कानपुर में BJP नेता के हुक्का बार में छापा: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था अवैध हुक्का बार, दरोगा और कांस्टेबल ने सिविल ड्रेस में रेकी के बाद की छापेमारी – Kanpur News

3
कानपुर में BJP नेता के हुक्का बार में छापा:  रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था अवैध हुक्का बार, दरोगा और कांस्टेबल ने सिविल ड्रेस में रेकी के बाद की छापेमारी – Kanpur News

कानपुर में BJP नेता के हुक्का बार में छापा: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था अवैध हुक्का बार, दरोगा और कांस्टेबल ने सिविल ड्रेस में रेकी के बाद की छापेमारी – Kanpur News

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल फीता काटकर हुक्का बार का किया था उद्घाटन।

कानपुर की गोविंद नगर पुलिस ने भाजपा नेता विकास दुबे के हुक्का बार में छापेमारी करके बड़ी कार्रवाई की है। भाजपा नेता अपने रसूख की आड़ लेकर अवैध रूप से हुक्का बार संचालित कर रहे थे। मामले की जानकारी मिलने पर गोविंद नगर थाने के दरोगा और सिपाही ने सिविल ड

.

हुक्का बार की ओपनिंग में पहुंचे थे भाजपा के दिग्गज नेता

गोविंद नगर नंदलाल चौराहे के पास भाजपा नेता व भाजयुमो के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष विकास दुबे की बिल्डिंग है। इसमें हैमर्ज क्लब एंड लाउंज नाम से अवैध हुक्का बार संचालित हो रहा था। यहां सुबह से शाम तक टीन एजर्स लड़के और लड़कियों का आना-जाना और अवैध रूप से हुक्का बार संचालित होने से मोहल्ले के लोग परेशान हो गए थे। उन्होंने भाजपा नेता के इस रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार की शिकायत गोविंद नगर थाने में की। शिकायत का संज्ञान लेते हुए गोविंद नगर थाने के दरोगा अमित फौजदार और कांस्टेबल अनुराग शुक्ला हुक्का बार में सिविल ड्रेस में पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। हर टेबल पर हुक्का रखा हुआ था और टीन एजर्स धड़ल्ले से हुक्का गड़गड़ा रहे थे। किसी को शक नहीं हो इस वजह से दरोगा और कांस्टेबल ने भी पहले हुक्का पीते हुए पूरे रेस्टोरेंट की रेकी करते हुए वीडियो बना लिया।

भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी समेत इन हुक्का बार के उद्घाटन में पहुंचे थे।

इसके बाद गोविंद नगर थाने को सूचना दी तो भारी फोर्स ने रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे अवैध हुक्का बार में छापा मारा। छापेमारी होते ही हुक्का बार में हड़कंप मच गया। इस दौरान वहां से निराला नगर निवासी प्रियांशु दुबे और गंगापुर कॉलोनी यशोदा नगर निवासी मोहनिस पांडेय उर्फ जीतू पांडेय को अरेस्ट कर लिया। जांच के दौरान दोनों हुक्का बार संचालित करने से संबंधित लाइसेंस नहीं दिखा सके। इसके साथ ही अलग-अलग टेबल पर रखे सात हुक्को को पुलिस ने जब्त किया है।

गोविंद नगर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि हुक्का बार संचालक प्रियांशु दुबे और मोहनिस पांडेय उर्फ जीतू के खिलाफ खतरनाक बीमारी के संक्रमण को फैलाने, जानबूझकर लोगों के जीवन को खतरे में डालने, सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान कराने और किशोरों को तंबाकू उत्पाद बेचने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

दूसरे के नाम पर भाजपा नेता चला रहे थे हुक्का बार

गोविंद नगर थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए अवैध हुक्का बार संचालक प्रियांशु दुबे और मोहनिस पांडे उर्फ जीतू ने पूछताछ में बताया कि भाजपा नेता विकास दुबे की बिल्डिंग में यह हुक्का बार संचालित होता है। विकास ने उनके साथ पार्टनरशिप करके उनके नाम पर हुक्का बार खोला है। आरोपियों ने हुक्का बार के ओपनिंग का कार्ड और सैकड़ों तस्वीरें भी दिखाई। जिससे तस्दीक होता है कि यह हुक्का बार भाजपा नेता ही दूसरे के नाम पर संचालित कर रहे हैं। गोविंद नगर थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद इसमें भाजपा नेता का नाम भी बढ़ाया जा सकता है।

हुक्का बार से जुड़ी अन्य तस्वीरें जांच में आई सामने…।

हुक्का बार के उद्घाटन के बाद तस्वीरें खिंचवाते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह और विकास दुबे समेत अन्य नेता।

हुक्का बार के उद्घाटन में मौजूद भाजपा के बड़े नेता।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News