अयोध्या में सपा प्रदेश अध्यक्ष का राम मंदिर पर जवाब: कहा- दर्शन नहीं, संविधान बचाने का मुद्दा अहम; महंगाई और शिक्षा पर सरकार को घेरा – Ayodhya News h3>
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिया जवाब।
अयोध्या राम मंदिर के दर्शन को लेकर भाजपा द्वारा अखिलेश यादव पर किए गए सवालों के जवाब में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि वर्तमान में मुख्य मुद्दा दर्शन का नहीं, बल्कि संविधान की रक्षा का है। उन्होंने देश में बढ़ती महंगाई और
.
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्कूलों में बढ़ती फीस के कारण बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने महाकुंभ में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए चेतावनी दी कि इस तरह की स्थिति से देश को नुकसान होगा। उनका कहना था कि देश की खुशहाली के लिए संवैधानिक मुद्दों पर लड़ाई लड़नी होगी।
अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत रामदास के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह आरोप-प्रत्यारोप का समय नहीं है। उन्होंने 2012 की घटना का जिक्र करते हुए स्पष्ट किया कि रेल पुल टूटने का मामला केंद्र सरकार से संबंधित था। उन्होंने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा को सर्वोपरि बताया।
उन्होंने कहा कि इस समय महाकुंभ की अवसर पर क्या हुआ।उन्होंने कहा कि संविधान के माध्यम से ही विकास होता है। संविधान के माध्यम से विद्यालय बनेंगे अस्पताल बनेंगे,आईटीआई सेंटर बनेंगे,नौकरियों का रास्ता खुलेगा,इसीलिए हम लोग संविधान और लोकतंत्र बचाकर करके हम लोग विकास का कम करेंगे।जितना पैसा धर्म के नाम पर खर्च हो रहा है हम उसकी निंदा नहीं करते हैं। हम भी राम को मानने वाले लोग हैं।सबसे ज्यादा गरीब लोग ही राम के भक्ति कर हैं।शोषण अत्याचार धर्म के नाम पर आमजन का हो रहा है।जो भूखा है जो प्यास है उसे भजन चाहिए।हम तो मेडिकल कॉलेज चाहते हैं सपा सरकार में कितने मेडिकल कॉलेज खुले,मेडिकल कॉलेज में कितनी सीटे बड़ी वर्तमान के उत्तर प्रदेश सरकार बता दें कितने मेडिकल कॉलेज खुले।जो सपा सरकार की योजनाएं रही है इस पर वर्तमान सरकार काम कर रही है। बिजली के दाम बढ़ाए जा रहे हैं किसान परेशान हैं। रामजी पाल, संजय तिवारी, उमाशंकर पाल, सुरेंद्र, महेंद्र पाल, रामतेज पाल, आजाद सिंह चौहान,तेज बली पाण्डेय जगन्नाथ पाल,अनिल विश्वाकर्मा,सतीश प्रजापति,अमित पाल सहित बड़ी संख्या में सपा और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।