियों में डायवर्ट किया जाएगा। ताकि वह स्नान कर सके।
- भीड़ का मैनेज करने के लिए ड्रोन की मदद ले रहे। जहां ज्यादा भीड़, वहां फोर्स भेजी जा रही।
- भीड़ को खाली रास्तों की तरफ डायवर्ट करने की प्लानिंग है। ये सिचुएशन को देखते हुए किया जाएगा।
- गलियों में भी पुलिस को तैनात किया गया है।
- 15 फरवरी तक सभी गंगा आरती स्थगित की गई है।
- प्रमुख गंगा घाटों पर NDRF, जल पुलिस की टीम को अलर्ट किया गया है।
अब अयोध्या की बात…
रामलला के दर्शन के लिए 8 लाइनें, 2 घंटे में दर्शन धार्मिक नगरी अयोध्या में इस वक्त 15 लाख श्रद्धालु हैं। हर कोई रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन करने जा रहा। रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालु 8 लाइनों में लगे हैं। प्रशासन का दावा है कि 1 से 2 घंटे में दर्शन हो पा रहे हैं। करीब 2 किलोमीटर लंबी लाइन लगी है।
सामान्य दिनों में रामलला के मंदिर के लिए 4 से 6 लाइन रहती है। भीड़ बढ़ने के बाद लाइन की संख्या 8 तक पहुंची है। माना जा रहा है कि वीकेंड लाइनों की संख्या और बढ़ानी पड़ सकती हैं। हनुमानगढ़ी के बाहर भी करीब 2.5 किलोमीटर लंबी लाइन लगी है। दर्शन करने में 2 घंटे से ज्यादा समय लग रहा।
यह तस्वीर राम मंदिर परिसर के अंदर की है। पूरा परिसर भक्तों से भरा हुआ है।
अब लोगों की बात…
आगरा से अयोध्या आईं रंजना कहती है कि रामलला के दर्शन करने में 1 से 2 घंटे लग रहे हैं। हनुमानगढ़ी में ज्यादा दिक्कत हो रही है। मगर थकावट नहीं लग रही है। यहां का माहौल ही ऐसा है।
महेश कहते हैं- सनातन मानने वाले हर शख्स को अयोध्या जरूर आना चाहिए।
महेश ने कहा- अब कोने-कोने से लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं। दर्शन करके हमें बहुत अच्छा लग रहा है। हम ग्रुप में महाकुंभ स्नान करने गए थे। वहां से लौटते हुए अयोध्या आ गए हैं। अब रामलला के दर्शन किए हैं, बहुत अच्छा लग रहा है। हम काशी भी गए थे, वहां भी अच्छे दर्शन मिले। योगी सरकार ने बहुत काम किया।
पुष्पा कहती हैं- हम यहां आए, दर्शन किया, इससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता।
बेंगलुरु से पुष्पा अयोध्या आई थीं। उन्होंने कहा- रामलला के दर्शन करने के बाद बहुत संतुष्टि मिली है। रामलला को एक बार देख लेने का मतलब स्वर्ग जैसा एहसास।
अब वीकेंड पर अयोध्या का प्लान पढ़िए…
- लोगों की भीड़ बढ़ने पर राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के बाहर 8 से ज्यादा लाइन बनवाई जाएंगी।
- मंदिर परिसर और बाहर सिक्योरिटी के लिए 20% फोर्स में इजाफा किया जा रहा है।
- अयोध्या लोकल नंबर की गाड़ियों को शहर के अंदर सीधे एंट्री दी जा रही है।
- अन्य जिलों से आने वाली गाड़ियों को अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर और बाराबंकी के बॉर्डर एरिया में रोका जा रहा है। 20 से 30 गाड़ियों के ग्रुप में ही आगे भेजा रहा है।
- अयोध्या एंट्री में रानो पाली, विद्या कुंड दर्शन, मोनी माझा और अयोध्या बाईपास के किनारे जगह-जगह पर रोका जा रहा है।
- लता चौक, नया घाट, सिंगार घाट, हनुमानगढ़ी चौराहा, बिरला धर्म शाला, वन कुंड स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाई गई है। यहां से धीरे-धीरे आगे भेजा जा रहा है।
…………….
महाकुंभ में 16 फरवरी को डुबकी लगाएंगे राहुल-प्रियंका:संगम पर कई जगह बैरिकेडिंग, शहर में जाम; अब तक 54 अकाउंट्स पर FIR
महाकुंभ में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 16 फरवरी को डुबकी लगाएंगे। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, उनके आने का प्रोग्राम लगभग फाइनल हो चुका है। तैयारियां की जा रही हैं। इसके अलावा महाकुंभ को लेकर सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो और भ्रामक खबर है। पढ़िए पूरी खबर…